Quad क्वाड समूह क्या है? अंतरराष्ट्रीय संबंध पर महत्वपूर्ण स्टडी नोट्स PDF
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023

क्वाड समूह एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है, जिसमें भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं, यह दुनिया में वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण आजकल अक्सर समाचारों में देखा जाने वाला समूह है, हाल ही में विशेषज्ञों ने दक्षिण कोरिया को क्वाड समूह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का सुझाव दिया है।
करेंट अफेयर्स से लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में कई प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां, हम आपको सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संबंध क्वाड समूह, करंट अफेयर्स लेख पर पीडीएफ प्रदान कर रहे हैं, जो आगामी उत्तर प्रदेश राज्य परीक्षाओं जैसे यूपीपीएससी, यूपी लेखपाल आदि में पूछे जा सकते हैं।
Table of content
क्वाड समूह क्या है?
क्वाड समूह भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अनौपचारिक रणनीतिक वार्ता मंच है, जो ‘मुक्त, खुले और समृद्ध’ भारत-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने और उसके समर्थन के लिये इन देशों को एक साथ लाता है, वर्ष 2007 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे द्वारा क्वाड समूह की अवधारणा औपचारिक रूप से सबसे पहले प्रस्तुत की गई थी, हालाँकि चीन के दबाव में ऑस्ट्रेलिया के पीछे हटने के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका, ‘क्वाड’ समूह की स्थापना नवंबर 2017 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को किसी बाहरी शक्ति के प्रभाव से मुक्त रखने हेतु नई रणनीति बनाने के लिये हुई।
क्वाड समूह का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व क्या है?
शक्तिशाली देशों के एक साथ आने से क्वाड समूह वर्तमान परिपेक्ष्य में काफी महत्वपूर्ण हो सकता है क्वाड समूह के महत्त्व निम्नलिखित है-
- क्वाड समूह समान विचारधारा वाले देशों के लिए परस्पर सूचनाएं साझा करने तथा पारस्परिक हितों संबंधी परियोजनाओं पर सहयोग करने हेतु एक अवसर है।
- क्वाड समूह के सदस्य राष्ट्र एक खुले और मुक्त इंडो-पैसिफिक दृष्टिकोण को साझा करते हैं।
- क्वाड समूह भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के मध्य वार्ता के कई मंचों में से एक है।
- क्वाड समूह का प्रत्येक सदस्य विकास और आर्थिक परियोजनाओं के साथ-साथ समुद्री डोमेन जागरूकता और समुद्री सुरक्षा को प्रोत्साहित करने में शामिल है।
क्वाड समूह के प्रमुख उद्देश्य
क्वाड समूह की परिकल्पना कई उद्देश्यों के साथ की गई थी जिसमें से कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य इस प्रकार है-
- क्वाड समूह का उद्देश्य नेविगेशन की स्वतंत्रता, ओवर फ्लाइट की स्वतंत्रता, अंतर्राष्ट्रीय नियमों का सम्मान, समुद्री क्षेत्र में शांति व सुरक्षा, परमाणु अप्रसार आदि मुद्दों पर बल प्रदान करना है।
- भारत के अनुसार क्वाड समूह का उपयोग असैनिक या नागरिक मुद्दों के लिये होना चाहिये जिससे क्वाड समूह सदस्य देशों के लिए अत्यधिक मह्त्वपूर्ण होगा ।
जलवायु संकट पर क्वाड समूह द्वारा उठाये गए कदम
वर्तमान में क्वाड समूह, पृथ्वी को पर्यावरणीय क्षरण से बचाने हेतु संयुक्त रूप प्रयासरत है ऐसे में क्वाड समूह द्वारा जलवायु संकट पर निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे है जो इस प्रकार है-
- वर्ष 2021 में अमेरिका में आयोजित क्वाड समूह के नेताओं के पहले शिखर सम्मेलन में, सदस्य राष्ट्रों ने जलवायु संकट का मुकाबला करने और उभरती प्रौद्योगिकियों में भागीदार बनने का संकल्प लिया था।
- महत्वपूर्ण जलवायु संबंधी सूचना-साझाकरण और आपदा-अनुकूल बुनियादी ढांचे में सुधार करके जलवायु परिवर्तन के लिए भारत-प्रशांत क्षेत्र की तन्यकता को बढ़ाने पर क्वाड समूह द्वारा काफी प्रयास किये जा रहे है।
- छोटे द्वीपीय विकासशील राज्यों में तकनीकी सहायता प्रदान करने और एक ‘जलवायु एवं सूचना सेवा कार्य बल’ की स्थापना हेतु गठबंधन के माध्यम से एक नए तकनीकी सुविधा केंद्र का निर्माण क्वाड समूह द्वारा किया जा रहा है।
क्वाड समूह के समक्ष चुनौतियां
चीन द्वारा लगातार विरोध के कारण क्वाड समूह के समक्ष अनेक चुनौतियां विद्यमान है जिसमे से कुछ प्रमुख समस्याएं इस प्रकार हैं-
- सैन्य क्षमता, रणनीतिक संस्कृति और संभावित चीनी प्रतिशोध की लागत वहन करने की क्षमता के मामले में चार क्वाड समूह देशों के बीच मतभेद आम तौर पर व्यापक हैं।
- बीजिंग की बेल्ट एंड रोड पहल का सीधा मुकाबला आर्थिक, राजनीतिक जोखिमों को उजागर करता है और सामरिक दृष्टि से क्वाड समूह का मुख्य उद्देश्य चीनी आक्रमण को रोकना और यथास्थिति को और बदलना है।
- भारत दक्षिण चीन सागर और डोकलाम संघर्ष से सबक लेते हुए एक रणनीतिक नियम-आधारित क्वाड समूह प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए अनिच्छुक रहा है।
क्वाड समूह के प्रति चीन का दृष्टिकोण
क्वाड समूह की उत्पत्ति ने चीन के सम्मुख काफी समस्या उत्पन्न की है जिसके कारण चीन द्वारा समय समय पर क्वाड समूह का विरोध किया जाता रहा है-
- ऐसा माना जाता है कि क्वाड समूह किसी भी देश के खिलाफ सैन्य रूप से मुकबला नहीं करेगा, फिर भी, चीन के रणनीतिक समुदाय द्वारा, इसे एक उभरता हुआ एशियाई नाटो ब्रांड बताया जाता है।
- चीनी व्यापार का एक बड़ा हिस्सा भारतीय समुद्री मार्गों से होता है जो समुद्री चौकियों से होकर गुजरता है ऐसे में क्वाड समूह में भारत का शामिल होना चीन के लिए खतरे का विषय बना हुआ है।
- सीमाओं पर किसी भी चीनी आक्रमण की स्थिति में, भारत क्वाड समूह देशों के सहयोग से चीनी व्यापार को संभावित रूप से बाधित कर सकता है।
- क्वाड समूह का गठन एशिया-प्रशांत महासागर में चीन के बढ़ते वर्चस्व को कम करने के उद्देश्य से किया गया था, ऐसे में चीन का चिंतित होना स्वाभाविक है।
क्वाड समूह पीडीएफ डाउनलोड
लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में, कई अंतरराष्ट्रीय संबंध सम्बंधित करंट अफेयर्स प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए आपकी तैयारी को ध्यान में रखते हुए क्वाड समूह से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी की पीडीएफ उपलब्ध करायी जा रही है जिसकी सहयता से आप अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकते है।
क्वाड समूह लेख की पीडीएफ अभी डाउनलोड करें |
UPPCS के लिए Complete Free Study Notes, अभी Download करें
Download Free PDFs of Daily, Weekly & Monthly करेंट अफेयर्स in Hindi & English
NCERT Books तथा उनकी Summary की PDFs अब Free में Download करें