hamburger

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2022

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award) सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित एक संगठन, फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष दिया जाता है। दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 79 साल की आशा पारेख को ये सम्मान 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में दिया जाएगा।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। भारत सरकार द्वारा हर वर्ष यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • दादा साहेब को भारतीय सिनेमा का पितामह कहा जाता है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1969 में की गई थी।
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को दस लाख रुपये नकद राशि , स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती हैं।  

 1969 से 2022 तक दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची:-

वर्ष विजेताओं का नाम योगदान
2022 आशा पारेख अभिनेत्री
2022 अजय देवगन अभिनेता
2022 सूर्या अभिनेता
2021 राजनीकांत अभिनेता
2020 ऋतिक रोशन अभिनेता
2019 राजनीकांत अभिनेता
2018 अमिताभ बच्चन अभिनेता
2017 विनोद खन्ना अभिनेता
2016 कासीनाधुनी विश्वनाथ तेलुगु फिल्म अभिनेता और निर्देशक
2015 मनोज कुमार अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
2014 शशि कपूर अभिनेता
2013 गुलजार कवि, फ़िल्म निर्माता
2012 प्राण किशन शिकंद अभिनेता
2011 सौमित्र चटर्जी अभिनेता
2010 के. बालचन्द्र निर्देशक
2009 डी. रामा नायडू फ़िल्म निर्माता
2008 वी. के. मूर्ति छायाकार
2007 मन्ना डे गायक
2006 श्याम बेनेगल निर्देशक
2005 ब्रिज भूषण चतुर्वेदी निर्देशक
2004 अदूर गोपालकृष्णन निर्देशक
2003 मृणाल सेन निर्देशक
2002 देव आनंद निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, अभिनेता
2001 यश चोपडा निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
2000 आशा भोंसले गायिका
1999 ॠषिकेष मुखर्जी निर्देशक
1998 बी. आर. चोपडा निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
1997 कवि प्रदीप गीतकार
1996 शिवाजी गणेशन अभिनेता
1995 राजकुमार (सिंगनल्लूर पुट्टस्वामैया मुत्तुराज) अभिनेता
1994 दिलीप कुमार (युसूफ खान) अभिनेता
1993 मजरूह सुल्तानपुरी गीतकार
1992 डाँ भुपेन हजारिका निर्देशक
1991 बालचन्द्र गोविन्द पेंधकर निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक
1990 अक्किनेनी नागेश्वर राव अभिनेता
1989 लता मंगेशकर गायिका
1988 अशोक कुमार अभिनेता
1987 राजकपूर अभिनेता, निर्देशक
1986 बी. नागी रेड्डी फ़िल्म निर्माता
1985 वी. शांताराम निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, अभिनेता
1984 सत्यजीत रे निर्देशक
1983 दुर्गा खोटे अभिनेत्री
1982 एल. वी. प्रसाद अभिनेता, निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
1981 नौशाद अली संगीत निर्देशक
1980 पैदी जयराज अभिनेता, निर्देशक
1979 सोहराब मोदी अभिनेता, निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
1978 रायचंद बोरल संगीत निर्देशक, निर्देशक
1977 नितिन बोस छायाकार, निर्देशक, पटकथा लेखक
1976 कानन देवी अभिनेत्री
1975 धीरेननाथ  गांगुली अभिनेता, निर्देशक
1974 बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी निर्देशक
1973 रुबी मय्यर्स (सुलोचना) अभिनेत्री
1972 पंकज मलिक संगीत निर्देशक
1971 प्रथ्वीराज कपूर (मरणोपरान्त) अभिनेता
1970 वीरेन्द्रनाथ सरकार फ़िल्म निर्माता
1969 देविका रानी अभिनेत्री

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2022

  • दादा साहब फाल्केपुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ।
  • पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था।
  • आखिरी बार ये अवॉर्ड 2019 में हुआ था, जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
  • दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
  • आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को गुजरात के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।
  • 1992 में, उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Note:

  • वर्ष 1969 में पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था।
  • यह पुरस्कार वर्ष के अंत में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है।
  • यह फिल्म समारोह निदेशालय , सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड – Download PDF

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।

सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विडियो विश्लेषण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Other Important Articles:

G20 Summit SCO Summit 2022
 प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान Indian Telecom Bill 2022
Project Cheetah World Ozone Day
Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium