- Home/
- Bihar State Exams (BPSC)/
- Article
प्रथम एनजीओ को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2021 (Indira Gandhi Peace Prize 2021 for the first NGO in Hindi)
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 25th, 2023

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में काम करने वाली समाजसेवी संस्था ‘प्रथम’ को साल 2021 के इंदिरा गांधी शांति(Indira Gandhi Peace Prize), निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुकमणि बनर्जी हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण शोध कार्य किए हैं।
प्रथम एनजीओ को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Peace Prize) 2021 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके प्रथम एनजीओ को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी का पीडीएफ़ हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं।
सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
Table of content
प्रथम एनजीओ को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Peace Prize) 2021
- प्रथम (Pratham) एनजीओ को भारत में शिक्षा के दायरे का विस्तार करने के काम के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Peace Prize) 2021 से सम्मानित किया गया है।
- समाजसेवी संस्था ‘प्रथम’ को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2021 सोनिया गांधी की मौजूदगी में पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के द्वारा प्रदान किया गया है।
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रत्येक बच्चे की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच हो, एक चौथाई सदी से भी अधिक समय से प्रथम एनजीओ का अग्रणी कार्य है।
- प्रथम एनजीओ द्वारा शिक्षा देने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग कर शिक्षा की गुणवत्ता का इसका नियमित मूल्यांकन भी किया गया हैं। प्रथम एनजीओ एक नवीन शिक्षण संगठन है, जिसे भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए बनाया गया था।
अन्य महत्वपूर्ण लेख हिंदी में |
|
भारत का पहला स्लेंडर लोरिस अभ्यारण्य | |
असमानता सूचकांक 2022 | |
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Peace Prize) : प्रथम एनजीओ
- प्रथम एनजीओ की स्थापना वर्ष 1994 में मुंबई में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा देने के लिए की गई थी।
- प्रथम एनजीओ की सह-स्थापना 1995 में फरीदा लांबे और माधव चव्हाण द्वारा की गयी थी।
- प्रथम एनजीओ शिक्षा प्रणाली में कमियों को दूर करने के लिए उच्च गुणवत्ता, कम लागत और अनुकरणीय हस्तक्षेप पर केंद्रित है।
- वर्तमान में प्रथम एनजीओ की मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी रुक्मणि बनर्जी है।
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Peace Prize)
- इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार एक वार्षिक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है।
- इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार वर्ष 1968 से प्रत्येक वर्ष इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया जाता है।
- इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रत्येक वर्ष समाज सेवा ,निरस्त्रीकरण और विकास कार्यों में योगदान देने वाले व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है।
- इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ रु 25 लाख का मौद्रिक पुरस्कार शामिल है।
प्रथम एनजीओ को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Peace Prize) 2021 – Download PDF
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्रथम एनजीओ को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Peace Prize) 2021 स्टडी नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं।
⇒ सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
Other Related Links:
- कार्लोस सौरा को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
- श्री नाडप्रभु केम्पेगौड़ा की प्रतिमा
- गतिशील भूजल संसाधन आकलन रिपोर्ट 2022
- भारत का पहला सॉवरेन ग्रीन बांड फ्रेमवर्क
- ई-अपशिष्ट (प्रबंधन) नियम, 2022
Current Affairs UP State Exam |
Current Affairs Bihar State Exam |