UP VDO / ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा 2018 के लिए सामान्‍य ज्ञान (जी.के.) कैसे तैयार करें?

By Neha Uppal|Updated : October 17th, 2018

UP VDO / ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा 2018 के लिए सामान्‍य ज्ञान (जी.के.) कैसे तैयार करें? इस लेख में, हम उन सभी किए जाने वाले और न किए जाने वाले कार्यों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्‍हें UP VDO / ग्राम पंचायत अधिकारी के जी.के. अनुभाग की तैयारी प्रारंभ करते समय जानना आवश्‍यक हैं। जी.के. अनुभाग महत्वपूर्ण अनुभागों में से एक है और यह 100 अंक का है। यदि कोई स्मार्ट रणनीति का उपयोग न करे तो इस अनुभाग में अच्छे अंक अर्जित करना काफी कठिन हो सकता है। हालांकि, सुनियोजित रणनीति की सहायता से, कोई भी इस विषय में महारत हासिल कर सकता है। आइए पाठ्यक्रम के साथ आरंभ करते हैं और उन विभिन्न उप-विषयों और उनके स्रोतों पर चर्चा करते हैं जिन्‍हें जानने की आवश्यकता होगी।

 

जी.के. अनुभाग के विभिन्न विषयों तक पहुंच कैसे प्राप्‍त करें?

  • उत्‍तर प्रदेश की सामयिकी और जी.के.- उत्‍तर प्रदेश की सामयिकी और जी.के. इस अनुभाग के महत्वपूर्ण भागों में से एक है और इस पर उम्मीदवारों द्वारा अधिक ध्‍यान दिया जाना चाहिए। उम्मीदवार उत्‍तर प्रदेश पर विशेष जोर देने के साथ सामयिकी के लिए समाचार पत्र का दैनिक रूप से अध्‍ययन कर सकते हैं। उत्‍तर प्रदेश के जी.के. की तैयारी के लिए, उत्‍तर प्रदेश से संबंधित इतिहास, भूगोल और स्‍थैतिक जी.के. से भली भांति परिचित होना चाहिए। आप अध्ययन सामग्री के लिए हमारी वेबसाइट पर जा सकते हैं जिसके डाउनलोड लिंक नीचे प्रदान किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश इतिहास नोट्स

उत्तर प्रदेश भूगोल नोट्स

उत्तर प्रदेश स्‍थैतिक जी.के. नोट्स

उत्तर प्रदेश के चर्चित व्यक्‍ति नोट्स

  • स्‍थैतिक जी.के.- स्‍थैतिक जी.के. में राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय विषय जैसे देश एवं उनकी राजधानियां, मुद्रा, राज्य के प्रतीक, राज्य पशु, पुस्‍तकें एवं लेखक, राष्‍ट्रीय ध्वज, महत्वपूर्ण दिवस आदि से संबंधित सभी विषय आते हैं। इस भाग को केवल आवश्यक विषय पर ध्यान केंद्रित करके आसानी से पूरा किया जा सकता है जैसे हाल के समाचारों में चर्चित राज्य या देश और उनके बारे में सभी स्थैतिक जानकारी को पढ़ना।
  • सामान्य विज्ञान- इस विषय में कक्षा 10वीं तक की भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान शामिल हैं। इसकी तैयारी के लिए, आप कक्षा 8 से कक्षा 10 तक की एन.सी.ई.आर.टी पुस्‍तकों को डाउनलोड कर सकते हैं और नोट्स तैयार कर सकते हैं। एक बार नोट्स तैयार करने के बाद, आप उन्‍हें एक सप्‍ताह में तीन बार पढ़ें। इसके अलावा, आप ग्रेडअप के नोट्स की सहायता ले सकते हैं जिसमें हमने प्रत्येक विषय पर व्यापक जानकारी उपलब्‍ध कराई है। हमने नीचे डाउनलोड लिंक प्रदान किए हैं ताकि आप उन्‍हें आसानी से पढ़ सकें।
  • इतिहास- इतिहास की तैयारी के लिए आप ल्‍यूसेंट जी.के. की मदद ले सकते हैं जिसमें प्राचीन युग, मध्यकालीन युग और आधुनिक युग जैसे इस विषय के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। इस विषय की तैयारी करते समय आधुनिक युग और मध्यकालीन युग पर अधिक ध्‍यान दिया जाना चाहिए। पिछले वर्ष के प्रश्‍न पत्रों को देखकर और परीक्षक की आवश्‍यकता को समझकर अपने दृष्‍टिकोण के प्रति चयनशील रहें। आप इस विषय की उचित समझ प्राप्‍त करने के लिए ग्रेडअप के इतिहास नोट्स की सहायता भी ले सकते हैं।
  • भूगोल: भूगोल अनुभाग के लिए, आप भारतीय भूगोल पर अधिक ध्यान देने के साथ ल्यूसेंट जी.के. का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपना आधार मजबूत करने के लिए एन.सी.ई.आर.टी की पुस्‍तकें (कक्षा 6 से कक्षा 10 तक) भी पढ़ सकते हैं। आप इस विषय पर पकड़ बनाने के लिए हमारी वेबसाइट पर दी गई अध्ययन सामग्री के साथ-साथ संबंधित मॉक टेस्‍ट की सहायता भी ले सकते हैं।
  • राजव्‍यवस्‍था: इसके लिए भी आप ल्यूसेंट जी.के. पढ़ सकते हैं। विभिन्न अनुच्‍छेदों और उनमें हालिया संशोधनों के साथ भारतीय संविधान पर अधिक ध्‍यान दिया जाना चाहिए। अनुच्‍छेद याद करना कई लोगों के लिए एक कठिन काम है, इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि आप एक कागज पर सभी महत्वपूर्ण अनुच्‍छेद लिखें और इसे नियमित आधार पर दोहराएं। आप ग्रेडअप अध्ययन नोट्स की सहायता भी ले सकते हैं, जिसका डाउनलोड लिंक नीचे प्रदान किया गया है। इसके अलावा, आप हमारी डेली क्‍विजों या ग्रेडअप मॉक टेस्‍ट का उपयोग करके इस विषय पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं।
  • विविध विषय- भारतीय संस्कृति, भारत में आर्थिक मुद्दे एवं संगीत तथा साहित्य जैसे विषयों को ल्यूसेंट या मनोहर पांडे जैसी किसी प्रासंगिक पुस्तक द्वारा पढ़ा जा सकता है। आपको पर्व एवं लोक नृत्यों के विभिन्‍न प्रकार, भारतीय अर्थव्यवस्था की मूल बातें और इसकी वर्तमान प्रासंगिकता, राज्य के स्‍थान, व्यक्‍ति एवं उनके संबंधित क्षेत्र इत्यादि के बारे में पता होना चाहिए। इन विषयों के प्रश्‍न इन दिनों काफी पूछे जा रहे हैं और इसलिए इन्‍हें नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। आप विभिन्न विषयों पर ग्रेडअप नोट्स की मदद ले सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं करें

