लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट 2022

By Brajendra|Updated : October 14th, 2022

हाल ही में विश्व वन्यजीव कोष (डब्लूडब्लूएफ) द्वारा जारी लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट 2022 के अनुसार वन्यजीव आबादी में साल 1970 से 2018 के बीच 69 फीसद की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

byjusexamprep

लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट 2022

  • लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2022 वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड और जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन का एक संयुक्त प्रयास है।
  • Living Planet Report 2022 में वैश्विक वन्यजीव आबादी में भारी गिरावट पाई गई है।
  • रिपोर्ट कुल 5,230 नस्लों की लगभग 32,000 आबादी पर केंद्रित है।
  • इसमें प्रदान किए गए ‘लिविंग प्लैनेट सूचकांक’ (Living Planet Report) के मुताबिक, उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के भीतर वन्यजीवों की आबादी चौंका देने वाली दर से घट रही है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर लेटिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र में वन्यजीवों की आबादी में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। पांच दशकों में यहां औसतन 94 फीसद की गिरावट आई है।
  • अफ्रीका में वन्यजीवों की आबादी 66 फीसद और एशिया प्रशांत में 55 फीसद घटी है।
  • अन्य नस्लों के समूहों की तुलना में ताजे पानी वाले क्षेत्रों में रह रहे वन्यजीवों की आबादी में औसतन 83 फीसद अधिक गिरावट आई है।
  • आईयूसीएन की लाल सूची के मुताबिक, साइकैड की आबादी पर सबसे ज्यादा खतरा है, जबकि कोरल (प्रवाल) सबसे तेजी से घट रहे हैं और उनके बाद उभयचर का स्थान आता है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि वन्यजीवों की आबादी में गिरावट के मुख्य कारण वनों की कटाई, आक्रामक नस्लों का उभार, प्रदूषण, जलवायु संकट और विभिन्न बीमारियां हैं।
  • वर्ल्ड वाइल्डलाईफ फंड फॉर नेचर एक अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1961 में स्विट्ज़रलैंड में एक धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में हुई थी।

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN)

  • यह सरकारों तथा नागरिकों दोनों से मिलकर बना एक विशिष्ट सदस्यता संघ है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1948 में की गई थी। इसका मुख्यालय स्विटज़रलैंड में स्थित है।
  • IUCN द्वारा जारी की जाने वाली ‘रेड लिस्ट’ दुनिया की सबसे व्यापक सूची है, जिसमें पौधों और जानवरों की प्रजातियों की वैश्विक संरक्षण की स्थिति को दर्शाया जाता है।

लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट 2022 - Download PDF

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट 2022 नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।

सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें

⇒ लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट 2022 विडियो विश्लेषण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Other Important Articles

G20 Summit

SCO Summit 2022

PM PRANAM Yojna

Mobile Banking Malware SOVA Virus

Project Cheetah

Pradhan Mantri TB Mukt Abhiyan Yojna

Comments

write a comment

UPPSC

UP StateUPPSC PCSVDOLower PCSPoliceLekhpalBEOUPSSSC PETForest GuardRO AROJudicial ServicesAllahabad HC RO ARO RecruitmentOther Exams

Follow us for latest updates