hamburger

UGC NET जून अधिसूचना 2022 – Download Notification PDF in Hindi

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 13th, 2023

UGC NET 2022 के लिए जून अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंजीकरण शुरू हो चुकी है। परीक्षा एक दिन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। NET परीक्षा में दो प्रश्‍नपत्र होते हैं। उम्मीदवार विषय सूची में से उस एक विषय का चयन कर सकते हैं जिसमें वे द्वितीय प्रश्‍नपत्र के लिए उपस्थित होना चाहते हैं। हम आवेदन पत्र जारी होते ही उसे भरने के लिए डायरेक्‍ट लिंक पोस्ट करेंगे। परीक्षा की तारीख, पात्रता, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम आदि जानने के लिए आप नीचे दी गई जानकारी को पढ़ सकते हैं।

UGC NET अधिसूचना – Download PDF

 राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी UGC की ओर से परीक्षा आयोजित करती है। जो उम्मीदवार पिछले वर्ष की जून परीक्षा से अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं, वे अधिसूचना की PDF पोर्टल से प्राप्‍त कर सकते हैं। NTA दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षा के लिए NET अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे पहले, UGC NET परीक्षा तारीख 2022 की घोषणा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने ट्विटर पर की थी।   

UGC अध्यक्ष ने घोषणा की है कि दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए NET परीक्षा जून 2022 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। आयोग दिसंबर, 2021 और जून, 2022 की परीक्षा का विलय करके एक ही परीक्षा आयोजित कर रहा है। आधिकारिक ट्वीट यहां देखें।

UGC NET जून 2022 अधिसूचना डाउनलोड करने का डायरेक्‍ट लिंक यहां पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं या लेक्चरशिप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, एक बार आधिकारिक तौर पर जारी होने के बाद परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UGC NET परीक्षा दो भागों में 300 अंकों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें से एक सभी उम्मीदवारों के लिए समान है जो उम्मीदवार की सामान्य योग्यता का परीक्षण करता है। भाग B विषय-विशेष है जो चयनित विषय में विद्यार्थी की समझ का परीक्षण करता है। उम्मीदवार NTA UGC NET परीक्षा के लिए जारी 82 विषयों की सूची से विषय का चयन कर सकते हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को उस विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर होना चाहिए।

UGC NET परीक्षा की तारीखें एजेंसी द्वारा आवेदन पत्र के साथ पोर्टल पर अधिसूचित की जाएंगी। हमने उम्मीदवारों के लिए संभावित तारीखें प्रदान की हैं। परीक्षा का संपूर्ण विवरण नीचे देखें।

UGC NET 2022

संगठन

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) 

परीक्षा

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग NET 

आवेदन का माध्‍यम

केवल ऑनलाइन

आवेदन की तारीखें

30 अप्रैल 2022 – 30 मई 2022 

परीक्षा की तारीख

जून 2022 का अंतिम सप्‍ताह 

वेबसाइट

ugcnet.nta.Nic.in 

UGC NET परीक्षा 2022 नवीनतम सूचना

  • 19 फरवरी, 2022: यूजीसी नेट का परिणाम जून 2021 के लिए जारी किया गया था।
  • 13 मई 2022: यूजीसी ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एक और विषय जोड़ा है।
  • 11 अप्रैल, 2022: आयोग ने दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षा जून 2022 में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
  • 30 अप्रैल 2022: आयोग ने UGC NET अधिसूचना जारी की। अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2022।

UGC NET 2022 अधिसूचना की PDF राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा UGC NET 2022 परीक्षा की संभावित तारीखों के साथ जारी की गई। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UGC NET अधिसूचना 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में आवेदन पत्र, पात्रता, पाठ्यक्रम, परीक्षा की तारीख इत्‍यादि जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हमने पिछले वर्ष की अधिसूचना प्रदान की है। 

UGC NET अधिसूचना PDF

UGC NET जून अधिसूचना 2022

UGC NET जून अधिसूचना 2022 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा अप्रैल 2022 में जारी की गई। जो छात्र पात्रता परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें जून आवेदन तारीख, जून परीक्षा तारीख, पात्रता में परिवर्तन और विभिन्न अन्य विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानने के लिए अधिसूचना की PDF को ध्‍यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। उम्मीदवारों को जून अधिसूचना के बारे में नवीनतम जानकारी यहां से प्राप्‍त होगी।

UGC NET दिसंबर अधिसूचना

UGC NET 2022 के लिए दिसंबर की अधिसूचना अक्टूबर 2022 के महीने में जारी होने की उम्मीद है। जून परीक्षा की तुलना में इसमें अधिक परिवर्तन नहीं हैं। प्रमुख परिवर्तन दिसंबर परीक्षा की तारीख, दिसंबर की आवेदन तारीखें, पात्रता संबंधी तारीखें हैं। दिसंबर अधिसूचना संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवार हमारे साथ जुड़े रहें।

UGC NET परीक्षा तारीख 2022

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जून 2022 परीक्षा और दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए अस्थायी UGC NET 2022 परीक्षा तारीख जारी की है। परीक्षा दो सत्रों जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है। NTA अप्रैल और अक्टूबर 2022 में दोनों परीक्षाओं की तारीखें जारी करता है। UGC NET 2022 परीक्षा संबंधी जानकारी जैसे परीक्षा की तारीखें, आवेदन पत्र की तारीखें, आवेदन करने की अंतिम तारीख और परिणाम जारी होने की तारीख। NET परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे तालिका में दी गई हैं और आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी होते ही इन्हें अपडेट कर दिया जाएगा। UGC NET परीक्षा की तारीखें यहां देखें:

UGC NET 2022 परीक्षा तारीख

जून परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2022 में शुरू होती है और मई 2022 तक जारी रहेगी। आवेदन प्रक्रिया के बाद, प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। हॉल टिकट परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध होगा। नवीनतम UGC NET परीक्षा तारीख 2022 यहां देखें।

कार्यक्रम (जून)

UGC NET परीक्षा तारीख 2022

UGC NET 2022 अधिसूचना 

30 अप्रैल 2022

UGC NET 2022 आवेदन पत्र

30 अप्रैल 2022

UGC NET जून 2022 परीक्षा

अधिसूचित की जाएगी

NTA UGC NET प्रवेश पत्र 2022

अधिसूचित की जाएगी

UGC NET 2022 परीक्षा की तारीख

जून 2022 का पहला और दूसरा सप्‍ताह

UGC NET उत्‍तर कुंजी 2022 जारी होने की तारीख

अधिसूचित की जाएगी

UGC NET 2022 परिणाम की घोषणा

अधिसूचित की जाएगी

दिसंबर के लिए NET परीक्षा तारीख 2022

जून परीक्षा के बाद, दिसंबर 2022 के लिए पंजीकरण अक्टूबर 2022 में शुरू होगा। उम्मीदवार अक्टूबर 2022 से नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। दिसंबर परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। UGC NET दिसंबर परीक्षा की महत्वपूर्ण अस्थायी तारीखें यहां देखें।

कार्यक्रम (दिसंबर)

UGC NET परीक्षा तारीख 2022

UGC NET 2022 अधिसूचना जारी होने की तारीख 

अक्‍टूबर 2022

UGC NET 2022 आवेदन पत्र

अक्‍टूबर 2022

UGC NET 2022 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख

नवंबर 2022

NTA UGC NET प्रवेश पत्र 2022

दिसंबर 2022

UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा की तारीख

दिसंबर 2022

UGC NET उत्‍तर कुंजी 2022 जारी होने की तारीख

अधिसूचित की जाएगी

UGC NET 2022 परिणाम की घोषणा

अधिसूचित की जाएगी

 नोट: वर्ष 2022 के लिए UGC NET परीक्षा तारीख अभी जारी नहीं की गई है।

UGC NET क्या है?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए असिस्‍टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने हेतु आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। UGC NET परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित की जाती है।

जो उम्मीदवार असिस्‍टेंट प्रोफेसर या फैलोशिप के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें UGC NET 2022 परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी जिसके बाद उन्हें एक NET प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा जिसके माध्यम से वे आवेदन कर सकते हैं और विभिन्न उपलब्ध पदों के लिए उन पर विचार किया जा सकता है। नीचे दी गई तालिका से NET परीक्षा के बारे में अधिक विवरण जानें:

UGC NET 2022 विवरण

UGC NET 2022 के महत्वपूर्ण विवरणों की जांच यहां से करें जिसमें नीचे दी गई तालिका में परीक्षा आयोजित करने वाली संस्‍था, परीक्षा का स्तर, प्रयोजन, बारंबारता और NET परीक्षा के संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं।

NET परीक्षा 2022 विवरण

कार्यक्रम

विवरण

परीक्षा का नाम

UGC NET (विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग राष्‍ट्रीय पात्रता परीक्षा) 2022

आयोजक संस्‍था

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)

परीक्षा का स्‍तर

राष्‍ट्रीय

प्रयोजन

जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं एसोसिएट प्रोफेसर

बारंबारता

वर्ष में दो बार

आवेदन माध्‍यम

ऑनलाइन

परीक्षा का माध्‍यम

ऑनलाइन

परीक्षा अवधि

180 मिनट

UGC NET हेल्‍पलाइन नंबर

18004253800

0120-6895200 (कार्य दिवसों के दौरान सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक चालू)

NET परीक्षा क्या है?

NET परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा है जो विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा भारत के विभिन्न कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या असिस्‍टेंट प्रोफेसर पदों हेतु उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जाती है। जो उम्मीदवार शोध कार्य में अपना करियर बनाना चाहते हैं या जो देश के बेहतरीन कॉलेजों के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पदों के योग्‍य बनने के लिए परीक्षा देनी होगी। NET के लिए उच्‍चतम परीक्षा CSIR NET और UGC NET हैं। कई राज्य अपने लिए NET परीक्षा भी आयोजित कर रहे हैं जो उन्हें अपने राज्य में पदों के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन करने में मदद करते हैं। ये परीक्षाएं हैं:

UGC NET पात्रता मानदंड 2022

UGC NET के लिए कौन आवेदन कर सकता है? UGC NET 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच और पुष्टि करनी चाहिए। उम्मीदवारों को UGC NET पात्रता मानदंड 2022 के तहत निर्धारित कुछ शर्तों जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य मापदंडों को पूरा करने की आवश्यकता है। पिछले वर्ष की अधिसूचना के अनुसार, NTA ने हाल ही में UGC NET पात्रता में कुछ बदलाव किए थे जिसमें आयु सीमा भी संशोधित की गई थी। JRF के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 31 वर्ष होनी चाहिए।

अपडेट की गई UGC NET आयु सीमा पात्रता के साथ, UGC ने UGC NET आर्हता स्‍नातकोत्‍तर डिग्री में बदलाव की घोषणा की है। अब, CA/CS/ICWA को स्‍नातकोत्‍तर (PG) डिग्री के समकक्ष माना जाएगा। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट अब UGC NET 2022 के लिए पात्र है। UGC NET योग्यता के बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।

UGC NET परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?

JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए UGC NET की आयु सीमा अलग-अलग है। दोनों पदों और विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु सीमा नीचे दी गई:

प्रोफाइल

ऊपरी आयु सीमा

आरक्षित श्रेणी

SC/ST/OBC/PwD/

ट्रांसजेंडर/

महिला/ सेना के उम्‍मीदवार

L.L.M. डिग्री धारक उम्‍मीदवार

JRF

31 वर्ष

36 वर्ष

34 वर्ष

असिस्‍टेंट प्रोफेसर

कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं

UGC NET 2022 शैक्षिक अर्हता

विभिन्न श्रेणियों के लिए UGC NET 2022 शैक्षिक मानदंड नीचे दिए गए हैं।

श्रेणी

UGC NET शैक्षिक योग्‍यता मानदंड

सामान्‍य श्रेणी

  • स्‍नातकोत्‍तर डिग्री में कम से कम 55% अंक अथवा
  • मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान समकक्ष

SC/ST/OBC श्रेणी

  • स्‍नातकोत्‍तर डिग्री में कम से कम 50% अथवा
  • सामान्य श्रेणी के लिए उल्लिखित शिक्षा विषय-क्षेत्र के समकक्ष

डॉक्टरेट की डिग्री धारक उम्मीदवार

PG कार्यक्रम पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त 5% अंक छूट

UGC NET 2022 आरक्षण नीति

भारत सरकार की आरक्षण नीति UGC NET पर भी लागू होती है। आरक्षण नीति के अनुसार, केंद्रीय विश्वविद्यालय और ऐसे संस्थान जिन्हें विश्वविद्यालय माना जाता है, में 10% सीटें सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (GEN-EWS) के लिए आरक्षित हैं, 15% सीटें अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी, 7.5% श्रेणी अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी और 27% सीटें नॉन-क्रीमी लेयर से संबंधित अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के लिए आरक्षित हैं।

दिव्‍यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (RPwD अधिनियम, 2016) के अनुसार प्रत्येक श्रेणी में दिव्‍यांगजन (PwD) के लिए 4% आरक्षण होगा (स्रोत- UGC द्वारा प्रेस विज्ञप्ति)।

UGC NET 2022 पंजीकरण

UGC NET पंजीकरण राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा शीघ्र ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे परीक्षा तारीखों के साथ अधिसूचना PDF में ऑनलाइन आवेदन लिंक भी प्राप्‍त कर सकते हैं। NET परीक्षा पंजीकरण केवल ऑनलाइन माध्‍यम में किया जा सकता है।

UGC NET 2022 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को किसी भी त्रुटि या अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए चरणवार निर्देशों को जानना होगा।

UGC NET फॉर्म कैसे भरें?

UGC NET 2022 परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने के तरीके जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, आप इस पृष्ठ पर ‘Registration Form’ का डायरेक्‍ट लिंक प्राप्‍त कर सकते हैं।
  • सफल पंजीकरण के बाद, आपको एक ‘Application Number’ प्रदान की जाएगी। इसे याद रखें या इसे सुरक्षित रूप से संग्रहीत करें।
  • इसके बाद, UGC NET आवेदन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए निर्दिष्ट विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • निर्धारित फ़ाइल आकार, लंबाई-चौड़ाई और फाइल प्रारूप (JPG/JPEG प्रारूप) में अपने पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • पेमेंट गेटवे में, ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड के माध्यम से अपेक्षित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सफल भुगतान के बाद, आपको अपने पंजीकृत ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ के कम से कम 4 प्रिंटआउट निकाल लें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

UGC NET 2022 आवेदन शुल्क क्या है?

UGC NET परीक्षा के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है।

  • सामान्य वर्ग के लिए 1100 रुपये
  • OBC श्रेणी के लिए 550 रुपये
  • SC/ST श्रेणी के लिए 275 रुपये

UGC NET 2022 अर्हताप्राप्‍त वेतन

UGC NET 2022 वेतन में UGC JRF वेतन और UGC असिस्‍टेंट प्रोफेसर वेतन दोनों शामिल हैं। UGC NET 2022 परीक्षा के बाद असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद के लिए UGC NET वेतन संबंधी विवरण देखें। UGC NET में अर्हता प्राप्त करने से शिक्षण और शोध संबंधी नौकरी के अनेक अवसर उत्‍पन्‍न होते हैं। NET परीक्षा उत्तीर्ण करना असिस्‍टेंट प्रोफेसर और JRF के पद तक ही सीमित नहीं है। इन दो करियर मार्गों के अलावा, व्यक्ति कई प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों (PSU) में आवेदन कर सकता है जो विशिष्ट पदों पर लोगों की नियुक्ति‍ के लिए NET परीक्षा अंक का उपयोग करते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी के साथ विस्तृत  UGC NET वेतन और जॉब प्रोफाइल देखना चाहिए।

UGC NET JRF वेतन

  • पहले दो वर्षों के लिए, 31,000/- रुपये + HRA प्रति माह की फेलोशिप (विभिन्न संस्थानों पर निर्भर)
  • अगले तीन वर्षों के लिए, 35,000/- रुपये + HRA प्रति माह की फेलोशिप (विभिन्न संस्थानों पर निर्भर)

UGC NET अर्हताप्राप्‍त लेक्‍चरर का वेतन क्या है?

एक असिस्‍टेंट प्रोफेसर के लिए UGC NET वेतन नीचे दिया गया है:

उम्मीदवार अपने स्कोर, कौशल और कॉलेज के आधार पर प्रारंभिक चरण में 25,000/- रुपये से 40,000/- रुपये प्रति माह के आकर्षक वेतन की अपेक्षा कर सकते हैं।

UGC NET चयन प्रक्रिया 2022

असिस्‍टेंट प्रोफेसर के पद के लिए, उम्मीदवारों को UGC NET 2022 की संपूर्ण चयन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आयोग के मानदंडों के अनुसार, UGC NET 2022 के दोनों प्रश्‍नपत्रों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या में से केवल 6% उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। नीचे UGC NET चयन मानदंड देखें। 

UGC NET न्यूनतम अर्हक अंक

UGC NET न्यूनतम अर्हक अंकों की गणना कुल स्‍कोर के रूप में की जाएगी।

श्रेणी

अर्हक अंक

अनारक्षित श्रेणी उम्‍मीदवार

40% अंक

SC/ST/OBC

35% अंक

 

कट-ऑफ अंकों का निर्धारण: प्रारंभ में, कुल प्रतिशत की गणना उम्मीदवारों द्वारा प्रश्‍नपत्र –1 और प्रश्‍नपत्र –2 में अर्जित अंकों से की जाती है। इसके बाद, रिक्‍त पदों की संख्या पर विचार किया जाता है। UGC द्वारा निर्धारित अर्हता मानदंड अंतिम और बाध्यकारी हैं।

NTA UGC NET पाठ्यक्रम 2022

UGC NET पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है और इसे अधिसूचना PDF में अपडेट किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, UGC NET 2022 पाठ्यक्रम को भी दो भागों में विभाजित किया गया है।

  • UGC NET प्रथम प्रश्‍नपत्र के पाठ्यक्रम में ऐसे विषय हैं जो उम्मीदवारों की बुनियादी योग्यता और सामान्य ज्ञान की जांच करते हैं जैसे अंग्रेजी, तार्किक योग्‍यता, गणित, आंकड़े व्याख्या, पर्यावरण अध्ययन और उम्मीदवारों की सामान्य जागरूकता।
  • UGC NET द्वितीय प्रश्‍नपत्र का पाठ्यक्रम उम्मीदवारों द्वारा उनके आवेदन पत्र में चुने गए विषय से होगा।

UGC NET प्रथम प्रश्‍नपत्र के अंतर्गत आने वाले सभी महत्वपूर्ण विषय नीचे दिए गए हैं। विस्तृत UGC NET पाठ्यक्रम यहां से जानें।

UGC NET प्रथम प्रश्‍नपत्र पाठ्यक्रम

प्रथम प्रश्‍नपत्र के लिए विषयवार विवरण यहां दिया गया है। परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण विषय यहां से जानें। यह प्रश्‍नपत्र सभी उम्मीदवारों के लिए समान है जिसमें शिक्षण, अंग्रेजी, तार्किक योग्‍यता, गणित, DI आदि के बुनियादी ज्ञान की आवश्यकता होती है।

शिक्षण योग्यता:

  • शिक्षण-प्रकृति
  • अभिलक्षण
  • उद्देश्य और बुनियादी आवश्यकताएं
  • शिक्षार्थी की विशेषताएं, आदि।

शोध योग्यता:

  • शोध-अर्थ
  • प्रकार और विशेषताएं
  • कार्यशाला और संगोष्ठी
  • शोधप्रबंध लेखन: इसकी विशेषताएं और प्रारूप, आदि।

संचार:

  • संचार
  • प्रकृति, आदि।

लॉजिकल रीजनिंग:

  • तर्क संरचना को समझना
  • शब्द सादृश्यता, आदि।

UGC NET द्वितीय प्रश्‍नपत्र के विषय क्या हैं?

उम्मीदवार द्वितीय प्रश्‍नपत्र के लिए UGC NET विषयों की निम्नलिखित सूचियों में से किसी एक को चुन सकते हैं। 101 विषयों की सूची में से एक विषय का चयन करना अनिवार्य है।

विषय कोड

विषय

0

शिक्षण एवं शोध योग्‍यता पर सामान्य प्रश्‍नपत्र (प्रथम प्रश्‍नपत्र)

1

अर्थशास्त्र / ग्रामीण अर्थशास्त्र / सहकारिता / जनसांख्यिकी / विकास योजना / विकास अध्ययन / अर्थमिति / अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र / विकास पारिस्थितिकी। / व्यापार अर्थशास्त्र

2

राजनीति विज्ञान

3

दर्शनशास्‍त्र

4

मनोविज्ञान

5

समाज शास्त्र

6

इतिहास

7

मानव-शास्‍त्र

8

वाणिज्‍य

9

शिक्षाशास्‍त्र

10

सामाजिक कार्य

11

रक्षा एवं सामरिक अध्ययन

12

गृह विज्ञान

14

लोक प्रशासन

15

जनसंख्‍या अध्‍ययन

16

संगीत

17

प्रबंधन (बिजनेस एडमिन, प्रबंधन/विपणन/विपणन प्रबंधन/औद्योगिक संबंध और कार्मिक प्रबंधन/कार्मिक प्रबंधन/वित्तीय प्रबंधन/सहकारी प्रबंधन सहित)

18

मैथिली

19

बांग्‍ला

20

हिंदी

21

कन्नड़

22

मलयालम

23

ओड़ि‍या

24

पंजाबी

25

संस्कृत

26

तामिल

27

तेलुगू

28

उर्दू

29

अरबी

30

अंग्रेजी

31

भाषा विज्ञान

32

चीनी

33

डोगरी

34

नेपाली

35

मणिपुरी

36

असमिया

37

गुजराती

38

मराठी

39

फ्रेंच (फ्रेंच संस्करण)

फ्रेंच (अंग्रेजी संस्करण)

40

स्पैनिश

41

रूसी

42

फ़ारसी

43

राजस्थानी

44

जर्मन

45

जापानी

46

प्रौढ़ शिक्षा/वयस्‍क शिक्षा/आकृति विज्ञान/अनौपचारिक शिक्षा।

47

शारीरिक शिक्षा

49

अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन

50

भारतीय संस्कृति

55

श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम एवं समाज कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन

58

विधि

59

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान

60

बौद्ध, जैन, गांधीवादी और शांति अध्ययन

62

तुलनात्मक धर्म अध्ययन

63

जनसंचार एवं पत्रकारिता

65

प्रदर्शन कला – नृत्य/नाटक/नाट्यशाला

66

संग्रहालय विज्ञान और संरक्षण

67

पुरातत्त्व

68

अपराध विज्ञान

70

जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा/साहित्य

71

लोक साहित्य

72

तुलनात्मक साहित्य

73

संस्कृत के पारंपरिक विषय जैसे ज्योतिष / सिद्धांत ज्योतिष / नव्य व्याकरण / व्याकरण / मीमांसा / नव्य न्याय / सांख्य योग / तुलानात्मक दर्शन / शुक्ल यजुर्वेद / माधव वेदांत / धर्मशास्त्र / साहित्य / पुराणेतिहास / आगम)।

74

महिला अध्ययन

79

दृश्य कला (ड्राइंग और पेंटिंग / मूर्तिकला ग्राफिक्स / अनुप्रयुक्त कला / कला का इतिहास)

80

भूगोल

81

सामाजिक चिकित्सा और सामुदायिक स्वास्थ्य

82

फोरेंसिक विज्ञान

83

पाली

84

कश्मीरी

85

कोंकणी

87

कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग

88

इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान

89

पर्यावरण विज्ञान

90

राजनीति (रक्षा/रणनीतिक अध्ययन, पश्चिम एशियाई अध्ययन, दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन, अफ्रीकी अध्ययन, दक्षिण एशियाई अध्ययन, सोवियत अध्ययन, अमेरिकी अध्ययन सहित अंतर्राष्ट्रीय संबंध/अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन)।

91

प्राकृत

92

मानवाधिकार और कर्तव्य

93

पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन

94

बोडो

95

योग

101

सिंधी

UGC NET 2022 पाठ्यक्रम द्वितीय प्रश्‍नपत्र

जिन उम्मीदवारों ने यहां दी गई सूची में से विभिन्न विषयों का चयन किया था, उन्हें उस विषय के महत्वपूर्ण विषयों को पढ़कर अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने दिए गए लिंक से प्रबंधन, वाणिज्य, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र आदि का चयन किया था, यह उन सभी उम्मीदवारों को दिए गए लिंक से द्वितीय प्रश्‍नपत्र के लिए विस्तृत UGC NET 2022 पाठ्यक्रम प्राप्त करने में मदद करेगा। उम्मीदवार लेख से हिंदी और अंग्रेजी में PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को UGC NET की तैयारी के लिए अध्ययन योजना तैयार करने हेतु महत्वपूर्ण विषयों पर ध्‍यान देना चाहिए।

UGC NET परीक्षा पैटर्न 2022

UGC राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है और इसमें दो प्रश्‍नपत्र होते हैं। NET परीक्षा में दोनों प्रश्‍नपत्र अर्हताकारी प्रकृति के हैं और एक ही दिन में होते हैं। गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। UGC NET 2022 परीक्षा पैटर्न के बारे में यहां से अधिक जानें।

  • अंकन योजना: प्रत्येक सही उत्‍तर के लिए +2 अंक और गलत उत्तरों के लिए कोई अंक कटौती नहीं।
  • समयावधि: बिना किसी विश्राम के 3 घंटे (नई शुरुआत)।

प्रश्‍नपत्र का प्रकार

अंक

अंक

प्रथम प्रश्‍नपत्र

(शिक्षण/

शोध योग्‍यता)

50

100

द्वितीय प्रश्‍नपत्र

(मूल विषयों पर आधारित)

100

200

कुल

150

300

UGC NET की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं?

  • उम्मीदवार आजीवन UGC NET परीक्षा दे सकते हैं।
  • हालांकि, JRF के लिए पात्रता उम्मीदवारों की आयु के आधार पर निर्धारित की जाती है।
  • उम्मीदवार 30 वर्ष की आयु तक JRF के लिए UGC NET परीक्षा दे सकता है।
  • महिलाओं और OBC/SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट है।

UGC NET 2022 तैयारी टिप्स

UGC NET 2022 परीक्षा की तैयारी के लिए विषयों की उचित समझ होना आवश्‍यक है। इसलिए, आप आगामी परीक्षा के लिए कुछ विषय-वार विशेषज्ञ टिप्‍स के बारे में जान सकते हैं। अच्‍छी UGC NET तैयारी के लिए, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और विषयवार महत्‍व से अवगत होना महत्वपूर्ण है। शुरू करने से पहले प्रश्‍नपत्र के पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझें।

UGC NET 2022 मॉक टेस्ट

UGC NET 2022 परीक्षा के प्रथम प्रश्‍नपत्र में बेहतर अंक अर्जित करने के लिए, उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट के साथ परिणामोन्‍मुख तैयारी शुरू करनी चाहिए। UGC NET परीक्षा में प्रदर्शन का विश्लेषण करने और अंकों में सुधार करने के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ का अभ्‍यास करना सबसे अच्छा है।

UGC NET पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र

परीक्षा पैटर्न और पूछे जाने वाले प्रश्नों की बेहतर समझ हासिल करने के लिए UGC NET पिछले वर्ष के प्रश्‍नपत्रों  को हल करें और अभ्यास करें। प्रश्‍नपत्र आपको पाठ्यक्रम का विषयवार महत्‍व समझने में भी मदद करते हैं और आप तदनुसार अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं। UGC NET प्रश्न पत्र यहां से डाउनलोड करें:

UGC NET 2022 पुस्तकें

UGC NET 2022 की पुस्‍तकें तैयारी का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। परीक्षा में सफलता की गारंटी के लिए, उम्मीदवारों को सर्वश्रेष्ठ UGC NET पुस्‍तकें प्राप्त करनी चाहिए और एक अध्ययन योजना विकसित करनी चाहिए। UGC NET प्रथम प्रश्‍नपत्र के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूची देखें जिन्‍हें आपको तैयारी शुरू करने के लिए अध्‍ययन करना चाहिए।

पुस्‍तक का नाम

लेखक / प्रकाशक

ट्रूमैन्‍स UGC NET /SET जनरल पेपर 1

ट्रूमैन

UGC NET/JRF/SLET जनरल पेपर-1 टीचिंग एंड रिसर्च एप्‍टीट्यूड

अरिहंत विशेषज्ञ

NTA UGC NET/SET/JRF पेपर 1- टीचिंग एंड रिसर्च एप्‍टीट्यूड

KVS मदान (पियर्सन एजुकेशन)

UGC NET/JRF/SLET जनरल पेपर-1 टीचिंग एंड रिसर्च एप्‍टीट्यूड जनरल पेपर-1

उपकार प्रकाशन

 

नोट: आप उपरोक्‍त उल्लिखित UGC NET की किसी भी पुस्‍तक का संदर्भ ले सकते हैं। यदि आवश्‍यक हो तो आप अधिक स्‍पष्‍टता और बेहतर तैयारी के लिए दो पुस्‍तकों का संदर्भ ले सकते हैं।

UGC NET 2022 परीक्षा केंद्र

नीचे दिए गए विभिन्‍न राज्‍यों के लिए UGC NET परीक्षा केंद्र के संदर्भ में महत्‍वपूर्ण विवरणों की जांच करें। परीक्षा के लिए सर्वोत्‍तम उपयुक्‍त केंद्र का चयन करना महत्‍वपूर्ण है। आपको बिना किसी देरी के नेट परीक्षा केंद्र पर समय से पहुँचना चाहिए अन्‍यथा आपकी परीक्षा छूट सकती है। उम्‍मीदवारों को UGC NET 2022 के लिए फॉर्म भरते समय उपयुक्‍त केंद्र भरना आवश्‍यक है। नीचे सूचीबद्ध महत्‍वपूर्ण केंद्रों की जांच करें।

आंध्र प्रदेश के लिए UGC NET 2022 परीक्षा केंद्र

शहर

शहर कूट

अनंतपुर

AP01

भीमावरम

AP03

चिराला

AP04

चित्‍तूर

AP05

एलुरू

AP06

गुंटुर

AP07

कडपा

AP08

काकीनाडा

AP09

कुरनूल

AP10

नेल्‍लोर

AP11

ओंगोले

AP12

राजामुंदरी

AP13

श्रीकाकुलम

AP14

तिरूपति

AP16

विजयवाड़ा

AP17

विशाखापत्‍तनम

AP18

विजियानगरम

AP19

नरासराओपेट

AP20

प्रोद्दतुर

AP21

सुरम्‍पलेम

AP23

असम के लिए UGC NET 2022 परीक्षा केंद्र

शहर

शहर कूट

डिब्रूगढ़

AM01

गुवाहाटी

AM02

जोरहट

AM03

सिलचार (असम)

AM04

तेजपुर

AM05

बि‍हार के लिए UGC NET 2022 परीक्षा केंद्र

शहर

शहर कूट

भागलपुर

BR02

दरभंगा

BR04

गया

BR05

मुजफ्फरपुर

BR06

पटना

BR07

पूर्णिया

BR08

आरा

BR09

छत्‍तीसगढ़ के लिए UGC NET 2022 परीक्षा केंद्र

शहर

शहर कूट

भिलाई नगर/दुर्ग

CG01

बिलासपुर (छत्‍तीसगढ़)

CG02

रायपुर

CG03

 

UGC NET कट ऑफ अंक

UGC NET 2022 अभी आयोजित किया जाना है। एक बार परीक्षा आयोजित हो जाने के बाद, UGC NET 2022 के लिए कट-ऑफ को अपडेट कर दिया जाएगा। UGC NET कट-ऑफ अंक नीचे उल्लिखित दो कारकों पर निर्भर करते हैं।

  • उम्‍मीदवार द्वारा प्राप्‍त किया गया कुल प्रतिशत
  • उपलब्‍ध स्‍लॉटों की संख्‍या

UGC NET 2022 के लिए कट-ऑफ अंकों की गणना कैसे करें?

NTA, एक अलग PDF में परिणाम के साथ UGC NET कट-ऑफ जारी करता है। इसका निर्धारण उन पूर्वनिर्धारित उम्‍मीदवारों पर विचार करके किया जाता है, जिन्‍हें NTA केवल असिस्‍टेंट प्रोफेसर औरअसिस्‍टेंट प्रोफेसर और JRF’ के लिए लेता है। NTA केवल असिस्‍टेंट प्रोफेसर के लिए शीर्ष 6 प्रतिशत उम्‍मीदवार लेता है और असिस्‍टेंट प्रोफेसर और JRF’ के लिए 0.5 प्रतिशत उम्‍मीदवार लेता है। कट-ऑफ, वह न्यूनतम अंक हैं, जो उम्‍मीदवार को UGC NET या JRF पास होने के लिए प्राप्‍त करने होते हैं। NTA दोनों श्रेणियों के लिए अलग कट-ऑफ जारी करता है।

UGC NET स्‍कोरिंग प्रारूप

प्रश्‍नपत्र

कुल अंक

प्रश्‍नों की कुल संख्‍या

प्रश्‍नपत्र 1 (सभी छात्रों के लिए सामान्‍य)

100 अंक (50 प्रश्‍न * 2 अंक)

50 प्रश्‍न

प्रश्‍नपत्र 2 (छात्रों के लिए विशिष्‍ट)

200 अंक (100 प्रश्‍न * 2 अंक)

100 प्रश्‍न

कुल

300 अंक

150 प्रश्‍न

  • उम्‍मीदवारों को 300 में से दोनों प्रश्‍नपत्रों में प्राप्‍त किए गए कुल अंको के आधार पर चयनित किया जाता है।
  • उम्‍मीदवारों के लिए प्रत्‍येक प्रश्‍नपत्र में न्‍यूनतम 40% अंक प्राप्‍त करना अनिवार्य है।
  • यहां पर श्रेणी-विशिष्‍ट छात्रों के लिए 5 प्रतिशत छूट का प्रावधान है।

सभी विषयों के लिए नीचे दिए गए UGC NET के पिछले वर्ष के कट-ऑफ अंकों की जांच करें।

UGC NET कट ऑफ 2021

विषय

प्रकार

सामान्‍य

EWS

OBC 

SC

ST

समाजशास्‍त्र

JRF

206

196

192

178

174

लेक्‍चरशिप

184

168

164

152

146

संस्‍कृत

JRF

218

210

206

196

178

लेक्‍चरशिप

196

180

178

168

156

राजनीति विज्ञान

JRF

– 

– 

– 

– 

लेक्‍चरशिप

– 

– 

– 

अर्थशास्‍त्र

JRF

216

206

200

182

17

लेक्‍चरशिप

194

174

170

154

148

दर्शनशास्‍त्र

JRF

226

212

208

194

186

लेक्‍चरशिप

198

182

176

166

148

कंप्‍यूटर साइंस

JRF

186

176

168

156

156

लेक्‍चरशिप

162

148

144

136

134

मानव विज्ञानी

JRF

212

202

198

186

178

लेक्‍चरशिप

190

178

170

160

150

सामाजिक कार्य

JRF

182

174

170

162

152

लेक्‍चरशिप

164

148

148

140

138

प्रबंधन

JRF

176

168

164

158

152

लेक्‍चरशिप

160

148

144

138

136

UGC NET कट-ऑफ जून 2019

UGC NET जून 2019 कट ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आवेदकों को कट-ऑफ देखना चाहिए, जिससे कि वह यह आंकलन कर सकें कि लक्षित स्‍कोर कितना होना चाहिए और UGC NET 2022 के लिए किस प्रकार योजना बनाएं।

यहां UGC NET जून 2019 कट-ऑफ जांचे।

UGC NET कट-ऑफ दिसंबर 2018

विषय

प्रकार

सामान्‍य

OBC

SC

ST

VI

HI

LM

OD

अर्थशास्‍त्र

JRF

67.33

61.33

56.67

53.33

53.33

44.67

53.33

40

लेक्‍चरशिप

57.33

50

46

44

42

36

45.33

36.67

राजनीति विज्ञान 

JRF

63.33

60

55.33

55.33

57.33

46.67

57.33

44

लेक्‍चरशिप

55.33

50.67

47.33

46.67

42

35.33

48

35.33

समाजशास्‍त्र

JRF

66.67

64

60

58

64

49.33

61.33

60

लेक्‍चरशिप

59.33

53.33

49.33

49.33

42.67

36

50

35.33

इतिहास

JRF

56

53.33

50

48.67

48.67

52

50.67

46.67

लेक्‍चरशिप

50

46

43.33

42.67

40

36

42.67

36

वाणिज्‍य

JRF

62

58

54.67

54

54.67

45.33

55.33

45.33

लेक्‍चरशिप

54.67

49.33

47.33

46

42.67

36

47.33

36

शिक्षा

JRF

60.67

58

54

53.33

50

46

52.67

45.33

लेक्‍चरशिप

53.33

49.33

46

45.33

42

35.33

46

35.33

सामाजिक कार्य

JRF

68

64.67

60.67

62

56.67

52.67

62.67

40

लेक्‍चरशिप

60

56

52

51.33

46

39.33

50.67

38.67

प्रबंधन

JRF

62

58.67

55.33

54

57.33

47.33

60

43.33

लेक्‍चरशिप

54

49.33

47.33

46

46.67

35.33

47.33

36.67

हिंदी

JRF

63.33

60.67

56.67

56.67

58

43.33

55.33

46

लेक्‍चरशिप

56

52

48.67

47.33

42.67

35.33

48

35.33

संस्‍कृत

JRF

66

61.33

58

59.33

58.67

43.33

52

41.33

लेक्‍चरशिप

57.33

50.67

48.67

44.67

40

35.33

42.67

35.33

अंग्रेजी

JRF

60

54.67

52

50.67

51.33

44.67

58.67

44

लेक्‍चरशिप

52.67

46.67

44

44

41.33

35.33

44

36

विधि (लॉ)

JRF

68

64.67

62.67

57.33

58.67

65.33

43.33

लेक्‍चरशिप

60.67

56

52

49.33

50.67

46

52

43.33

पुस्‍तकालय (लाइब्रेरी)

JRF

58

55.33

54

50

44.67

41.33

53.33

लेक्‍चरशिप

51.33

46.67

44

43.33

44

36.67

44

भूगोल

JRF

66

62

60

58.67

54.67

55.33

59.33

50

लेक्‍चरशिप

58

53.33

51.33

49.33

42.67

36

49.33

36

कंप्‍यूटर साइंस

JRF

62

58

55.33

53.33

44.67

52

59.33

37.33

लेक्‍चरशिप

54

48.67

46.67

46

42.67

35.33

46.67

36

इलेक्‍ट्रॉनिक साइंस

JRF

62

58.67

56

53.33

48.67

48

54.67

लेक्‍चरशिप

54.67

50

47.33

45.33

4267

46

48.67

मनोविज्ञान

JRF

62.67

58.67

57.33

56

52

43.33

46.67

44

लेक्‍चरशिप

56

50.67

47.33

46

42

36.67

44.67

44

गृ‍ह विज्ञान

JRF

61.33

56.67

55.33

55.33

42.67

41.33

44

लेक्‍चरशिप

54

48.67

45.33

45.33

42.67

35.33

44

पर्यावरण

JRF

60.67

57.33

53.33

52

48.67

41.33

53.33

लेक्‍चरशिप

54

48.67

46

46

43.33

36.67

48.67

योग

JRF

72.67

69.33

63.33

62.67

लेक्‍चरशिप

63.33

58.67

56

55.33

52

54.67

57.33

मानव विज्ञान

JRF

72

69.33

65.33

62

62

50

51.33

लेक्‍चरशिप

64

59.33

55.33

52.67

53.33

42

51.33

UGC NET 2022 प्रवेश पत्र कैसे प्राप्‍त करें?

UGC NET 2022 की आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर चुके छात्र आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकने में सक्षम होंगे। UGC NET 2022 प्रवेश पत्र में परीक्षा के दिन उम्‍मीदवार के लिए आवश्यक जानकारी शामिल है। UGC NET हॉल टिकट पर उल्लिखित विभिन्‍न विवरणों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है।

  • उम्‍मीदवार का नाम और अनुक्रमांक
  • परीक्षा केंद्र और समय
  • परीक्षा के दिन के विनिर्देश

उम्‍मीदवारों को परीक्षा के दिन UGC NET 2022 प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र, फोटो लाना अनिवार्य है। उम्‍मीदवार नीचे दिए गए UGC NET के मानक प्रवेश को भी जांच सकते हैं।

UGC NET 2022 प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?

  • NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। 
  • सभी विवरण जैसे कि आवेदन संख्‍या, जन्मतिथि और कैप्‍चा कोड दर्ज करें।
  • UGC NET 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

UGC NET 2022: परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी, UGC NET परीक्षा दिवस के लिए विनिर्देश जारी करती है। जोर ददेकर सलाह दी जाती है कि सभी उम्‍मीदवार NET प्रवेश पत्र के नियमों और दिशानिर्देशों को ध्‍यान से पढ़ लें। उम्‍मीदवार UGC NET 2022 परीक्षा के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए नीचे सूचीबद्ध दिशानिर्देशों को पढ़ सकते हैं

परीक्षा के दिन क्‍या ले जाना है?

UGC NET 2022 कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा में रफ कार्य के लिए उम्‍मीदवारों को पेन/पेंसिल और खाली शीट दी जाती है। फिर भी उम्‍मीदवारों को किसी भी प्रकार के अंतिम क्षण के तनाव को दूर करने के लिए पेन या पेंसिल साथ ले जानी चाहिए।

परीक्षा के दिन क्‍या नहीं ले जाना है?

UGC NET परीक्षा हॉल में उपकरण, धातु की वस्‍तुएं और इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण/ डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है। यह भी ध्‍यान देने योग्‍य बात है कि यहां पर उम्‍मीदवार की वस्‍तुओं की सुरक्षा का कोई प्रावधान नहीं है। निम्‍नलिखित वस्‍तुओं का परीक्षा केंद्र के भीतर सख्‍ती के साथ प्रवेश वर्जित है।

  • कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री
  • जिओमेट्री/ पेंसिल बॉक्‍स
  • मोबाइल फोन/ ईयरफोन/ माइक्रोफोन/ पेजर
  • कैलकुलेटर
  • स्‍लाइड रूल
  • कैमरा
  • हैंडबैग/पर्स
  • खद्यय सामग्र और पानी (खुला या पैक)
  • घड़ी
  • डॉक्‍यूपेन
  • लघुगणक सारणी
  • टेप रिकॉर्डर

UGC NET परीक्षा विश्‍लेषण

UGC NET 2022 अभी आयोजित किया जाना शेष है। एक बार परीक्षा हो जाने के बाद हम UGC NET 2022 का विस्‍तृत विश्‍लेषण अपडेट करेंगे। इससे पहले, UGC NET परीक्षा 2021 20 नवंबर, 2021 से 5 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। BYJU’s Exam Prep विशेषज्ञ प्रश्‍नपत्र की मूल्‍यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं और परीक्षा हो जाने के बाद UGC NET प्रश्‍नपत्र का विस्‍तृत विश्‍लेषण प्रदान करेंगे। UGC NET परीक्षा विश्‍लेषण में परीक्षा के कठिनाई स्‍तर, परीक्षा में पूछे गए विषयों, अच्‍छे प्रयास, और परीक्षा की मुख्‍य बातों के बारे में संपूर्ण जानकारी शामिल है।

अपने परीक्षा प्रश्‍नपत्रों की जांच करने वाले उम्‍मीदवार यह निर्धारित कर सकते हैं कि परीक्षा में वे किस प्रकार प्रदर्शन कर सकते हैं, जब कि अपनी परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्‍मीदवार प्रश्‍नपत्र को समझ सकते हैं और परीक्षा के लिए तैयार हो सकते हैं। आवेदक UGC NET स्‍मृति-आधारित प्रश्‍नपत्र के साथ परीक्षा विश्‍लेषण की जांच कर सकते हैं।

UGC NET प्रश्‍नपत्र विश्‍लेषण (पिछले वर्ष)

सभी तारीखों और दिनों के लिए UGC NET परीक्षा विश्‍लेषण 2021 उपलब्‍ध है। 

UGC NET परीक्षा 2021 विश्‍लेषण

प्रमुख विशेषताएं

परीक्षा थोड़ा सामान्‍य स्‍तर की थी। अनुभागों का स्‍तर भिन्‍न है। कुछ अनुभाग आसान है जब कि गणित, तर्कशास्‍त्र सामान्‍य स्‍तर के थे। दोनो शिफ्ट समान स्‍तर की हैं।

UGC NET परीक्षा विश्‍लेषण 2021 (राजनीतिक विज्ञान, सभी शिफ्ट) 22 नवंबर

समग्र UGC NET प्रश्‍नपत्र आसान से सामान्‍य स्‍तर के हैं। हम परीक्षा के स्‍तर और पूछे गए प्रश्‍नों को समझने में सहायता करने के लिए सभी शिफ्टों का विश्‍लेषण प्रदान किया है।

प्रश्‍नपत्र 1 का कठिनाई स्‍तर आसान से सामान्‍य स्‍तर का है, जब कि विषय-विशिष्‍ट प्रश्‍नपत्र (प्रश्‍नपत्र 2) सामान्‍य स्‍तर का है। अच्‍छे अंक प्राप्‍त करने के लिए उम्‍मीदवार को अपने विषय की अच्‍छी जानकारी होनी चाहिए।

विषय-विशिष्‍ट लेख सामान्‍य स्‍तर का था। अपने विषय का गहन ज्ञान रखने वाले उम्‍मीदवार अच्‍छी सटीकता के साथ प्रश्‍नपत्र हल कर सकते हैं।

UGC NET 2022 उत्‍तर कुंजी और प्रतिक्रिया शीट

UGC NET उत्‍तर कुंजी 2022, NTA द्वारा जारी की जाएगी। UGC NET उत्‍तर कुंजी की सहायता से उम्‍मीदवार अपने स्‍कोर की गणना कर सकते हैं और जांच सकते हैं कि वे परीक्षा में पास हो सकते हैं या नहीं। NTA UGC NET प्रतिक्रिया शीट, कुछ दिनों के लिए उम्‍मीदवारों की प्रतिक्रिया के रूप में उपलब्‍ध है और उन उम्‍मीदवारों द्वारा देखी जा सकती है, जिन्‍होंने अपनी लॉग इन गुप्‍त जानकारी (आवेदन संख्‍या और पासवर्ड) का उपयोग करके परीक्षा दी थी।

UGC NET 2022 उत्‍तर कुंजी

नीचे संरेखित निम्‍नलिखित चरणों द्वारा उत्‍तरकुंजी डाउनलोड की जा सकती है:

  • NTA UGC NET आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • पेज के नीचे से ‘UGC NET 2022 के लिए प्रमुख चुनौतियों को देखें चुनें
  • लॉग इन करने के लिए, आवेदन संख्‍या और जन्‍मतिथि या प्रदान किए गए पासवर्ड का उपयोग करें
  • साइन इन करने के लिए, साइन इनबटन पर क्लिक करें
  • UGC NET उत्‍तर कुंजी, प्रतिक्रिया शीट और प्रश्‍नपत्र सभी डाउनलोड के लिए उपलब्‍ध हैं।

UGC NET 2022 रिजल्‍ट और स्‍कोर कार्ड

NTA परीक्षा की शुरूआत के बाद UGC NET 2022 के लिए परिणाम जारी करेगा। UGC NET परीक्षा के लिए शामिल होने वाले उम्‍मीदवार पार्टल पर रिजल्‍ट और UGC NET स्‍कोर कार्ड देख सकते हैं। जो उम्‍मीदवार न्‍यूनतम पात्रता अंक के बराबर या अधिक अंक प्राप्‍त करने में सफल रहे हैं, उन्‍हें आवेदन किए गए पद के लिए शॉर्टलिस्‍ट किया गया है। UGC NET 2022 रिजल्‍ट देखने के लिए डायरेक्‍ट लिंक, परीक्षा के सफलतापूर्वक समापन के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा।

UGC NET 2022 रिजल्‍ट कैसे देखें?

आधिकारिक वेबसाइट पर UGC NET परीक्षा के अंतिम रिजल्‍ट को देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करें।

  • NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • रिजल्‍ट देखें/ स्‍कोर कार्ड UGC NET” विकल्‍प पर क्लिक करें, जो उपलब्‍ध होगा यदि UGC NET 2022 रिजल्‍ट घोषित किया गया है।
  • नीचे दी गई इमेज में आवश्‍यक जानकारी दर्ज करके एक नई विंडो खोले
  • सभी विवरण जैसे आवेदन संख्‍या, जन्‍मतिथि और सिक्‍योरिटी पिन दर्ज करें, सबमिट दबाएं।
  • आप UGC NET रिजल्‍ट और स्‍कोर कार्ड एक्‍सेस कर सकते हैं। 

आप UGC NET 2022 स्‍कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसे भविष्‍य के संदर्भ के लिए अपने पास रखें। नीचे दिया गया सैम्‍पल UGC NET रिजल्‍ट और स्‍कोर कार्ड देख सकते हैं।

NTA UGC NET प्रमाणपत्र कैसे प्राप्‍त कर सकते हैं?

UGC NET 2022 परीक्षा उत्‍तीर्ण करने के बाद, उम्‍मीदवार ई-प्रमाणपत्र UGC NET 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करें

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • ई-प्रमाणपत्र UGC NET” लिंक पर क्लिक करें
  • फॉर्म में विवरण भरें और प्रोसीड दबाएं
  • UGC NET उम्‍मीदवारों के लिए, ड्रॉपडाउन लिस्‍ट से UGC NET को सेलेक्‍ट करें।
  • अपनी आवेदन संख्‍या, जन्‍मतिथि और परीक्षा सत्र दर्ज करें
  • UGC NET 2022 ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड करें। आप नीचे दिए गए UGC NET ई-प्रमाणपत्र सैम्‍पल देंखे। 

UGC NET 2022 के बारे में जानने के लिए आपको जिन चीजों की आवश्‍यकता है, वह इस पोस्‍ट में प्रदान की गई हैं। यदि आपके आगे और भी प्रश्‍न हैं तो कृपया BYJU’s Exam Prep से संपर्क करें। हमें आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी है।

 

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium