hamburger

पूम्पुहार शहर – चोलकालिक बंदरगाह शहर की ऐतिहासिक प्रासंगिकता, उद्देश्य

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

पूम्पुहार/पुहार या कावेरी पूमपट्टिनम भारत के तमिल नाडु राज्य के मयिलाडुतुरै ज़िले में स्थित एक नगर है। जो कि बंगाल की खाड़ी से लगा हुआ है और प्राचीन काल में चोल राजवंश के आरम्भिक काल में यह राजधानी तथा एक प्रमुख बंदरगाह रहा है। कावेरी नदी का नदीमुख इस नगर के बिलकुल निकट है।

पूम्पुहार शहर (Poompuhar City)के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पूम्पुहार शहर (Poompuhar City) से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी का पीडीएफ़ हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं।

पूम्पुहार शहर (Poompuhar City) : डाउनलोड पीडीएफ़

 

पूम्पुहार शहर (Poompuhar City) : परिचय

  • फरबरी 2020 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने तमिलनाडु में चोल राजवंश के प्रमुख बंदरगाह शहर, पूम्पुहार को फिर से बनाने के लिए ‘प्रोजेक्ट डिजिटल पूम्पुहर’ लॉन्च किया था।
  • पूम्पुहार एक प्राचीन बंदरगाह शहर था, जो तमिलकाल में प्रारंभिक चोल राजाओं की राजधानी था। इसका उल्लेख संगम तमिल साहित्य के में भी मिलता है।
  • लगभग 3,000 साल पहले कावेरी नदी के मुहाने पर पूम्पुहार नगर की स्थापना हुई थी।
  • पूम्पुहार बंदरगाह शहर प्राचीनकाल में अंतर-महाद्वीपीय व्यापार में फला-फूला लेकिन समय के साथ बदल गया।और अंत में, लगातार कडलकोल या बढ़ते समुद्र के जल स्तर और डेल्टा के कारण जलमग्न हो गया था।

अन्य महत्वपूर्ण लेख हिंदी में

लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट 2022

 भारत का पहला स्लेंडर लोरिस अभ्यारण्य

 महाकाल लोक कॉरिडोर

 असमानता सूचकांक 2022

 नोबेल पुरुस्कार 2022

 वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2022

प्रोजेक्ट डिजिटल पूम्पुहार (Project Digital Poompuhar)

पूम्पुहर का पुनर्निर्माण डीएसटी(DST) की भारतीय डिजिटल विरासत (IDH) परियोजना का एक हिस्सा है। इसकी पहली परियोजना ‘डिजिटल हम्पी’ की एक प्रदर्शनी वर्तमान में राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रदर्शित है।
परियोजना में समय श्रृंखला के विकास और विलुप्त होने पर व्यापक जानकारी लाने के लिए दूर से संचालित वाहनों और रिमोट सेंसिंग-आधारित जियोडायनामिक अध्ययन द्वारा पानी के भीतर सर्वेक्षण और फोटोग्राफी शामिल है।
इसमें भूमि अवतलन, समुद्र स्तर में वृद्धि, कावेरी के प्रवास, बाढ़, सूनामी, चक्रवात और कटाव जैसी पिछले 20,000 वर्षों की भूगतिकीय प्रक्रियाओं का अध्ययन भी शामिल है।
तमिल साहित्य, पुरातत्व (Archaeology), इतिहास, पुरालेख (Epigraphy), भू-विज्ञान और पानी के नीचे की खोज करने संबंधी कई अध्ययनों के बावजूद अभी तक पूम्पुहार से संबंधित निम्नलिखित तथ्यों की पुष्टि नहीं हो सकी है, ‘प्रोजेक्ट डिजिटल पूम्पुहर’ से निम्न तथ्यों से सम्बंधित जानकारी का पता लगाने में मदद मिलेगी:

  • पूम्पुहार की प्रारंभिक स्थापना और स्थान
  • पूम्पुहार की आयु
  • पूम्पुहार की उत्तरोत्तर स्थिति
  • पूम्पुहार का स्थानिक विकास।
  • पूम्पुहार के विलुप्त होने के कारण और अवधि

उपर्युक्त अध्ययनों से प्राप्त जानकारी डिजिटल रूप से पूम्पुहार के जीवन इतिहास को पहचानने में सहायता करेगी।

पूम्पुहार शहर (Poompuhar City) : डाउनलोड पीडीएफ़

Other Related Links:

Current Affairs UP State Exam
Current Affairs Bihar State Exam
Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium