UGC NET Syllabus 2023, Download UGC NET Paper 1, 2 पाठ्यक्रम PDF
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023

UGC NET पाठ्यक्रम 2023 हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा संशोधित किया गया था। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए प्रक्रिया को सरल बना दिया है। आयोग ने प्रश्नपत्र की संख्या को 3 से घटाकर 2 कर दिया है। लक्षित तैयारी के लिए नवीनतम UGC NET पाठ्यक्रम 2023 की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है, यह उम्मीद्वार के स्कोर को बेहतर बना सकती है। परीक्षा के लिए विषयवार पाठ्यक्रम की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। ऑफलाइन माध्यम में पाठ्यक्रम की जानकारी हेतु UGC NET पाठ्यक्रम PDF डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किए गए हैं।
Table of content
-
1.
UGC NET Syllabus in Hindi
-
2.
UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम
-
3.
UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम
-
4.
UGC NET Syllabus in Hindi PDF Download
-
5.
UGC NET प्रश्नपत्र 1 के पाठ्यक्रम का महत्व
-
6.
UGC NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम
-
7.
UGC NET का पाठ्यक्रम कैसे तैयार करें?
-
8.
UGC NET पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
-
9.
UGC NET अंकन योजना
UGC NET पाठ्यक्रम 2023 UGC द्वारा जारी UGC NET प्रश्नपत्र 1 और प्रश्नपत्र 2 का पाठ्यक्रम 2023 यहां से जानें। UGC NET परीक्षा 2023 PDF का विषयवार नवीनतम पाठ्यक्रम यहां से डाउनलोड करें।
परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होते हैं जो सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य हैं। UGC NET प्रश्नपत्र 1 सभी उम्मीदवारों के लिए समान है जबकि प्रश्नपत्र 2 प्रत्येक विषय जैसे प्रबंधन पाठ्यक्रम, वाणिज्य पाठ्यक्रम, इतिहास पाठ्यक्रम, राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम इत्यादि के लिए अलग-अलग है। हमने यहां PDF के साथ UGC NET प्रश्नपत्र 1 और प्रश्नपत्र 2 के पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण विवरण प्रदान किया है।
UGC NET Syllabus in Hindi
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2023 के लिए संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया है। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र: प्रश्नपत्र 1 और प्रश्नपत्र 2 होते हैं। प्रश्न वस्तुनिष्ठ हैं। उम्मीदवारों को सभी प्रश्न हल करने होते हैं। आयोग द्वारा जारी नवीनतम NET पाठ्यक्रम के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
परीक्षा के लिए एक सुलक्षित योजना बनाने की तैयारी से पहले पाठ्यक्रम का ज्ञान होने अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमने दोनों प्रश्नपत्रों के लिए एक विस्तृत पाठ्यक्रम प्रस्तुत किया है। अपनी तैयारी की दिशा में पहला कदम बढ़ाने के लिए नवीनतम अद्यतित NET का पाठ्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी में देखें।
- UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम
- UGC NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम
UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम
UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम में शिक्षण एवं अनुसंधान योग्यता, परिच्छेद (कॉम्प्रीहेंशन), संप्रेषण, तर्क, आंकड़े व्याख्या (DI) आदि शामिल हैं। उम्मीदवार के कौशल का मूल्यांकन करने में प्रत्येक अनुभाग का अपना महत्व है। पाठ्यक्रम को JRF में आवश्यक उम्मीदवारों की शिक्षण, अनुसंधान और अन्य महत्वपूर्ण क्षमताओं की जांच करने के लिए तैयार किया गया है। UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम में शामिल विषयों की सूची नीचे दी गई है:
- शिक्षण योग्यता
- अनुसंधान योग्यता
- परिच्छेद (कॉम्प्रीहेंशन)
- संप्रेषण
- गणितीय तर्क एवं योग्यता
- लॉजिकल रीजनिंग
- आंकड़े व्याख्या (डेटा इंटरप्रिटेशन)
- सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT)
- जन, विकास एवं पर्यावरण
- उच्च शिक्षा प्रणाली
UGC NET प्रश्नपत्र 1 के पाठ्यक्रम में प्रत्येक इकाई के लिए 7 से 8 विषयों के साथ 10 इकाइयां होती हैं। इन विषयों को आगे उप-विषयों में विभाजित किया गया है। उम्मीदवार विस्तृत पाठ्यक्रम यहां देख सकते हैं।
UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम
इकाई- I: शिक्षण योग्यता
शिक्षण: अवधारणा, उद्देश्य, शिक्षण के स्तर, (स्मृति, बोध और चिंतन) विशेषताएं, और मूलभूत आवश्यकताएं
- शिक्षार्थी की विशेषताएं: किशोर एवं वयस्क शिक्षार्थियों की विशेषताएं (शैक्षणिक, सामाजिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक) व्यक्तिगत मतभेद
- शिक्षक, शिक्षार्थी, सहायक सामग्री, निर्देशात्मक सुविधाएं, अधिगम का परिवेश, संस्थान से संबंधित शिक्षण को प्रभावित करने वाले कारक,
- उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षण की विधियां: शिक्षक-केंद्रित बनाम शिक्षार्थी-केंद्रित विधियां, ऑफलाइन बनाम ऑनलाइन विधियां, (स्वयं, स्वयंप्रभा, MOOC, आदि)
- शिक्षण सहायता प्रणाली: पारंपरिक, आधुनिक और ICT आधारित
- मूल्यांकन प्रणाली: मूल्यांकन के अवयव एवं प्रकार, उच्च शिक्षा में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम में मूल्यांकन, कंप्यूटर आधारित परीक्षण, मूल्यांकन प्रणाली में नवाचार
इकाई- II: अनुसंधान योग्यता
- अनुसंधान: अभिप्राय, प्रकार और विशेषताएं
- अनुसंधान के लिए प्रत्यक्षवाद और उत्तर-प्रत्यक्षवादी दृष्टिकोण
- अनुसंधान की विधियां: प्रायोगिक, वर्णनात्मक, ऐतिहासिक, गुणात्मक और मात्रात्मक विधियां
- अनुसंधान के चरण
- शोध प्रबंध एवं लेख लेखन: संदर्भ के प्रारूप एवं शैली
- अनुसंधान में ICT का अनुप्रयोग
- अनुसंधान नीति
UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम इकाई- III परिच्छेद (कॉम्प्रीहेंशन): एक विषय परिच्छेद दिया जाएगा। परिच्छेद से प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका उत्तर दिया जाएगा।
इकाई- IV: संप्रेषण (संचार)
- संप्रेषण: संप्रेषण का अभिप्राय, प्रकार एवं विशेषताएं
- प्रभावी संप्रेषण: वाचिक एवं अवाचिक, अंतर-सांस्कृतिक और समूह संप्रेषण, कक्षा संप्रेषण
- प्रभावी संप्रेषण की बाधाएं
- जनसंपर्क माध्यम और समाज
इकाई-V: गणितीय तर्क एवं योग्यता
- तर्क के प्रकार
- संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी, कूट एवं संबंध
- गणितीय योग्यता (भिन्न, समय एवं दूरी, अनुपात, समानुपात एवं प्रतिशत, लाभ एवं हानि, ब्याज एवं छूट, औसत, आदि)
इकाई-VI: UGC NET लॉजिकल रीजनिंग पाठ्यक्रम
- तर्क संरचना को समझना: तर्क के रूप, निरूपाधिक प्रतिज्ञप्ति की संरचना, मनोदशा और रूप, आकारिक और अनाकारिक तर्कदोष, भाषा का उपयोग, शब्दों के लक्ष्यार्थ, और वाच्यार्थ, शास्त्रीय विरोध वर्ग
- निगमनात्मक और आगमनात्मक तर्क का मूल्यांकन और भेद करना
- सादृश्यता
- वेन आरेख: तर्कों की वैधता संस्थापित करने के लिए सरल तथा बहु उपयोग
- भारतीय तर्क: ज्ञान के साधन
- प्रमाण: प्रत्यक्ष, अनुमन, उपमान, शब्द, अर्थापत्ति, और अनुपलब्धि
- अनुमान, व्याप्ति (अपरिवर्ती संबंध), हेत्वाभास की संरचना और प्रकार
इकाई-VII: UGC NET पाठ्यक्रम आंकड़े व्याख्या
- आंकड़े के स्रोत, उपार्जन और वर्गीकरण
- मात्रात्मक और गुणात्मक आंकड़े
- आरेखीय निरूपण (बार-चार्ट, आयतचित्र, पाई-चार्ट, टेबल-चार्ट, और लाइन-चार्ट) और आंकड़े प्रतिचित्रण
- आंकड़े व्याख्या
- आंकड़े एवं संचालन
इकाई-VIII: सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT)
- ICT: सामान्य संक्षिप्त रूप और शब्दावली
- इंटरनेट, इंट्रानेट, ई-मेल, ऑडियो और वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग की मूल बातें
- उच्च शिक्षा में डिजिटल पहल
- ICT और शासन
इकाई- IX: जन, विकास और पर्यावरण
- विकास एवं पर्यावरण: सहस्राब्दि विकास और संधारणीय विकास लक्ष्य
- मानव एवं पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: मानवजनित गतिविधियां और पर्यावरण पर उनके प्रभाव
- पर्यावरणीय समस्याएं: स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक; वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, अपशिष्ट (ठोस, द्रव, जैव चिकित्सा, खतरनाक, इलेक्ट्रॉनिक), जलवायु परिवर्तन और इसके सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक पहलू
