- Home/
- Bihar State Exams (BPSC)/
- Article
G20 शिखर सम्मेलन 2023
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 25th, 2023
G20 की स्थापना 26 सितंबर, 1999 में बर्लिन (जर्मनी) में की गई थी। G-20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ (EU) शामिल हैं।
Table of content
भारत समूह की अध्यक्षता के दौरान देश भर में 200 से अधिक G20-संबंधित बैठकें आयोजित करेगा| यह सम्मलेन 1 दिसंबर 2022 से शुरू होगा और 30 नवंबर 2023 को समाप्त होगा । 2023 में, और बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई इस कार्यक्रम में अतिथि देश होंगे, विदेश मंत्रालय (MEA) ने 13 सितंबर को घोषणा की।
G20 और भारत
G-20 विश्व के 20 औद्योगिक एवं विकासशील देशों का संगठन है। इसका प्रथम शिखर सम्मेलन वर्ष 2008 में वैश्विक आर्थिक एवं वित्तीय संकट के दौरान वाशिंगटन में हुआ था। G-20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विकास के लिए एक मुख्य मंच है, जो औद्योगिक और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच वैश्विक आर्थिक स्थिरता से जुड़े महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दों पर सृजनात्मक चर्चा को प्रोत्साहन देता है। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, कोरिया गणराज्य, यूके, यूएसए और यूरोपीय संघ इसके 20 सदस्य हैं।
- 1 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक G- 20 की अध्यक्षता भारत के करेगा। इस अध्यक्षता के दौरान भारत में 200 से अधिक
- G -20 बैठकों की मेजबानी करेगा।
- भारत 8 से 10 सितंबर 2023 के बीच नई दिल्ली (New Delhi) में जG-20 लीडर्स समिट (G20 Leaders Summit) की मेजबानी करेगा।
G20 शिखर सम्मेलन 2022 – Download PDF
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जी 20 समिट नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।