- Home/
- Bihar State Exams (BPSC)/
- Article
बिहार पुलिस एसआई 2021 चयन प्रक्रिया
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 25th, 2023

बिहार पुलिस एसआई 2021 चयन प्रक्रिया: बिहार पुलिस अधीनस्थ चयन आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार पुलिस एसआई / सार्जेंट के पद के लिए अधिसूचना जारी की है। इस लेख में, हम बिहार पुलिस एसआई परीक्षा चयन प्रक्रिया को कवर करेंगे। परीक्षा को क्रैक करने के लिए, इन बातों को जानना चाहिए और इस प्रकार चयन प्रक्रिया में इसे आसान बनाना चाहिए।
Table of content
बिहार पुलिस एसआई भर्ती प्रक्रिया – चरण
बिहार पुलिस अधीनस्थ चयन आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा बिहार पुलिस एसआई की भर्ती चार चरणों में की जाएगी। उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर पद के लिए चयनित होने के लिए इन सभी चार चरणों को पास करना होगा। जो उम्मीदवार किसी भी एक चरण में फेल होंगे वे बिहार पुलिस एसआई के लिए के पात्र नहीं होंगे।
आइए, बिहार पुलिस एसआई 2021 की चयन प्रकिर्या के निम्नलिखित चरणों को जान:
चरण 1: प्रीलिमिनरी परीक्षा
चरण 2: मेन्स परीक्षा
चरण 3: शारीरिक दक्षता परीक्षा
चरण 4: शारीरिक माप परीक्षा
बिहार पुलिस एसआई चरण 1: प्रीलिमिनरी परीक्षा
इस प्रीलिमिनरी परीक्षा के अंतर्गत सामान्य ज्ञान एवं करेंट इवेंट्स जैसे विषय आते हैं। परीक्षा की समयावधि 120 मिनट होगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। इसे आसानी से पास किया जा सकता है और उम्मीदवारों को इस परीक्षा में पास होने के लिए 30% अंक लाने होंगे अन्यथा वे फेल हो जायेंगे। नीचे दी गयी तालिका में बिहार पुलिस एसआई प्रीलिमिनरी परीक्षा के पैटर्न को दिखाया गया है।
विषय का नाम |
कुल प्रश्न |
कुल अंक |
समयावधि |
सामान्य ज्ञान |
100 प्रश्न |
200 |
2 घंटे |
समसामयिक गतिविधियाँ |
बिहार पुलिस एसआई चरण 2: मेन्स परीक्षा
विषय का नाम |
कुल प्रश्न |
कुल अंक |
समयावधि |
पेपर -I सामान्य हिंदी |
100 |
200 |
2 घंटे |
पेपर -II सामान्य अध्ययन |
100 |
200 |
2 घंटे |
जो उम्मीदवार बिहार पुलिस एसआई प्रीलिमिनरी परीक्षा को पास कर लेंगे केवल वे ही मेन्स परीक्षा के पात्र होंगे। मेन्स परीक्षा में सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन के 2 पेपर होंगे। नीचे दी गयी तालिका में बिहार पुलिस एसआई मेन्स परीक्षा के पैटर्न को दिखाया गया है।
बिहार पुलिस एसआई चरण 3: शारीरिक दक्षता परीक्षा
जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। इस चरण में विभिन्न शारीरिक चुनौतियां होती हैं जिन्हें उम्मीदवारों को पास करना होता है जिसके बाद ही वे अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद अंतिम चयन तक पहुँच पाएंगे। नीचे दी गयी तालिका में बिहार पुलिस एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षण के पैटर्न को दिखाया गया है।
परीक्षण |
पुरुषों के लिए |
महिलाओं के लिए |
दौड़ |
6 मिनट 30 सेकंड में 1 मील |
6 मिनट में 1 किलोमीटर |
ऊँची कूद |
4 फुट |
3 फुट |
लम्बी कूद |
12 फुट |
9 फुट |
शॉट पुट |
16 फुट के लिए 16 पौंड |
10 फुट के लिए 12 पौंड |
बिहार पुलिस एसआई चरण 4: शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण/चिकित्सकीय परीक्षण
उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति की जाँच के लिए एक शारीरिक फिटनेस टेस्ट किया जायेगा। सिर्फ वही उम्मीदवार फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाये जायेंगे जिन्होंने दोनों चरणों को पास किया है। इस टेस्ट को पास करना आसान है।
बिहार पुलिस एसआई 2021 शारीरिक फिटनेस परीक्षण राउंड (अभी तक स्पष्ट नहीं है) का विवरण नीचे दिया गया है। लेकिन सामान्य तौर पर इसमें निम्न सम्मिलित होते हैं:
- वजन की माप
- दृश्यता की माप
- रक्त परीक्षण
बिहार पुलिस एसआई की अंतिम मेरिट सूची
उम्मीदवारों को मेरिट सूची में आने के लिए चारों चरणों को पास करना होगा। बिहार पुलिस अधीनस्थ चयन आयोग (बीपीएसएससी) के नियमानुसार बिहार पुलिस एसआई की अंतिम मेरिट सूची दोनों परीक्षाओं में सभी वर्गों के अनुसार प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और इसे मेडिकल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन के लिए बिहार पुलिस विभाग के पास भेज दिया जायेगा।
Bihar Police SI Important Link:
More from us
Free Study Notes (Hindi/English)
Daily Current Affairs for Bihar Exams PDF
NCERT Books PDF (Hindi/ English)
Get Unlimited access to Structured Live Courses and Mock Tests- Online Classroom Program
Get Unlimited access to 40+ Mock Tests-BYJU’S Exam Prep Test Series
