एशिया का सबसे बड़ा कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट पंजाब के लहरगागा में
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023

भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में पंजाब के लहरगागा में एशिया के सबसे बड़े संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) संयंत्र का उद्घाटन किया हैं। जिसका उद्देश्य कार्बन-डाइऑक्सइड के उत्सर्जन में कमी लाना है।
Table of content
एशिया का सबसे बड़ा कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट
- एशिया का सबसे बड़ा कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट पंजाब के लहरगागा में स्थापित किया गया है। जिसका उद्घाटन भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया हैं।
- लहरगागा में कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) संयंत्र का निर्माण 20 एकड़ भूमि पर 230 करोड़ रुपये की लागत से किया गया हैं।
- इस परियोजना को वर्बियो एजी के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के साथ कमीशन किया गया हैं।
- कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र वर्तमान में प्रत्येक दिन 6 टन धान के भूसे को संसाधित करने में सक्षम है।
- कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की क्षमता को बाद में बढ़ाकर 300 टन धान की पुआल प्रतिदिन किया जाएगा, जिससे 10,000 क्यूबिक मीटर के आठ डाइजेस्टरों का उपयोग करके 33 टीपीडी संपीड़ित बायोगैस का उत्पादन किया जा सकता हैं।
- सीबीजी संयंत्र 100,000 टन धान के भूसे की खपत करेगा, जिसे संयंत्र के 10 किमी के दायरे में 6 से 8 उपग्रह स्थानों से खरीदा जाएगा।
- कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र से प्रत्येक दिन 600-650 टन FOM (किण्वित जैविक खाद) का उत्पादन किया जायेगा जिसका उपयोग जैविक खेती के लिए किया जायेगा।
- कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र से सरकार का लक्ष्य प्रत्येक वर्ष 150,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाना हैं।
- भारत सरकार द्वारा संभावित निवेशकों के माध्यम से देश में सीबीजी उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए 2018 में SATAT योजना की शुरुआत की गयी थी।
- सीबीजी का इस्तेमाल ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए किया जा सकता हैं
- कम्प्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) का उत्पादन प्राकृतिक रूप से बायोमास स्रोतों जैसे फसल अवशेष, मवेशियों के गोबर, गन्ना प्रेस मिट्टी, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अपशिष्ट आदि के अवायवीय अपघटन की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।
एशिया का सबसे बड़ा कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट: Download PDF
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एशिया का सबसे बड़ा कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।
⇒ सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
⇒ एशिया का सबसे बड़ा कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट विडियो विश्लेषण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Other Important Articles |
|
भारत के अटॉर्नी जनरल | |