नोबेल पुरुस्कार 2022 (Nobel Prize Winners 2022)
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023

हाल ही में मेडिसिन, भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2022 (Nobel Prize 2022) विजेताओं की घोषणा कर दी गई हैं । हर वर्ष चिकित्सा ,भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के साथ-साथ अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अहम योगदान प्रदान करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है।
Table of content
स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को चिकित्सा के लिए 2022 का नोबेल प्राइज
- वर्ष 2022 का चिकित्सा का नोबेल पुरुस्कार स्वीडन के स्वन्ते पाबो को प्रदान किया गया है।
- स्वंते पाबो एक स्वीडिश जेनेटिस्ट (Geneticist) हैं जो विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं ।
- पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में से एक के रूप में, उन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है।
- भौतिकी विज्ञान के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को सम्मानित करने का फैसला किया है।इन तीनों वैज्ञानिकों को पुरस्कार क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए दिया गया है।
- ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए’ कैरोलिन के बर्टोजी (Carolyn Bertozzi), मोर्टन मेल्डाल (Morten Meldal) और के बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless) को 2022 नोबेल प्राइज मिला है।
- वर्ष 2022 का साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्स (French author Annie Ernaux) को प्रदान किया जाएगा।
- वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज़ को प्रदान किया गया है।
- अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2022 के स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए अमेरिका के बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को देने का फैसला लिया गया है।
नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize)
- नोबेल पुरस्कार की शुरुआत स्वीडन के अलफ्रेड बर्नार्ड नोबेल के नाम पर 1895 में की गई थी। पहली बार अलफ्रेड नोबेल की पांचवीं पुण्यतिथि पर 1901 में यह पुरस्कार दिया गया था।
- अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट का आविष्कार किया था।
- हर वर्ष चिकित्सा ,भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के साथ-साथ अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अहम योगदान प्रदान करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है।
- वर्ष 2021 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार डेविड जूलियस और आर्डेन पैटामूटियम को दिया गया था। इन दोनों शोधकर्ताओं को शरीर के तापमान, दबाव और दर्द देने वाले रिसेप्टरों की खोज करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। दोनों नोबेल विजेता अमेरिकी हैं।
अब तक के भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता (Nobel Prize Winners in Hindi)
नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम | क्षेत्र | वर्ष |
रविंद्र नाथ टैगोर | साहित्य | 1913 |
सी वी रमन | भौतिकी | 1930 |
हरगोविंद खुराना | चिकित्सा | 1968 |
मदर टेरेसा | शांति | 1979 |
सुब्रहाम्ण्यम चंद्रशेखर | भौतिकी | 1983 |
अमर्त्य सेन | अर्थशास्त्र | 1998 |
वेंकट रामन रामकृष्णन | रसायन विज्ञान | 2009 |
कैलाश सत्यार्थी | शांति | 2014 |
अभिजीत बनर्जी | अर्थशास्त्र | 2019 |
Note: इनके अलावा 1907 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रुडयार्ड किपलिंग और 1902 चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रोनाल्ड रॉस का जन्म भारत में हुआ था । 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सर विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल, त्रिनिदाद में पैदा हुए भारतीय मूल के एक ब्रिटिश नागरिक है।
स्वंते पाबो को चिकित्सा के लिए 2022 का नोबेल प्राइज पर स्टडी नोट्स – Download PDF
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके स्वंते पाबो को चिकित्सा के लिए 2022 का नोबेल प्राइज नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।
⇒ सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
⇒ नोबेल प्राइज 2022 विडियो विश्लेषण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Other Important Articles:
G20 Summit | SCO Summit 2022 |
PM PRANAM Yojna | Mobile Banking Malware SOVA Virus |
Project Cheetah | Pradhan Mantri TB Mukt Abhiyan Yojna |