- Home/
- Bihar State Exams (BPSC)/
- Article
टेलीफोन का आविष्कार किसने किया?
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 25th, 2023
टेलीफोन को हिंदी भाषा में दूरभाष यंत्र कहते हैं। Telephone एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसकी मदद से एक व्यक्ति, दूर बैठे किसी अन्य व्यक्ति से बात कर सकता है। टेलीफोन का आविष्कार अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने किया था। वर्ष 1875 में हुए इस आविष्कार ने संचार के दुनिया में क्रांति ला दी और दुनिया में इसका उपयोग किसी से छुपा हुआ नहीं है।
Table of content
टेलीफोन के आविष्कार की कहानी
वर्तमान में इस्तेमाल होने वाला मोबाइल फोन, टेलीफोन का ही नया अवतार है। आज टेलीफोन दूरसंचार का सबसे आधुनिक और आसान साधन बन गया है। सबसे पहले टेलीफोन का आविष्कार (Telephone Invention) 2 जून वर्ष 1875 में ग्राहम बेल ने किया। वह एक स्कॉटलैंड के नागरिक थे।
उन्होंने इस आविष्कार में टॉमस वाटसन की मदद लिया था। ग्राहम बेल ने इसे अगले साल, 7 मार्च 1876 को इस आविष्कार को अपने नाम से पेटेंट करवा लिया।
Summary
टेलीफोन का आविष्कार किसने किया?
स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक ग्राहमबेल ने टेलीफोन का आविष्कार 1875 ई में किया था| टेलीफोन के आविष्कार ने संचार को काफी सुगम बना दिया।
Related Articles