hamburger

अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme in Hindi)

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) भारतीय सेना के तिकड़ी थलसेना, वायुसेना और नौसेना में नियुक्तियाँ: युवा, एयरमैन और नाविकों के पदों पर भर्ती के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 में एक नई योजना बनाई गई है | चयन के बाद इन नए जवानों को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा और उनका कार्यकाल 4 साल का होगा। 4 साल के बाद आरोपित बयान के 25% जवानों को 15 साल की अवधि के लिए उनकी संबंधित सेवाओं में वापस भर्ती किया जाएगा। 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद कोई भी अग्निवीर सेना के किसी भी अंग में तभी नियमित हो जाएगा, जब वे जूनियर कमीशंड अधिकारी या अन्य किसी रजिस्टर की नियमित खबर लेंगे। इस योजना के लागू होने के बाद इन पदों पर भर्ती के लिए दूसरी अन्य योजनाएँ समाप्त हो जायेगीं। ऐसे युवा जिनकी उम्र 17.5 साल से 21 साल के बीच है, वो इस योजना के तहत भर्ती होने के लिए आवेदन कर सकते हैं | हालांकि, कोरोना वैश्विक महामारी में भर्ती प्रक्रिया में रुकावटों के कारण इस साल (2022 में) उम्र की अधिकतम सीमा में 2 साल की छूट दी गई है। अर्थात 2022 में 23 साल तक की उम्र वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन जुलाई महीने से प्रारम्भ होंगे | इस योजना का उद्देश्य भारतीय युवाओं में देश प्रेम की भावना को जाग्रत करने के साथ सेना को युवा शक्ति प्रदान करना भी है | वर्तमान में भारतीय सशस्त्र बलों के 13 लाख से भी अधिक संख्या की औसत आयु लगभग 32 वर्ष है | इस योजना से इस औसत आयु में कमी देखने को मिलेगी|

हम आपको अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी का पीडीएफ़ हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं।

अग्निपथ योजना, Agnipath Scheme in Hindi

अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों की तीन सेवाओं में कमीशन अधिकारियों के पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है। इसकी घोषणा भारत सरकार द्वारा 16 जून 2022 को की गई थी। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले जवानों को ‘अग्निवीर’ के नाम से जाना जाएगा।

  • अग्निपथ योजना भारतीय सशस्त्र बलों की तीन सेवाओं में थल सेना, वायु सेना और नौ-सेना में क्रमश: जवान, एयरमैन और नाविक के पदों पर भर्ती के लिए है |
  • इस योजना में अफसर रैंक के पदों पर भर्ती का प्रावधान नहीं है और अफसर रैंक भर्ती के लिए जो भी प्रक्रियाएं वर्तमान में चल रही हैं वो जारी रहेंगी |
    वर्ष 2022 में सेना के तीनों अंगों में कुल 46,000 जवानों की भर्ती का लक्ष्य है | अगले 4-5 वर्षों के दौरान, इस संख्या को बढ़ाकर 50-60 हज़ार और उसके बाद 90,000 से 1,20,000 प्रतिवर्ष करने का लक्ष्य है|
  • कोरोना वैश्विक महामारी में भर्ती प्रक्रिया में आई बाधाओं के कारण ,दिसंबर 2021 तक, जवान या अफसर रैंक से नीचे के कार्मिकों ( PBOR) के थल सेना में लगभग 1 लाख , वायुसेना में 5000 और नौसेना में कुल 11000 पद खाली हैं | इस योजना के तहत जल्द ही इन पदों को भरने का प्रावधान है |
  • अग्निवीरों को 4 वर्ष के अपने सेवा काल के दौरान मासिक वेतन के अलावा हार्डशिप अलाउंस, ट्रेवल अलाउंस, यूनिफार्म अलाउंस, कैंटीन की सुविधा व स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी | इसके अतिरिक्त उन्हें साल में 30 दिन की छुट्टी व मेडिकल लीव अलग से मिलेगी|
  • “अग्निवीरों” को सेवा के 4 वर्ष पूरे होने पर 11.71 लाख रुपए का ‘सेवा निधि’ पैकेज का भुगतान किया जाएगा जिसमें उनका अर्जित ब्याज भी शामिल होगा। इसके अलावा उन्हें उन्हें 4 वर्ष के लिये 48 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर भी मिलेगा।
  • 4 वर्ष के बाद सेवा -निवृत सैनिकों के पुनर्वास की व्यवस्था सरकार के द्वारा की जाएगी । उन्हें सरकार के द्वारा एक कौशल प्रमाण पत्र और ब्रिज कोर्स (Bridge Courses) प्रदान किये जाएंँगे।
  • 4 वर्ष के बाद जिन जवानों को नियमित किया जाएगा उन्हें अन्य जवानों से अलग दिखने के लिए वर्दी पर अलग प्रतीक चिन्ह ( बैज) लगाए जाएंगे |
    इस प्रक्रिया के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम ,1923 के तहत गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी ताकि वो अपने सेवा काल के दौरान मिली किसी भी सूचना व जानकारी को किसी अनधिकृत श्रोत अथवा व्यक्ति के साथ साझा न करें |
  • CAPF (केन्द्रीय सशत्र पुलिस बल) तथा असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में 10% सीटें अग्निवीरों के लिए अरक्षित की जाएंगी|

अन्य महत्वपूर्ण लेख हिंदी में

लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट 2022

 भारत का पहला स्लेंडर लोरिस अभ्यारण्य

 महाकाल लोक कॉरिडोर

 असमानता सूचकांक 2022

 नोबेल पुरुस्कार 2022

 वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2022

अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) : अन्य देशों में सैन्य सेवा के प्रावधान

दुनिया के अलग अलग देशों में नागरिकों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा का प्रावधान है, जिसका विस्तृत विवरण निम्नानुसार है:

अग्निपथ योजना PDF

1. अमेरिका : अमेरिका में पुरुषों के लिए 2 वर्ष की अनिवार्य सैन्य सेवा का प्रावधान है।
2. इजराइल : इजराइल में सैन्य सेवा सभी के लिए अनिवार्य है | पुरुष इजरायली रक्षा बल में 3 वर्ष और महिलाएं 2 वर्ष तक अपनी सेवा देती हैं।
3. दक्षिण कोरिया: द. कोरिया में सभी पुरुषों को सेना में 21 महीने, नौसेना में 23 महीने या वायु सेना में 2 वर्ष की सेवा अनिवार्य है।
4. उत्तर कोरिया : उ. कोरिया में सबसे लंबी अनिवार्य सैन्य सेवा पुरुषों के लिए 11 साल जबकि महिलाओं के लिए 7 साल की सैन्य सेवा का प्रावधान है |
5. स्विट्ज़रलैंड : स्विट्ज़रलैंड में 18 से 34 वर्ष की आयु के पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है।
6. ब्राज़ील : ब्राजील में 18 साल के पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है जो की 10 महीने से 1 वर्ष के बीच रहती है।
7. सीरिया : सीरिया में सभी पुरुषों के लिए 18 महीने (1.5 वर्ष) की सैन्य सेवा अनिवार्य है।
8. जॉर्जिया : जॉर्जिया में 1 वर्ष की अनिवार्य सैन्य सेवा का प्रावधान है जिसमे से 3 महीने के लिए युद्ध प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि बचे हुए 9 महीनों में ड्यूटी ऑफिसर के तौर पर सेवा दी जाती है।
9. लिथुआनिया : लिथुआनिया में अनिवार्य सैन्य सेवा को 2016 में शुरू किया गया है | यहां 18 से 26 साल के पुरुषों को 1 साल के लिए सेना में अनिवार्य रूप से सेवा देनी पड़ती है।
10. स्वीडन : स्वीडन में 1910 से अनिवार्य सैन्य सेवा पद्धति चली आ रही थी जिसे 100 सालों के बाद 2010 में समाप्त कर दिया गया था | किंतु 2017 में इसे फिर से शुरू किया गया है।
11. नॉर्वे : नॉर्वे में भी अनिवार्य सैन्य सेवा का प्रावधान है।

Other Related Links:

Current Affairs UP State Exam
Current Affairs Bihar State Exam
Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium