- Home/
- Bihar State Exams (BPSC)/
- Article
विश्व जल दिवस 2022 – World Water Day 2022
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 25th, 2023

विश्व जल दिवस 2022 प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1992 में रियो डी जनेरियो में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ था। उसी सम्मलेन में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव अपनाया जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस घोषित किया गया, और इसे मनाने की शुरुआत 1993 में हुई थी।
Table of content
विश्व जल दिवस 2022
- विश्व जल दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है।
- इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1993 से हुई थी।
- विश्व जल दिवस 2022 की थीम “भूजल, अदृश्य को दृश्यमान बनाना (Groundwater, Making the Invisible Visible)” है।
- विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशो में स्वच्छ सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है। साथ ही जल संरक्षण के महत्त्व पर ध्यान केंद्रित करना है।
- जिस तरह से धरती से जल तेजी से खत्म हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि इसे बचाने के लिए कुछ उपाय किए जाएं, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया जल के संकट से जूझती हुई नजर आएगी। इसलिए लोगों में जागरूकता फैलाने के महत्व से ये दिन मनाया जाता है।
- ‘जल ही जीवन है।’ जल मनुष्य और जीव-जंतुओं के लिए बेहद जरूरी है। खेती करनी हो, घर का काम करना हो, नहाना हो, पीना हो आदि। इन सभी कामों के लिए जल बेहद जरूरी है। वहीं, दूसरी तरफ पानी के बिना जीवन की कल्पना मात्र से ही डर लगता है। बात अगर भारत की करें, तो यहां कई ऐसे शहर हैं जहां गर्मी के समय पानी की काफी किल्लत हो जाती है। जबकि आने वाले समय में इन शहरों के लिए काफी खतरा भी बना हुआ है। यही नहीं, दुनिया भर के लिए जल की कमी का संकट एक विकट समस्या के रूप में सामने खड़ा है। ऐसे में कैसे जल को बचाया जा सके और जल की क्या महत्वता है आदि। इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
विश्व जल दिवस का महत्त्व:
- इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को जल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के साथ ही बदलाव के लिये कार्रवाई हेतु प्रेरित करना है।
- जल, पृथ्वी के लगभग 71% हिस्से को कवर करता है, जिसमे मीठे पानी की मात्रा केवल लगभग 3% है, और उसमें से दो-तिहाई जमा हुआ या दुर्गम और उपयोग के लिये अनुपलब्ध है।
- ये तथ्य बताते हैं कि जल एवं स्वच्छता हेतु किये जाने वाले उपाय गरीबी में कमी, आर्थिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के लिये महत्त्वपूर्ण हैं।
विश्व जल विकास पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट 2022:
- भूजल पृथ्वी के मीठे पानी का लगभग 99% है जिसमें समाज को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ प्रदान करने की क्षमता है।
- भूजल पहले से ही पीने के पानी सहित घरेलू उद्देश्यों के लिये उपयोग किये जाने वाले कुल जल का लगभग 50% हिस्सा प्रदान करता है।
- रिपोर्ट में भूजल को गरीबी के खिलाफ लड़ाई और खाद्य एवं जल सुरक्षा, यहाँ तक कि नौकरियों के सृजन व सामाजिक-आर्थिक विकास का केंद्र बताया गया है।
- एशिया-प्रशांत क्षेत्र दुनिया का सबसे बड़ा भूजल क्षेत्र है, इसमें 10 देश शामिल है जिनमें से 7 देशों (बांग्लादेश, चीन, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, पाकिस्तान और तुर्की) द्वारा सबसे अधिक भूजल का दुरूपयोग किया जाता है।
- दुनिया के कुल भूजल निकासी के लगभग 60% हिस्से का उपयोग अकेले इन देशों द्वारा किया जाता है।
- वर्तमान में सभी क्षेत्रों में जल की बढ़ती मांग तथा वर्षा के पैटर्न में व्यवधान के कारण भूजल पर निर्भरता बढ़ गई है।
- रिपोर्ट के अनुसार इसके उचित प्रबंधन और स्थायी रूप से उपयोग हेतु उचित कार्रवाई के साथ सख्त प्रयास किये जाने की आवश्यकता है।
विश्व जल दिवस 2022 – Download PDF
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके विश्व जल दिवस 2022 नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं।
⇒ सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
अन्य महत्वपूर्ण आर्टिकल:
Mekedatu Project | Green Revolution |
Vishwa Vyapar Sangathan | Rajya ke Niti Nirdeshak Tatva |
Supreme Court of India in Hindi | Khilafat Andolan |