भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है? योग्यताएं, नामांकन, चुनाव प्रक्रिया जानें
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023

भारत का राष्ट्रपति भारत गणराज्य के राज्य का प्रमुख होता है। राष्ट्रपति भारत की कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका का औपचारिक प्रमुख होता है और भारतीय सशस्त्र बलों का कमांडर-इन-चीफ भी होता है।भारत के वर्तमान राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) का कार्यकाल जुलाई 2022 में समाप्त होने वाला है, इसके साथ ही राष्ट्रपति के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिये देश में 16वें राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किये जाएंगे।
लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में स्टेटिक भारतीय राजव्यवस्था के कई प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां, हम आपको भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ स्टडी नोट्स प्रदान कर रहे हैं जो आगामी उत्तर प्रदेश राज्य परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। यहाँ पढ़े भारतीय राष्ट्रपति के चुनाव पर विस्तृत जानकारी| साथ हे आप राष्ट्रपति चुनाव से सम्बंधित पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते हैं| यह विषय UPPSC, UP Lekhpal, UP RO/ARO आदि परीक्षाओं के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण होगा।
Table of content
-
1.
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव
-
2.
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: योग्यताएं
-
3.
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: नामांकन की प्रक्रिया
-
4.
कौन कौन शामिल होता है भारतीय राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया में?
-
5.
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: चुनाव प्रक्रिया
-
6.
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: चुनाव के लिए संवैधानिक प्रावधान
-
7.
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: राष्ट्रपति की शक्तियाँ
-
8.
भारतीय राष्ट्रपति के चुनाव संबंधित अभ्यास प्रश्न
-
9.
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: पीडीएफ डाउनलोड
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव
राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सांसदों द्वारा वोट डाले गए मतों के आधार पर भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल प्रणाली के माध्यम से किया जाता है, जिसका आयोजन भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा किया जाता है।
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: योग्यताएं
एक उम्मीदवार को राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के लिए कुछ योग्यताएं पूरी करनी होती हैं। राष्ट्रपति की वे योग्यताएं हैं:
- वह एक भारतीय नागरिक होना चाहिए
- उसकी उम्र कम से कम 35 साल होनी चाहिए
- उसे लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने जाने की शर्तों को पूरा करना चाहिए
- उसे केंद्र सरकार, राज्य सरकार या किसी सार्वजनिक प्राधिकरण के अधीन लाभ का कोई पद नहीं रखना चाहिए
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: नामांकन की प्रक्रिया
भारतीय राष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए, उम्मीदवार 50 प्रस्तावकों एवं 50 समर्थकों की हस्ताक्षरित सूची के साथ नामांकन दाखिल करता है, जहाँ प्रस्तावक और समर्थक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के निर्वाचक मंडल के सदस्यों में से कोई भी हो सकते हैं, परन्तु एक मतदाता एक से अधिक उम्मीदवारों के नामांकन का प्रस्ताव या समर्थन नहीं कर सकता है।
कौन कौन शामिल होता है भारतीय राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया में?
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमे-
- उच्च सदन (राज्यसभा) के सभी निर्वाचित सदस्य
- निम्न सदन (लोकसभा) के सभी निर्वाचित सदस्य
- राज्य विधान सभा के निर्वाचित सदस्य
- केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य, शामिल होते है।
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: चुनाव प्रक्रिया
भारतीय राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रत्येक सांसद या विधायक द्वारा डाले गए मत की गणना एक मत के रूप में नहीं की जाती है, प्रत्येक सांसद या विधायक द्वारा डाले गए मत की गणना अलग अलग रूप में की जाती है जिसकी प्रक्रिया का वर्णन भारतीय संविधान में किया गया है।
- एक विधायक के मत का मूल्य निर्धारित करने का सूत्र = राज्य की जनसंख्या ÷ (राज्य में एमएलए की संख्या X 1000)
- एक सांसद के मत का मूल्य निर्धारित करने का सूत्र = सभी विधायकों को आवंटित कुल मूल्य मत ÷ सांसदों की कुल संख्या
- भारतीय राष्ट्रपति के चुनाव में एक मनोनीत उम्मीदवार साधारण बहुमत के आधार पर जीत हासिल नहीं करता है बल्कि वोटों के एक विशिष्ट कोटे को हासिल करने की प्रणाली के माध्यम से जीत सुनिश्चित होती है, जीत के लिये उम्मीदवार को डाले गए कुल मतों का 50% + 1 वोट प्राप्त करना होता है।
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: चुनाव के लिए संवैधानिक प्रावधान
भारतीय राष्ट्रपति से संबंधित संवैधानिक प्रावधान नीचे दिए गए हैं|
- अनुच्छेद 54: राष्ट्रपति का चुनाव।
- अनुच्छेद 55: राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया।
- अनुच्छेद 56: राष्ट्रपति के पद का कार्यकाल।
- अनुच्छेद 57: पुनर्निर्वाचन हेतु पात्रता।
- अनुच्छेद 58: राष्ट्रपति के रूप में चुनाव हेतु योग्यता।
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: राष्ट्रपति की शक्तियाँ
संविधान द्वारा भारतीय राष्ट्रपति को कुछ विशेष शक्तियाँ प्रदान की गई हैं जो इस प्रकार हैं:
- विधायी शक्तियाँ
- कार्यकारी या नियुक्ति शक्तियाँ
- न्यायिक शक्तियाँ
- वित्तीय शक्तियाँ
- राजनयिक शक्तियाँ
- सैन्य शक्तियाँ
- क्षमा शक्तियाँ
- आपातकालीन शक्तियाँ
भारतीय राष्ट्रपति के चुनाव संबंधित अभ्यास प्रश्न
Question: भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य अलग-अलग राज्यों में भिन्न होता है।
- लोकसभा सांसदों के वोट का मूल्य राज्यसभा के सांसदों के वोट मूल्य से अधिक होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1और न ही 2
भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव: पीडीएफ डाउनलोड
लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में, कई प्रश्न भारतीय राजव्यवस्था सम्बंधित करंट अफेयर्स प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए आपकी तैयारी को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रपति के चुनाव से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी की पीडीएफ उपलब्ध करायी जा रही है जिसकी सहयता से आप अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकते है।
भारतीय राष्ट्रपति के चुनाव सम्बंधित लेख की पीडीएफ अभी डाउनलोड करें। |
UPPCS के लिए Complete Free Study Notes, अभी Download करें
Download Free PDFs of Daily, Weekly & Monthly करेंट अफेयर्स in Hindi & English
NCERT Books तथा उनकी Summary की PDFs अब Free में Download करें