तैयारी शुरू करने के लिए, आपको अपनी सफलता के अवसरों को बढ़ाने हेतु सभी किए जाने वाले और नहीं किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानना चाहिए। आप परीक्षा की तैयारी करते समय दिए गए टिप्‍स और ट्रिक्‍स का पालन कर सकते हैं और नजरंदाज किए जाने वाले कार्यों को जान सकते हैं।

  • समय प्रबंधन- किसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा में समय प्रबंधन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अनुभाग की तैयारी करते समय, आपको प्रतिदिन कम से कम 3 घंटे का समय देना चाहिए, जिसमें 1 घंटे का समय दोहराने के लिए होना चाहिए। इस तरह, आप दैनिक आधार पर जो भी सीखते हैं उसे कभी नहीं भूलेंगे। मॉक टेस्‍ट का अभ्‍यास आपको विभिन्न अनुभागों को हल करने के लिए उचित समय के निर्धारण में मदद करेगा और यह परीक्षा के दौरान आपको परेशान होने से बचाने के लिए आपके कौशल को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है।
  • समाचार पत्र प्रतिदिन पढ़ें: जिस प्रकार आप अपने मोबाइल फोन को अपडेट करते हैं, आपको अपने आस-पास हो रहीं घटनाओं से स्‍वयं को अपडेट रखना अनिवार्य है। नियमित आधार पर समाचार पत्र पढ़ने से आपको इसे पूरा करने में मदद मिलती है। अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में इस आदत को लाएं और आपको जानकारी को समझने के तरीके में एक वास्तविक अंतर नजर आएगा। यह न केवल हमारे आस-पास की घटनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है बल्कि यह हमारी सोच की परिस्‍थिति को नए आयाम भी देता है।
  • राज्य जी.के. को हल्के में न लें क्योंकि इसमें अधिक प्रश्‍न पूछे जाएंगे। उत्‍तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर नजर रखें और इसमें विभिन्न योजनाएं, जनगणना इत्यादि शामिल हैं।

 

 

हमारे नए अभ्यास खंड में प्रश्‍नों के विषय-वार अभ्‍यास के लिए यहां क्‍लिक करें'

तैयारी के सर्वश्रेष्‍ठ राज्‍य परीक्षा ऐप ग्रेडअप को अभी डाउनलोड करें

All the best!

 

शुभकामनाएं!

टीम ग्रेडअप!

Comments

write a comment

SSC & Railway

CGLSSC GDDFCCILCHSLCPONTPCMTSStenoGroup DDelhi PoliceOthersCoursesMock Test

Follow us for latest updates