सेमीकॉन इंडिया 2022 सम्मेलन: Download Study Notes PDF Free
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023

सेमीकॉन इंडिया 2022 सम्मेलन चर्चा में क्यों? भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अप्रैल को बेंगलुरु में भारत के पहले सेमीकॉन इंडिया-2022 सम्मेलन का उद्घाटन किया जायेगा, इलेक्ट्रॉनिक जगत में क्रांति लाने हेतु यह भारत की एक अनूठी पहल है जिसके कारण यह सम्मलेन सुर्खिया का विषय बना हुआ है।
लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में विज्ञान और प्रौद्योगिकी से कई प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां, हम आपको सम सामयिक आधारित विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित सेमीकॉन इंडिया-2022 के विषय में महत्वपूर्ण लेख प्रदान कर रहे हैं जो आगामी उत्तर प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा जैसे UPPSC, UP Lekhpal, UPPSC RO/ARO आदि परीक्षाओं के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण होगा।
Table of content
-
1.
-
2.
सेमीकॉन इंडिया-2022 क्या है?
-
3.
सेमीकॉन इंडिया-2022 का उद्देश्य क्या है?
-
4.
सेमीकॉन इंडिया-2022 की थीम क्या है?
-
5.
सेमीकॉन इंडिया-2022 किस प्रकार से भारत के लिए लाभदायक है?
-
6.
सेमीकॉन इंडिया-2022 का लक्ष्य क्या है?
-
7.
सेमीकॉन इंडिया-2022 से पूर्व भारत द्वारा अर्धचालकों के निर्माण के लिए की गयी पहल:
-
8.
सेमीकॉन इंडिया-2022: ‘चिप्स टू स्टार्ट-अप‘ कार्यक्रम
-
9.
सेमीकॉन इंडिया-2022 के समक्ष चुनौतियां
-
10.
सेमीकॉन इंडिया-2022: पीडीएफ डाउनलोड
सेमीकॉन इंडिया-2022 क्या है?
- सेमीकॉन इंडिया-2022 सम्मेलन सेमीकंडक्टर उद्योग, अनुसंधान और शिक्षा जगत से दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ लोगों को आकर्षित करने और भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए वैश्विक केंद्र बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को पूरा करने के उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक सम्मेलन है।
- यह सम्मेलन रोडशो की श्रृंखला में पहले रोडशो के रूप में आयोजित किया जायेगा, जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण से जुड़े उद्योग और शिक्षा क्षेत्र के वैश्विक विशेषज्ञों एवं सरकार के प्रमुख प्रतिनिधियों को आकर्षित करना सेमीकॉन इंडिया-2022 का उद्देश्य है।
सेमीकॉन इंडिया-2022 का उद्देश्य क्या है?
सेमीकॉन इंडिया-2022 का उद्देश्य भारत में डिजाइन और निर्माण, विश्व के लिए: भारत को एक अर्धचालक राष्ट्र बनाना तथा सेमीकॉन इंडिया – 2022 का लक्ष्य भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला देश बनाना है।
सेमीकॉन इंडिया-2022 की थीम क्या है?
सेमीकॉन इंडिया-2022 की थीम- डिजाइन एंड मैन्युफैक्चर इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड : मेकिंग इंडिया ए “सेमीकंडक्टर नेशन”( Design and Manufacturing in India, for the World: Making India a “Semiconductor Nation”) है।
सेमीकॉन इंडिया-2022 किस प्रकार से भारत के लिए लाभदायक है?
सेमीकॉन इंडिया-2022 इलेक्ट्रॉनिक जगत में क्रांति लाने के उद्देश्य से शुरू की गयी एक पहल है जो भारत के लिए निम्नलिखित कारणों से लाभदायक हो सकती है-
- यह सरकार को एक लचीली आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण को सक्षम करने, निवेश को बढ़ावा देने और अर्धचालक क्षेत्र, अनुसंधान और नवाचार के साथ-साथ बौद्धिक संपदा उत्पादन के वित्तपोषण के तरीकों को भी इनपुट प्रदान करेगा।
- यह सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब्रिकेशन के साथ-साथ स्टार्टअप्स और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र को सक्षम और विकसित करने के विभिन्न तरीकों पर काम करेगा।
सेमीकॉन इंडिया-2022 का लक्ष्य क्या है?
सेमीकॉन इंडिया- 2022, प्रोग्राम का लक्ष्य उन कंपनियों को आकर्षक प्रोत्साहन सहायता प्रदान करना है जो सिलिकॉन सेमीकंडक्टर फैब्स, डिस्प्ले फैब्स, कंपाउंड सेमीकंडक्टर्स/सिलिकॉन फोटोनिक्स/सेंसर फैब्स, सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन में लगी हुई हैं।
सेमीकॉन इंडिया-2022 से पूर्व भारत द्वारा अर्धचालकों के निर्माण के लिए की गयी पहल:
सेमीकॉन इंडिया-2022 से पूर्व भारत द्वारा अर्धचालकों के निर्माण के लिए अनेक पहलों की शुरुआत की जिसमे से कुछ प्रमुख पहल इस प्रकार हैं-
- भारत ने देश में अर्धचालकों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए $ 10 बिलियन के पैकेज को मंजूरी दी है।
- सरकार ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं को भारत में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए या तो स्वयं या स्थानीय भागीदार की मदद से प्रोत्साहन की एक सूची तैयार की है।
- वर्तमान भू-राजनीतिक गतिशीलता और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि अर्धचालक चौथी औद्योगिक क्रांति प्रौद्योगिकियों के मूल में हैं, यह एक स्वागत योग्य पहला कदम है।
सेमीकॉन इंडिया-2022: ‘चिप्स टू स्टार्ट-अप‘ कार्यक्रम
“चिप्स टू स्टार्ट-अप्स” कार्यक्रम सेमीकॉन इंडिया-2022 के तहत शुरू किया गया एक कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य 85,000 से अधिक प्रशिक्षित इंजीनियरों को विकसित करना तथा सेमीकंडक्टर डिजाइनरों को स्टार्टअप शुरू करने का अवसर प्रदान करना है।
सेमीकॉन इंडिया-2022 के समक्ष चुनौतियां
सेमीकॉन इंडिया-2022 के समक्ष अनेक चुनौतियां विद्यमान है जिसमे से कुछ प्रमुख चुनौतियां इस प्रकार है-
- सेमीकॉन इंडिया-2022 मिशन अनुसंधान और विकास तथा बौद्धिक संपदा सुरक्षा पर अत्यधिक निर्भर है, जिसके कारण सेमीकॉन इंडिया-2022 मिशन अत्यधिक महंगा है।
- विनिर्माण क्षमताओं में लगातार बदलते नवाचारों और विशिष्ट उपकरणों और रसायनों पर निर्भरता के कारण फैब्रिकेशन प्लांट अत्यधिक पूंजी-गहन हैं जो भारत के लिए एक समस्या का विषय है।
- निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति की कमी, और दीर्घकालिक स्थिर नीतियों की कमी निजी उद्योगों के लिए भारत में निर्माण संयंत्र स्थापित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।
- भारत में चिप डिजाइन की एक अच्छी प्रतिभा है लेकिन इसने कभी भी चिप फैब क्षमता का निर्माण भारत द्वारा नहीं किया गया ऐसे में भारत के लिए सेमीकॉन इंडिया-2022 मिशन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण है।
- आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की महत्वाकांक्षाएं विकसित देशों के समान हो सकती हैं, लेकिन उन देशों और भारत की स्थिति में बहुत अंतर है। अमेरिका, जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया पहले से ही सेमीकंडक्टर निर्माण के विभिन्न चरणों में उत्पादन बाजार का एक बड़ा हिस्सा रखते हैं ऐसे में भारत के लिए उन देशों से मुकाबला करना चुनौतीपूर्ण होगा।
सेमीकॉन इंडिया-2022: पीडीएफ डाउनलोड
लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में, कई प्रश्न विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्बंधित करंट अफेयर्स प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए आपकी तैयारी को ध्यान में रखते हुए सेमीकॉन इंडिया-2022 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी की पीडीएफ उपलब्ध करायी जा रही है जिसकी सहयता से आप अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकते है।
सेमीकॉन इंडिया-2022 लेख की पीडीएफ अभी डाउनलोड करें। |
UPPCS के लिए Complete Free Study Notes, अभी Download करें
Download Free PDFs of Daily, Weekly & Monthly करेंट अफेयर्स in Hindi & English
NCERT Books तथा उनकी Summary की PDFs अब Free में Download करें