hamburger

वर्ण का सार्थक समूह क्या कहलाता है? 

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

वर्ण का सार्थक समूह शब्द कहलाता है। जैसे किताब, मेज, कमल आदि जब हम दो या दो से अधिक शब्दों का प्रयोग करते है तब उसे एक वाक्य कहते है। ये वाक्य परिवर्तनशील होते हैं और समाज परिवेश,आवश्यकता के अनुसार जुड़ते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में शब्द को ब्रह्म कहा गया है। हिंदी व्याकरण में वर्णमाला के बाद सबसे छोटी इकाई शब्द होती है

शब्द के कितने वर्गीकरण होते है?

शब्दों के कुल पाँच वर्गीकरण होते है। जो इस प्रकार है:

  • व्युत्पत्ति/रचना के आधार पर
  • स्रोत/उत्पत्ति के आधार पर
  • अर्थ के आधार पर
  • व्याकरणिक प्रकार्य के आधार पर
  • प्रयोग के आधार पर

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के कितने भेद होते है?

उत्पत्ति के आधार पर शब्दों को चार वर्गों में बाँटा जाता है। 

  • तत्सम शब्द
  • तद्भव शब्द
  • देशज शब्द
  • आगत या विदेशी शब्द

Summary

वर्ण का सार्थक समूह क्या कहलाता है? 

शब्द को वर्ण का सार्थक समूह कहा जाता है। शब्द वर्णों के मेल हैं। शब्द सार्थक वर्ण-समूह या अक्षर-समूह होते हैं। शब्द स्वतन्त्र रूप में प्रयुक्त होते हैं। वर्णों का वही समूह शब्द कहलाता है, जिसका प्रयोग स्वतन्त्र रूप से होता है।

Related Links:

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium