- Home/
- SSC & Railways/
- DFCCIL/
- Article
DFCCIL भर्ती 2021: अधिसूचना पीडीएफ, रिक्ति, योग्यता, चयन प्रक्रिया, फॉर्म और अधिक विवरण
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 25th, 2023

DFCCIL Recruitment in Hindi, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने भर्ती अधिसूचना जारी की : डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारत सरकार (रेल मंत्रालय) के प्रशासनिक नियंत्रण में एक अनुसूची ‘ए’ सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इसने हाल ही में विभिन्न विभागों में कनिष्ठ प्रबंधक, कार्यकारी और कनिष्ठ कार्यकारी के पदों के लिए 1074 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।
Table of content
डीएफसीसीआईएल भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां 2021
महत्वपूर्ण घटना |
दिनांक |
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की तिथि |
24 अप्रैल 2021 |
ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि |
23 मई 2021 (11:45 बजे तक) |
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा तिथियां (अंतरिम रूप से) |
जून 2021 |
डीएफसीसीआईएल भर्ती वेतन और रिक्ति विवरण 2021
पद : कनिष्ठ प्रबंधक – वेतनमान 50,000-1,60,000 रुपये (आईडीए वेतनमान)
क्र. सं. |
पद |
रिक्तियां |
आवश्यक शैक्षिक योग्यता |
1 |
कनिष्ठ प्रबंधक (सिविल) |
31 |
कम से कम कुल 60% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री। |
2 |
कनिष्ठ प्रबंधक (संचालन और बीडी)
|
77 |
कम से कम कुल 60% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/ मार्केटिंग में पीजीडीएम/बिजनेस ऑपरेशन/ कस्टमर रिलेशन/फाइनेंस में दो (02) वर्षीय पाठ्यक्रम। |
3 |
कनिष्ठ प्रबंधक (मैकेनिकल) |
3 |
कम से कम कुल 60% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ मेकाट्रोनिक्स इंजीनियरिंग/ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग /प्रोडक्शन इंजीनियरिंग/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/ मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि। |
पद : कार्यकारी – वेतनमान 30,000-1,20,000 रुपए (आईडीए वेतनमान)
क्र. सं. |
पद |
रिक्तियां |
आवश्यक शैक्षिक योग्यता |
1 |
कार्यकारी (सिविल) |
73 |
कम से कम कुल 60% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग (ट्रांसपोर्टेशन)/सिविल इंजीनियरिंग (निर्माण प्रौद्योगिकी)/ सिविल इंजीनियरिंग (जन स्वास्थ्य)/सिविल इंजीनियरिंग (जल संसाधन) में डिप्लोमा (03 वर्षीय)। |
2 |
कार्यकारी (इलेक्ट्रिकल) |
42 |
कम से कम कुल 60% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर सप्लाई/ इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल/इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन/एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स/डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स/ पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा (3 वर्षीय)। |
3 |
कार्यकारी (सिग्नल और दूरसंचार) |
87 |
कम से कम कुल 60% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/माइक्रोप्रोसेसर/टीवी इंजीनियरिंग/फाइबर ऑप्टिक कम्युनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन/ कम्युनिकेशन/साउंड एंड टीवी इंजीनियरिंग/इंडस्ट्रियल कंट्रोल/ इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन/इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स/डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंफॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर एप्लीकेशन/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा। |
4 |
कार्यकारी (संचालन और बीडी) |
237 |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक। |
5 |
कार्यकारी (मैकेनिकल) |
3 |
कम से कम कुल 60% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैन्युफैक्चरिंग/मेकाट्रोनिक्स/प्रोडक्शन इंजीनियंरिंग/ ऑटोमोबाइल/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (3 वर्षीय)। |
पद – कनिष्ठ कार्यकारी – वेतनमान 25,000-68,000 रुपए (आईडीए वेतनमान)
क्र. सं. |
पद |
रिक्तियां |
आवश्यक शैक्षिक योग्यता |
1 |
कनिष्ठ कार्यकारी (इलेक्ट्रिकल) |
135 |
न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक के साथ ही इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन/ इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम कुल 60% अंकों के साथ एससीवीटी/ एनसीवीटी द्वारा अनुमोदित अप्रेंटिसशिप/आईटीआई में न्यूनतम 02 (दो) वर्षीय पाठ्यक्रम पूर्ण किया हो |
2 |
कनिष्ठ कार्यकारी (सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन) |
147 |
न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्यूनिकेशन/इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी/टीवी और रेडियो/इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन/इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स/डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर/कंप्यूटर नेटवर्किंग/डाटा नेटवर्किंग ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम कुल 60% अंकों के साथ एससीवीटी/ एनसीवीटी द्वारा अनुमोदित अप्रेंटिसशिप/आईटीआई में न्यूनतम 02 (दो) वर्षीय पाठ्यक्रम पूर्ण किया हो। |
3 |
कनिष्ठ कार्यकारी (संचालन और बीडी) |
225 |
न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक के साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम कुल 60% अंकों के साथ एससीवीटी/ एनसीवीटी द्वारा अनुमोदित अप्रेंटिसशिप/आईटीआई में किसी भी ट्रेड में न्यूनतम 02 (दो) वर्षीय पाठ्यक्रम पूर्ण किया हो या |
4 |
कनिष्ठ कार्यकारी (मैकेनिकल) |
14 |
न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक के साथ ही फिटर/इलेक्ट्रीशियन/मोटर मैकेनिक/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम कुल 60% अंकों के साथ एससीवीटी/ एनसीवीटी द्वारा अनुमोदित अप्रेंटिसशिप/आईटीआई में न्यूनतम 02 (दो) वर्षीय पाठ्यक्रम पूर्ण किया हो। |
डीएफसीसीआईएल भर्ती आयु सीमा
क्र. सं. |
स्तर |
आयु सीमा (वर्ष में) |
1 |
कनिष्ठ प्रबंधक |
18-27 |
2 |
कार्यकारी |
18-30 |
3 |
कनिष्ठ कार्यकारी |
18-30 |
विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु छूट
विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाती है। निम्नलिखित तालिका पर एक नज़र डालें :
श्रेणी |
ऊपरी आयु सीमा में छूट |
एससी/एसटी |
5 साल |
ओबीसी-एनसीएल |
3 साल |
पीडब्ल्यूबीडी |
10 साल (इसका अर्थ है कि पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) को 15 साल और पीडब्ल्यूबीडी ओबीसी-एनसीएल को ऊपरी आयु सीमा में 13 साल की छूट मिलेगी) |
डीएफसीसीआईएल के नियमित कर्मचारी |
8 साल |
कृपया ध्यान दें:
- आवेदकों की अधिकतम आयु, किसी भी संभावित आयु छूट के साथ, 56 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
- यह याद रखना जरूरी है कि केवल मैट्रिक/माध्यमिक परीक्षा प्रमाण पत्र या इसी तरह के प्रमाण पत्र पर उल्लिखित जन्म तिथि को ही मान्यता दी जाएगी।
डीएफसीसीआईएल भर्ती चयन प्रक्रिया :
क्र. सं. |
पद |
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) |
कंप्यूटर बेस्ड अभिरुचि परीक्षण (सीबीएटी) |
दस्तावेज़ सत्यापन |
साक्षात्कार |
चिकित्सा परीक्षण |
1 |
कनिष्ठ प्रबंधक (सिविल) |
√ |
x |
√ |
√ |
√ |
2 |
कनिष्ठ प्रबंधक (संचालन और बीडी) |
√ |
x |
√ |
√ |
√ |
3 |
कनिष्ठ प्रबंधक (मैकेनिकल) |
√ |
x |
√ |
√ |
√ |
4 |
कार्यकारी (सिविल) |
√ |
x |
√ |
x |
√ |
5 |
कार्यकारी (इलेक्ट्रिकल) |
√ |
x |
√ |
x |
√ |
6 |
कार्यकारी (सिग्नल और दूरसंचार) |
√ |
x |
√ |
x |
√ |
7 |
कार्यकारी (संचालन और बीडी) |
√ |
√ |
√ |
x |
√ |
8 |
कार्यकारी (मैकेनिकल) |
√ |
x |
√ |
x |
√ |
9 |
कनिष्ठ कार्यकारी (इलेक्ट्रिकल) |
√ |
x |
√ |
x |
√ |
10 |
कनिष्ठ कार्यकारी (सिग्नल और दूरसंचार) |
√ |
x |
√ |
x |
√ |
11 |
कनिष्ठ कार्यकारी (संचालन और बीडी) |
√ |
x |
√ |
x |
√ |
12 |
कनिष्ठ कार्यकारी (मैकेनिकल) |
√ |
x |
√ |
x |
√ |
डीएफसीसीआईएल भर्ती: परीक्षा की योजना
कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) का विवरण
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ऑन-लाइन मोड) दो/तीन सत्रों में 2 घंटे के एकल/कई दिनों तक आयोजित की जाएगी।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा का प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पी प्रकार होगा जिसमें 120 प्रश्न होंगे, ऐसे सभी पदों के लिए सांकेतिक पाठ्यक्रम परिशिष्ट में दिया गया है –
- ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रश्नों का मानक आम तौर पर उस पद के लिए निर्धारित शैक्षिक मानकों के अनुरूप होगा
- प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी में ही सेट होगा। अंग्रेजी और हिंदी के बीच प्रश्नों में किसी अंतर/विसंगति/विवाद के मामले में, अंग्रेजी वर्जन में दिया गया प्रश्न मा मान्य होगा।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) की दर से अंक काटे जाएंगे।
- लिखित परीक्षा/सीबीटी में अर्हता प्राप्त अंक समान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, अनुसूचित जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 30 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के लिए 25 प्रतिशत निर्धारित किए जाते हैं।
- जरूरत पड़ने पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट डीएफसीसीआईएल के विवेक के अनुसार दो चरणों का हो सकता है।
कंप्यूटर आधारित अभिरुचित परीक्षण (सीबीएटी) का विवरण इस प्रकार है :
- अर्हता अंक : उम्मीदवारों को अर्हता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक परीक्षा स्तर में 42 अंकों का न्यूनतम टी-स्कोर पाना आवश्यक है। यह सभी उम्मीदवारों पर लागू होता है, चाहे वे किसी भी समुदाय या श्रेणी के हों अर्थात एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स-एसएम पर ध्यान दिए बिना और न्यूनतम टी-स्कोर में किसी भी तरह की छूट की अनुमति नहीं है।
- सीबीबी में बिना निगेटिव मार्किंग के उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक समुदाय अर्थात सामान्य, ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस (भूतपूर्व सैनिकों सहित) के लिए कार्यकारी (संचालन और बीडी) की रिक्तियों की संख्या के 8 गुना के बराबर उम्मीदवारों को सीबीबी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- उम्मीदवारों को कार्यकारी (संचालन और बीडी) के पद के लिए उन पर विचार करने के लिए सीबीएटी की प्रत्येक परीक्षण स्तर में अर्हता प्राप्त करनी होगी। सीबीएटी में केवल अंग्रेजी और हिंदी में ही प्रश्न और उत्तर के विकल्प होंगे। सीबीएबी में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी
- अंतिम मेरिट सूची सीबीटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के बीच से ही तैयार की जाएगी, जिसमें सीबीटी में प्राप्त अंकों के लिए 70% वेटेज और सीबीटी में प्राप्त अंकों के लिए 30% वेटेज होगा।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पैटर्न और सीबीएटी के अन्य विवरणों के लिए आरडीएसओ ->Directorates->Psycho Technical) की वेबसाइट पर जाएं।
डीएफसीसीआईएल भर्ती आवेदन शुल्क :
प्रत्येक पद के लिए देय शुल्क (गैर-वापसी योग्य) उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन जमा किया जाना है, जैसा कि नीचे दिया गया है :
क्र. सं. |
पद/श्रेणी |
आवेदन शुल्क* (रुपये में) |
1 |
कनिष्ठ प्रबंधक (सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस) |
1000.00 रुपये |
2 |
कार्यकारी (सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस) |
900.00 रुपये |
3 |
कनिष्ठ कार्यकारी (सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस) |
700.00 रुपये |
महत्वपूर्ण:
- बैंक शुल्क + जीएसटी, जहां लागू हो, भी उम्मीदवारों द्वारा वहन किया जाएगा (यदि कोई हो)।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए किसी परीक्षा शुल्क की आवश्यकता नहीं है। हालांकि उन्हें आवेदन पत्र में अपने एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक वर्ग का उल्लेख होगा और प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
- डीएफएफसीआईएल केवल ऑन लाइन मोड के माध्यम से शुल्क स्वीकार करेगा। किसी अन्य मोड द्वारा प्रस्तुत शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- एक से अधिक पद कोड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक पद कोड के लिए शुल्क के साथ अलग-अलग आवेदन पत्र जमा करना होगा। हालांकि, वह किसी भी दो पद कोड के लिए परीक्षा के कार्यक्रम के रूप में अपने जोखिम पर ऐसा कर सकता है क्योंकि दोनों परिक्षाएं एक साथ भी हो सकती हैं।
- एक बार जमा किए गए आवेदन को वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और भुगतान किए जाने के बाद शुल्क वापस नहीं किया जाएगा किसी भी मामले में न तो इसे भविष्य में किसी अन्य भर्ती या चयन प्रक्रिया के लिए आरक्षित किया जाएगा (भले ही भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई हो)।
- जिन अभ्यर्थियों का आवेदन अधूरा है या जिन्होंने अपना आवेदन जमा नहीं किया है या जिनका आवेदन अस्वीकृत है, उन्हें आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।