हिंदी भाषा: पर्यायवाची एवं विलोम शब्द पर स्टडी नोट्स

By Rahul Chadha|Updated : November 9th, 2018

राज्य परीक्षाओं में  व्याकरण भाग से विभिन्न प्रश्न पूछे जाते है ये प्रश्न आप  बहुत आसानी से हल कर सकते है यदि आप हिंदी भाषा से सम्बंधित नियमों का अध्ययन ध्यानपूर्वक करें । यहां बहुत ही साधारण भाषा में विषय को समझाया गया है तथा विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से भी अवधारणा को स्पष्ट किया गया है प्रस्तुत नोट्स को पढ़ने के बाद आप पर्यायवाची एवं विलोम शब्द से सम्बंधित विभिन्न प्रश्नों को आसानी से हल कर पाएंगे।

हिंदी भाषा: पर्यायवाची एवं विलोम शब्द पर स्टडी नोट्स

पर्यायवाची  - किसी भी भाषा में शब्दों के बनने का अपना इतिहास होता है कई बार ये शब्द अन्य भाषाओँ से मिलते जुलते होते हैं जैसे अवतार और औतार तथा कई बार एक ही शब्द के विभिन्न समानार्थक शब्द होते हैं जैसे काले रंग को श्याम भी कहा जाता है । इन शब्दों के कुछ प्रमुख उदहारण निम्नलिखित हैं –

कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची  शब्द:

1. असुर - दनुज, निशाचर, राक्षस ,दैत्य ,दानव ,रजनीचर ,यातुधान

2. अमृत - पीयूष , सुधा ,अमिय ,सोम ,सुरभोग ,मधु

3. अर्जुन - धनंजय , पार्थ , भारत ,गांडीवधारी ,कौन्तेय ,गुडाकेश

4. अरण्य - जंगल ,वन ,कान्तार ,कानन ,विपिन

5. अंग - अंश ,भाग ,हिस्सा ,अवयव

6. आँख - नेत्र ,चक्षु ,लोचन ,दृग ,अक्षि ,विलोचन

7. आम्र - आम ,रसाल ,सहकार, अतिसौरभ ,पिकवल्लभ

8. आकाश - अम्बर ,गगन ,नभ , व्योम , शून्य ,अनन्त ,आसमान ,अन्तरिक्ष

9. अनी - सेना ,फौज ,चमू ,दल ,कटक

10. इच्छा - कामना ,चाह , आकांक्षा ,मनोरथ ,स्पृहा ,वांछा ,ईहा ,अभिलाषा

11. इन्द्र - सुरेश ,सुरेन्द्र ,सुरपति ,शचीपति ,देवेन्द्र ,देवेश ,वासव ,पुरन्दर

12. कमल - राजीव ,पुण्डरीक ,जलज ,पंकज ,सरोज ,सरोरुह ,नलिन ,तामरस ,कंज,अरविन्द, अम्बुज ,सरसिज

13. किरण - अंशु ,रश्मि ,कर ,मयूख , मरीचि ,प्रभा ,अर्चि

14. कपड़ा - वस्त्र ,पट ,चीर ,अम्बर ,वसन

15. कुबेर - धनद ,धनेश ,धनाधिप ,राजराज ,यक्षपति

16. कामदेव - मनसिज ,मनोज ,काम ,मन्मथ ,मार ,अनंग ,पुष्पधन्वा ,मदन ,कंदर्प , मकरध्वज ,रतिनाथ ,मीनकेतु

17. कृष्ण - गोविन्द ,गोपाल ,माधव ,कंसारि ,यशोदानन्दन ,देवकीपुत्र ,वासुदेव ,नन्दनन्दन , हरि ,श्याम ,मुरारि ,राधावल्लभ ,यदुराज ,कान्ह ,कन्हैया

18. कल्पवृक्ष - भंडार ,सुरतरु ,पारिजात ,कल्पद्रुम ,कल्पतरु

19. कोयल - पिक ,परभृत ,कोकिल ,वसंतदूती ,वसंतप्रिय

20. गणेश - लम्बोदर ,गजपति ,गणपति ,एकदन्त ,विनायक ,गजवदन ,मोदकप्रिय , मूषकवाहन ,भवानीनन्दन ,गौरीसुत , गजानन

21. गधा - गदहा ,गर्दभ ,वैशाखनन्दन,रासभ ,खर ,धूसर

22. गंगा - भागीरथी ,जाह्नवी ,मन्दाकिनी ,विष्णुपदी ,देवापगा ,देवनदी ,सुरसरिता ,सुरसरि

23. द्रव्य - धन, दौलत ,वित्त ,संपत्ति ,सम्पदा ,विभूति

24. गाय - धेनु ,गौ ,सुरभि ,गैया ,दोग्धी ,पयस्विनी ,गऊ

25. चतुर - दक्ष ,पटु ,कुशल ,नागर ,विज्ञ ,निपुण

26. चन्द्रमा -चन्द्र ,राकापति ,राकेश ,मयंक ,सोम ,शशि ,इन्दु ,मृगांक ,हिमकर ,सुधाकर , कलानिधि ,निशाकर

27. चोर - दस्यु ,तस्कर ,रजनीचर ,साहसिक ,खनक ,मोषक ,कुम्भिल

28. जमुना - यमुना ,रविजा ,कालिन्दी ,अर्कजा ,सूर्यसुता ,रवितनया ,तरणि-तनूजा, कृष्णा

29. जीभ - जिह्वा , रसना ,रसिका ,रसला ,रसज्ञा ,जबान

30. झण्डा - ध्वजा ,पताका ,केतु ,केतन ,ध्वज

विलोम शब्द - विलोम का अर्थ होता है विपरीत जिसे उल्टा भी कहा जा सकता है । एक शब्द अर्थ के विपरीत अर्थ वाले शब्द को उसका विलोम शब्द कहा जाता है जैसे गोरा – काला, ईमानदार – बेईमान आदि इन शब्दों के कुछ प्रमुख उदहारण निम्नलिखित हैं –

कुछ महत्वपूर्ण विलोम शब्द:

95656

UPSSSC VDO 2018 Test Series (Based on the same pattern) - Attempt Now

'Attempt subject wise questions in our new practice section' Click here
Download Gradeup, the best state exam app for Preparation

शुभकामनाये

टीम ग्रेडअप

Comments

write a comment

SSC & Railway

CGLSSC GDDFCCILCHSLCPONTPCMTSStenoGroup DDelhi PoliceOthersCoursesMock Test

Follow us for latest updates