- मानव स्वास्थ्य पर प्रदूषकों के प्रभाव
- प्राकृतिक और ऊर्जा संसाधन: सौर, पवन, मृदा, हाइड्रो, भूतापीय, जैवईंधन, नाभिकीय और वन
- प्राकृतिक खतरे और आपदाएं: शमन रणनीतियां
- पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (1986), जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना, अंतर्राष्ट्रीय समझौते/प्रयास – मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल, रियो शिखर सम्मेलन, जैव विविधता कन्वेंशन, क्योटो प्रोटोकॉल, पेरिस समझौता, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
यूनिट-X: UGC NET उच्च शिक्षा प्रणाली पाठ्यक्रम
- प्राचीन भारत में उच्च अधिगम एवं शिक्षण संस्थान
- स्वतंत्रता के बाद के भारत में उच्च अधिगम एवं अनुसंधान विकास
- भारत में प्राच्य, पारंपरिक और अपारंपरिक अधिगम कार्यक्रम
- पेशेवर, तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा
- बहुमूल्य शिक्षा एवं पर्यावरण शिक्षा
- नीतियां, शासन और प्रशासन
UGC NET Syllabus in Hindi PDF Download
उम्मीदवार UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम PDF डाउनलोड करके अपनी डिवाइस में सेव कर सकते हैं और अपनी डिवाइस पर पाठ्यक्रम को कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं।
UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम की PDF डाउनलोड करें
UGC NET प्रश्नपत्र 1 के पाठ्यक्रम का महत्व
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। इस खंड का प्रमुख लक्ष्य उम्मीदवारों की शिक्षण तथा शोध क्षमताओं का मूल्यांकन करना है। UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम को शिक्षण तथा शोध दोनों क्षमताओं का मूल्यांकन करने के लिए तैयार किया गया है।
- संज्ञानात्मक प्रतिभा जैसे परिच्छेद, विश्लेषण, मूल्यांकन, तर्कों की संरचना को समझना, और निगमनात्मक एवं आगमनात्मक तर्क उम्मीदवारों से अपेक्षित हैं।
- उम्मीदवारों को उच्च शिक्षा में शिक्षण तथा अधिगम की प्रक्रियाओं की सामान्य समझ भी होनी चाहिए।
- उन्हें लोगों, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के बीच अन्योन्य क्रिया के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता पर उनके प्रभाव का भी ज्ञान होना चाहिए।
☛ यहां से जानें: UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम हिंदी
UGC NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम
UGC NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम में आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषय होते हैं। एक उम्मीदवार UGC द्वारा अधिसूचित 101 विषयों की सूची में से किसी एक विषय का चयन कर सकता है। प्रश्नपत्र 2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हमने विषयवार UGC NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम PDF प्रदान किया है जिसमें आयोग द्वारा प्रकाशित विस्तृत पाठ्यक्रम दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक से UGC NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम PDF डाउनलोड करें।
प्रश्नपत्र 2 NET पाठ्यक्रम 101 विषयों के लिए जारी किया गया है। परीक्षा के लिए विषयों की सूची यहां देखें:
- वर्ग: अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, विज्ञान एवं अनुप्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, राजनीति शास्त्र, आदि।
- भारतीय भाषाएं: मैथिली, बंगाली, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, सिंधी, बोडो, संथाली, आदि।
- विदेशी भाषा: चीनी, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी, फारसी, जर्मन, जापानी,
- संस्कृतियां: अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन, भारतीय संस्कृति, बौद्ध, जैन, गांधीवादी और शांति अध्ययन, योग, आदि।
UGC NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम
उम्मीदवार जो चयनित विषयों में उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। इससे उन्हें विषय-विशिष्ट प्रश्नपत्रों पर अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी। विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम के विषय स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम से थोड़े भिन्न होते हैं। सर्वाधिक चुने गए विषयों के सभी UGC NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम पर नीचे चर्चा की गई है।
वाणिज्य के लिए UGC NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम
जिन उम्मीदवारों में प्रश्नपत्र 2 के लिए वाणिज्य विषय को विकल्प के रूप में चुना है, वे परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टॉपिकों को देखने के लिए UGC NET वाणिज्य पाठ्यक्रम को देखें। महत्वपूर्ण टॉपिक, जो वाणिज्य प्रश्नपत्र 2 का भाग हैं, वे व्यवसायिक परिवेश और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय, व्यवसायिक अर्थशास्त्र, व्यवसायिक आंकड़े और अनुसंधान विधियां, बैाकिंग और वित्तीय संस्थान, कर आदि हैं।
अंग्रेजी साहित्य के लिए UGC NET पाठ्यक्रम
यह UGC NET के सबसे अधिक प्रयास किए जाने वाले विषयों में से एक है। छात्रों की पढ़ाई में उनका सहयोग करने के लिए हमें UGC NET अंग्रेजी पाठ्यक्रम को देखना होगा। पाठ्यक्रम को 10 इकाईयों में विभाजित किया गया है, जिनकी उपइकाईयां हैं। महत्वपूर्ण टॉपिक नाटक, कविता, कथा साहित्य, अकाल्पनिक गद्य आदि हैं, परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु इन टॉपिकों को अपनी तैयारी में शामिल करें।
UGC NET राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम
जिन उम्मीदवारों ने राजनीति विज्ञान में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है, उन्हें यहां महत्वपूर्ण टॉपिकों को देखना चाहिए। विस्तृत UGC NET राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम का ज्ञान महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका पाठ्यक्रम बहुत व्यापक है और इसमें वे टॉपिक शामिल हैं, जो परास्नातक डिग्री के भाग नहीं हैं। इसके कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक स्वतंत्रता, अधिकार, लोकतंत्र, सत्ता, नागरिकता मैरी वोल्स्टोनक्राफ्ट, कार्ल मार्क्स और राजनीति दलों के सामाजिक आधार आदि हैं।
UGC NET प्रश्नपत्र 2 प्रबंधन पाठ्यक्रम
UGC NET परीक्षा के प्रश्नपत्र 2 के लिए पसंदीदा विषयों में से एक प्रबंधन है। आपके लिए परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले UGC NET प्रबंधन पाठ्यक्रम को जांचना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। टॉपिक बहुत व्यापक हैं और इनमें सभी क्षेत्रों की अच्छी व्यापकता है। प्रबंधन प्रश्नपत्र के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक मानव संसाधन नियोजन, भर्ती एवं चयन, प्रवर्तन, प्रशिक्षण और विकास, संगठन विकास, परिवर्तन और OD हस्तक्षेप, प्रतिभा प्रबंधन और कौशल विकास, विपणन, उन्मुखीकरण, प्रवृत्ति और टास्क, ग्राहक मूल्य और संतुष्टि आदि हैं।
UGC NET अर्थशास्त्र प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम
UGC NET प्रश्नपत्र 2 के लिए अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम वाणिज्य और प्रबंधन से भिन्न है। इसमें कुछ सामान्य टॉपिक हैं, लेकिन समग्र रूप से टॉपिक भिन्न हैं। उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण टॉपिकों की जांच करनी चाहिए अन्यथा अंत में उनके समय और ऊर्जा की बर्बादी हो सकती है। अर्थशास्त्र प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक उत्पादन और रोजगार का निर्धारण, रेखीय प्रतिगमन मॉडल और उसकी विशेषताएं, मुद्रास्फीति और फिलिप वक्र विश्लेषण, अंतर और अनुप्रयोगों के साथ अवकलन समीकरण, मौद्रिक नीति के साधन और कार्य पद्धति आदि हैं।
UGC NET कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन पाठ्यक्रम
UGC NET कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन पाठ्यक्रम प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साह रखने वाले उम्मीदवारों द्वारा बड़ी संख्या में वैकल्पिक विषय के रूप में चुना जाता है। जिस उम्मीदवार के पास कंप्यूटर से संबंधित विषय में स्नातक या परास्नातक डिग्री होती है, उसे कंप्यूटर साइसं के प्रश्नपत्र 2 का पाठ्यक्रम देखना चाहिए। वर्तमान टॉपिक परिवेश में घटित होने वाली घटनाओं पर आधारित हैं। कंप्यूटर साइसं के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक गणना, गणितीय आगमन, असतत प्रायिकता, मूलभूत कंप्यूटर व्यवस्था और डिजाइन, 3-D वस्तु प्रस्तुतिकरण, ज्यामितीय रूपांतरण, व्यूइंग, DBMS आदि हैं।
UGC NET प्रश्नपत्र 2 पाठ्यक्रम की PDF डाउनलोड कीजिए
प्रश्नपत्र कूट |
UGC NET पाठ्यक्रम प्रश्नपत्र 2 |
---|---|
01 |
|
02 |
|
03 |
|
04 |
|
05 |
|
06 |
|
07 |
|
08 |
|
09 |
|
10 |
|
11 |
|
12 |
|
14 |
|
15 |
|
16 |
|
17 |
|
18 |
|
19 |
|
20 |
|
21 |
|
22 |
|
24 |
|
25 |
|
26 |
|
27 |
|
28 |
|
29 |
|
30 |
|
31 |
|
32 |
|
33 |
|
34 |
|
35 |
|
36 |
|
37 |
|
38 |
|
39 |
|
40 |
|
41 |
|
42 |
|
43 |
|
44 |
|
45 |
|
46 |
|
47 |
|
49 |
|
50 |
|
55 |
|
58 |
|
59 |
|
60 |
|
62 |
|
63 |
|
65 |
|
66 |
|
67 |
|
68 |
|
70 |
|
71 |
|
72 |
|
73 |
|
74 |
|
79 |
|
80 |
|
81 |
|
82 |
|
83 |
|
84 |
|
85 |
|
87 |
|
88 |
|
89 |
|
90 |
|
91 |
|
92 |
|
93 |
|
94 |
|
95 |
|
100 |
|
101 |
इसलिए, अब आपको UGC NET 2023 के विस्तृत पाठ्यक्रम के बारे में संपूर्ण जानकारी है, परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु अपनी तैयारी शुरू कीजिए।
UGC NET का पाठ्यक्रम कैसे तैयार करें?
यह देश में सर्वाधिक लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है। उम्मीद्वार समूह में से सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोग परीक्षा के स्तर को लगातार बढ़ा रहा है। इतनी उच्च प्रतिस्पर्धा के साथ, उम्मीदवारों को वांछित परिणाम के लिए अपनी तैयारी की योजना बनाने की आवश्यकता है। Byjusexamprep विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए UGC NET की तैयारी के टिप्स प्रदान किए हैं:
- UGC NET परीक्षा पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का संपूर्ण विवरण जानें।
- अपने कमजोर तथा मजबूत विषयों को जानने के लिए कुछ मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
- कमजोर तथा मजबूत विषयों को उचित समय आवंटित करने के लिए एक प्रभावी अध्ययन योजना बनाएं।
- प्रभावी तैयारी का एक प्रमुख कारक दोहराने का कार्य है। दोहराने का कार्य आपकी योजना में शामिल होना चाहिए।
- अपनी प्रगति और गलतियों पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।
UGC NET पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
यहां हमने UGC NET पाठ्यक्रम की तैयारी के लिए UGC NET की कुछ पुस्तकों को सूचीबद्ध किया है। ये पुस्तकें UGC NET प्रश्नपत्र 1 पाठ्यक्रम के विषयों के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रश्नपत्र 2 के लिए आपको विषयों को दोहराने हेतु स्नातकोत्तर और स्नातक की पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए।
पुस्तक का नाम |
लेखक / प्रकाशक |
ट्रूमैन्स UGC NET /SET जनरल पेपर 1 |
एम. गगन और सजीत कुमार |
UGC NET/JRF/SLET जनरल पेपर-1 टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड |
अरिहंत विशेषज्ञ |
NTA UGC NET/SET/JRF पेपर 1- टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड |
KVS मदान (पियर्सन एजुकेशन) |
UGC NET/JRF/SLET जनरल पेपर-1 टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड जनरल पेपर-1 |
उपकार प्रकाशन |
UGC NET अंकन योजना
हमनें UGC NET पाठ्यक्रम 2023 पर चर्चा की है, आइए अब नवीनतम अधिसूचना के अनुसार UGC NET परीक्षा प्रारूप पर विचार करते हैं।
- परीक्षा को दो प्रश्नपत्रों (प्रश्नपत्र 1 और 2) में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) हैं।
- उम्मीदवारों को UGC NET प्रश्नपत्र 1 और प्रश्नपत्र 2 दोनों को 3 घंटे की एकल अवधि में पूरा करना होगा।
- परीक्षा ऑनलाइन CBT मोड में आयोजित की जाएगी।
- UGC NET परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। इस प्रकार, आप सभी प्रश्नों को करने का प्रयास कर सकते हैं।