hamburger

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2022: India Ranking, Organization, PDF

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत छह पायदान नीचे खिसक कर अब 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंच गया है।ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत 116 देशों में 101वें स्थान पर था। इस रिपोर्ट को आयरलैंड की एजेंसी कंसर्न वर्ल्डवाइड (Concern Worldwide) और जर्मनी के संगठन वेल्ट हंगर हिल्फ (Welthungerhilfe) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार तैयार किया जाता है। वर्ष 2022 में GHI के लिए दुनिया के 136 देशों से आंकड़े जुटाए गए थे । इनमें से 121 देशों की रैंकिंग की गई। बाकी 15 देशों के पर्याप्त आंकड़े नहीं होने के कारण उनकी रैंकिंग नहीं की जा सकी है। 29.1 स्कोर के साथ GHI के प्रकाशकों ने भारत में ‘भूख’ की स्थिति को गंभीर बताया है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2022

  • हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत छह पायदान नीचे खिसक कर अब 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत 116 देशों में 101वें स्थान पर था।
  • वर्ष 2022 में GHI के लिए दुनिया के 136 देशों से आंकड़े जुटाए गए थे । इनमें से 121 देशों की रैंकिंग की गई। बाकी 15 देशों के पर्याप्त आंकड़े नहीं होने के कारण उनकी रैंकिंग नहीं की जा सकी है। 29.1 स्कोर के साथ GHI के प्रकाशकों ने भारत में ‘भूख’ की स्थिति को गंभीर बताया है। 
  • इस रिपोर्ट को आयरलैंड की एजेंसी कंसर्न वर्ल्डवाइड (Concern Worldwide) और जर्मनी के संगठन वेल्ट हंगर हिल्फ (Welthungerhilfe) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार तैयार किया जाता है।
  • इस रिपोर्ट की रैंकिंग में भारत अपने लगभग सभी पड़ोसी देशों से पीछे है।
  • 17 देशों का GHI स्कोर 5 से कम है। इन देशों के बीच आंकड़ों में अंतर बहुत कम है। इन सभी देशों को अलग-अलग रैंकिंग नहीं देकर सभी को एक से 17 की रैंकिंग दी गई है।
  • इन 17 देशों में बेलारूस, बोस्निया और हर्जेगोविना, चिली, चीन, क्रोएशिया, एस्टोनिया, हंगरी, कुवैत, लातविया, लिथुआनिया, मोंटेनेग्रो, उत्तरी मैसेडोनिया, रोमानिया, सर्बिया, स्लोवाकिया, तुर्की और उरुग्वे शामिल हैं।

\

GHI क्या है?

  • GHI रिपोर्ट सन 2000 से लगभग हर साल GHI जारी होता है।
  • इस रिपोर्ट में जितना कम स्कोर होता है उस देश का प्रदर्शन उतना बेहतर माना जाता है।
  • कोई देश भूख से जुड़े सतत विकास लक्ष्यों को कितना हासिल कर पा रहा है, इसकी निगरानी करने का साधन वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index) यानी GHI है।

GHI रैंकिंग इन 4 पैमानों पर दी जाती है-

(i) कुल जनसंख्या में कुपोषितों की आबादी कितनी है
(ii) 5 साल से कम उम्र के बच्चों में समुचित शारीरिक विकास नहीं होने की समस्या कितनी है
(iii) 5 साल से कम उम्र के बच्चों में लंबाई नहीं बढ़ने की समस्या कितनी है,
(iv) 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्युदर कितनी है।

  • उपरोक्त मानकों पर अलग-अलग देशों को 100-बिंदु पैमाने पर रैंक किया जाता है। इसमें 0 और 100 क्रमशः सर्वश्रेष्ठ और सबसे खराब संभव स्कोर हैं।
  • नौ या नौ से कम स्कोर का मतलब उस देश में स्थिति बेहतर है। भूख की समस्या कम है।
  • 10 से 19.9 तक के स्कोर वाले देशों में भूख की समस्या नियंत्रित स्थिति में मानी जाती है।
  • 20.0 से 34.9 के बीच वाले स्कोर वाले देशों में भूख की समस्या गंभीर मानी जाती है।
  • 35.0 से 49.9 के बीच स्कोर वाले देशों में भूख की समस्या खतरनाक तो 50 से ज्यादा बेहद खतरनाक मानी जाती है।

भारत सरकार ने इस रिपोर्ट को किया खारिज

भारत सरकार ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह सरकार को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसे गलतियों का पुलिंदा कहा है। कि यह रिपोर्ट गलत और भ्रामक सूचनाओं पर आधारित है। सूचकांक के मापदंड और कार्यप्रणाली भी प्रामाणिक नहीं हैं। मंत्रालय का कहना है कि इस रिपोर्ट के चार संकेतकों में से तीन बच्चों से जुड़े हैं जो संपूर्ण आबादी की जानकारी नहीं देते हैं। मंत्रालय के मुताबिक चौथा और सबसे अहम सूचकांक कुल जनसंख्या में कुपोषित आबादी का है। यह केवल 3,000 लोगों के बहुत ही छोटे सैंपल पर किए गए जनमत सर्वेक्षण पर आधारित है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2022 – Download PDF

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2022 नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।

⇒ सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2022 विडियो विश्लेषण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Other Important Articles

भारत के अटॉर्नी जनरल

 लिविंग प्लेनेट रिपोर्ट 2022

महाकाल लोक कॉरिडोर

भारत का पहला स्लेंडर लोरिस अभ्यारण्य

नोबेल पुरुस्कार 2022

असमानता सूचकांक 2022

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium