hamburger

सीटीईटी की तैयारी कैसे करें? एक महीने में CTET ki Taiyari Kaise Kare

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

CTET ki taiyari kaise kare: ये एक सामान्य प्रश्न है जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हर अभ्यर्थी के मन में होता है। सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जो सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।

यह परीक्षा दो पेपरों में विभाजित है: पेपर 1 उनके लिए है जो कक्षा 1 से 5 के शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर 2 उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 के शिक्षक बनना चाहते हैं। हमने CTET ki Taiyari के लिए एक विस्तृत रणनीति और परीक्षा में पूर्ण अंक प्राप्त करने के लिए विषयवार योजना साझा की है।

CTET ki Taiyari Kaise Kare?

CTET का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है। आइये पहले समझते है परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और उसके बाद जानेंगे हर विषय के लिए सीटीईटी की तैयारी केमहत्वपूर्ण टिप्स जिनसे पेपर निकलना होगा बहुत आसान। किसी भी परीक्षा की तैयारी से पहले कुछ बातों के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए,

  • कौन परीक्षा दे सकता है? 
  • यह किस प्रकार की परीक्षा है?
  • कितने नंबर का पेपर आता है?
  • परीक्षा देने से पहले मुझे क्या-क्या पता होना चाइये?
  • परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस क्या है?
  • परीक्षा में कहाँ से सवाल पूछे जायेंगे और उनके कठिनाई का स्तर क्या है?

सीटेट पात्रता मानदंड

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीटेट परीक्षा में बैठने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता यह है कि उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड या डी.एल.एड के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले शैक्षिक योग्यता और आवश्यक प्रतिशत को बेहतर ढंग से समझने के लिए सीटेट पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

सीटीईटी परीक्षा पैटर्न के बारे में जानें

सीटेट परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है जो ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। सीटेट पेपर १ में कुल ५ खंड होंगे यानी बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा – १, भाषा – २, गणित, पर्यावरण अध्ययन। पेपर २ में कुल चार खंड होंगे बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा – १, भाषा – २, विज्ञान और गणित / सामाजिक अध्ययन (उम्मीदवारों को दोनों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा।)

  • पेपर १ प्राथमिक शिक्षकों (१ से ५ ) के लिए और पेपर २ उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों (६ से ८) के लिए आयोजित किया जाता है।
  • पेपर १ और पेपर २ के प्रश्न पत्र एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।
  • सीटेट परीक्षा के पेपर में पूछे गए सभी प्रश्न चार विकल्पों के साथ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न सही उत्तर के लिए एक अंक का होता है। साथ ही, गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं दिया जाता है।
  • परीक्षा के कुल अंक १५० हैं। इन बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों को २ घंटे ३० मिनट का समय मिलेगा।
  • सीटेट परीक्षा का पैटर्न वर्षों से एक जैसा है और अभी भी इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है। इसलिए उपरोक्त पैटर्न को ध्यान में रखते हुए एक रणनीति बनाएं।

पेपर १ और २ के लिए सीटीईटी सिलेबस

अपनी तैयारी शुरू करने के लिए, आपको परीक्षा की तैयारी करने के लिए महत्वपूर्ण विषयों की सूची के बारे में पता होना चाहिए। इसके बाद, आप अपनी समय सारिणी बना कर तैयारी शुरू कर सकते हैं। आधिकारिक नोटीफिकेशन के अनुसार इन विषयों में मैट्रिक स्तर के प्रश्न आयेंगे।

  • पेपर १ और पेपर २ के लिए सीटेट सिलेबस में क्रमशः कक्षा १ से ५ और कक्षा ६ से ८ के लिए NCERT पाठ्यक्रम में निर्धारित विषय होंगे।
  • कठिनाई का स्तर सीनियर सेकेंडरी स्तर तक हो सकते हैं।
  • उम्मीदवारों का दो भाषाओं के लिए परीक्षण किया जाएगा, एक भाषा निर्देश के माध्यम के रूप में और दूसरी भाषा का चयन वे स्वयं कर सकते हैं।
  • भाषा २ के लिए, उम्मीदवारों का भाषा, संचार और बोध की क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा।
  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के भाग के लिए सीटेट पाठ्यक्रम में शिक्षण क्षमता और छात्रों से संबंधित विषय होंगे जिन्हें वे सीटेट और भारत में प्राइमरी और एलीमेंट्री विद्यालयों में शिक्षकों के रूप में भर्ती होने के बाद पढ़ाएंगे।

सीटेट की तैयारी के लिए विषयवार रणनीति

अब जब हम सीटेट परीक्षा की तैयारी से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नज़र डाल चुके है तो अब बारी आती है रणनीति की। हर विषय अपने आप में अलग और महत्वपूर्ण होता है। उसकी जटिलता और प्रश्न पूछने के तरीके में अंतर होता है। किस विषय में मूल ज्ञान होना आवश्यक है और किसी विषय के लिए आपको समय के साथ दौड़ लगानी होती है। सीटेट परीक्षा का हर विषय आपका इन सभी मानकों पर आपका परीक्षण करता है। इसलिए हम प्रत्येक विषय के लिए अलग रणनीति लेकर आये है, जिससे आपको हर विषय में पूरे अंक हासिल करने में मदद मिले। 

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के लिए CTET Ki Taiyari Kaise Kare

प्रत्येक उपखंड में से १५ प्रश्न बाल विकास खंड से पूछे जाएंगे। बाल विकास के खंड में विचारकों की विचारधारा और सिद्धांतों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष क्षमताओं वाले बच्चों को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि इस विषय से ५ प्रश्न पूछे जाते हैं। विषय विचारकों के विचारों और सिद्धांतों को अच्छी तरह से तैयार करें। बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार हैं 

  • बुद्धि के सिद्धांत
  • बाल विकास के सिद्धांत
  • सीखने के सिद्धांत
  • बुद्धिमत्ता के सिद्धांत
  • आंकलन और मूल्यांकन
  • मनोविज्ञान की अवधारणा 

सीटीईटी भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत) की तैयारी कैसे करें?

परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो भाषा चुनने होते हैं जिसकी अच्छी तयारी कर के वो उस विषय में अधिकतम अंक प्राप्त कर सकते हैं। भाषा के विषयों की तैयारी करने के लिए महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं।

भाषा १ के लिए CTET ki Taiyari Kaise Kare?

  • भाषा १ के खंड में शिक्षण माध्यम की कुशलता जांची जाएगी।
  • भाषा १ के खंड में प्रवीणता पाने के लिए बहुत अभ्यास करने की आवश्यकता है।
  • भाषा १ प्रायः क्षेत्रीय भाषा होती है, हमारे लिए यह हिंदी है जिसे अधिकांश उम्मीदवार चुनते हैं।
  • इस खंड में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए CTET mock test से प्रश्नो का अभ्यास करना चाहिए।
  • इस खंड में प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए समय प्रबंधन और नियोजन करना चाहिए।
  • दो अपठित अवतरण पूछे जाएंगे- एक गद्य होगा और दूसरा नाटक होगा। गद्य का प्रश्न वस्तुतः वैज्ञानिक, विवरणात्मक या तार्किक हो सकता है।
  • प्रश्न पत्र में दी गई एक कविता पर आधारित एक प्रश्न पूंछा जायेगा।
  • अनुमान पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • व्याकरण और मौखिक क्षमता पर प्रश्न पूंछे जायंगे।

भाषा २ के लिए CTET ki Taiyari Kaise Kare?

  • भाषा २ किसी क्षेत्र में प्रयोग होने वाली दूसरी प्राथमिक भाषा है।
  • प्रश्न भाषा १ के प्रारूप के जैसे ही होंगे।
  • भाषा २ में व्याकरण कौशल का परीक्षण करने के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • दो प्रश्न अपठित गद्य से आएंगे, जो तार्किक, साहित्यिक, विवरणात्मक या वैज्ञानिक हो सकते हैं।

गणित के लिए सीटीईटी की तैयारी कैसे करें?

गणित के प्रश्न पेपर १ और पेपर २ दोनों में पूछे जाते हैं, अतः एक नियोजित रणनीति बनाई जानी चाहिए। पेपर १ / पेपर २ में बैठने वाले उम्मीदवारों को कक्षा १-५ / ६-८ तक के CBSE द्वारा निर्धारित गणित की NCERT पुस्तकों की पुनरावृत्ति करनी चाहिए। गणित के प्रश्नपत्र में शिक्षाशास्त्र के प्रश्न भी पूंछे जायेंगे, छात्रों को इन प्रश्नों की अच्छी जानकारी और समझ होनी चाहिए।

व्यावहारिक विधियों और इन विधियों को सिखाने की क्षमता और उनके व्यावहारिक कार्यान्वयन को समझना होगा। इसमें फॉर्मेटिव और नॉन-फॉर्मेटिव असेसमेंट का पूरा ज्ञान होना चाहिए। क्योंकि कोई भी नकारात्मक अंक नहीं दिए जायेंगे, इसलिए सभी प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए क्योंकि हर अंक महत्वपूर्ण है। गणित विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक निन्मलिखित हैं। 

  • ज्यामिति – वृत्त, त्रिभुज, आयत, वर्ग और इससे संबंधित प्रमेय
  • आकार और जगह से संबंधित समझ
  • हमारे चारों ओर पाए जाने वाले ठोस – घन, घनाभ, शंकु, बेलन, गोला, गोलार्ध आदि।
  • संख्या पद्धति – लघुत्तम समापवर्त्य, महत्तम समापवर्तक, गुणनखंड, इकाई के अंक, डिजिटल सम आदि।
  • BODMAS – सरलीकरण जिसमे जोड़ना, घटना, गुणा और भाग आता है
  • गणित शिक्षाशास्त्र 

सीटेट पर्यावरण विज्ञान की तैयारी कैसे करें?

इसमें पूछे जाने वाले प्रश्न सामान्य और मूल स्तर के होंगे, NCERT की कक्षा १-५ तक की पुस्तकें और छठी से आठवीं कक्षा तक की भूगोल की पुस्तकों का अध्ययन करें। पिछले वर्ष के सैंपल प्रश्न पत्र और ऑनलाइन उपलब्ध प्रश्न पत्रों की तैयारी करें।

परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सामान्य जागरूकता और पर्यावरण अध्ययन पर कोई क्विज करें। प्रश्न हल करने के लिए समय प्रबंधन महत्वपूर्ण है, क्योंकि सभी प्रश्न आसान लगते हैं, लेकिन इनका उत्तर देना मुश्किल हो सकता है क्योंकि अनुमानित डेटा उपलब्ध होता है। पर्यावरण विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक्स इस प्रकार हैं:

  • आश्रय
  • मित्र और परिवार
  • पानी
  • यात्रा
  • पोषण और भोजन
  • जो चीजें हम बनाते हैं और जैसा हम करते हैं
  • वनस्पतियां और जीव-जंतु
  • पर्यावरण विज्ञान शिक्षाशास्त्र 

विज्ञान के लिए CTET Ki Taiyari Kaise Kare?

इस खंड में केवल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जो कक्षा छठी से आठवीं तक के पाठ्यक्रम से मूल प्रश्न होंगे। अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कक्षा एक से आठवीं तक की NCERT की पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। कक्षा ६-८ तक विज्ञान की पुस्तकों के सभी प्रश्नों को हल करें। शिक्षाशास्त्र और व्यावहारिक समस्याओं को हल करने से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। CTET Previous Year Question Paper और सैंपल पेपर हल करें। विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक्स निन्मलिखित हैं।

  • भोजन
  • पदार्थ
  • जीवधारियों की दुनिया
  • चलायमान चीज़ें लोग और विचार
  • चीज़ें कैसे काम करती है
  • प्राकृतिक घटनाएं
  • प्राकृतिक संसाधन
  • विज्ञान शिक्षाशास्त्र 

सीटीईटी सामाजिक अध्ययन की तैयारी कैसे करें?

कक्षा १-८ तक पर्यावरण विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के दिए गए पाठ्यक्रम को पूरा करना चाहिए। सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक कौशल की बुनियादी अवधारणाओं पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इतिहास के भाग में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्राचीन इतिहास, मध्ययुगीन इतिहास, और आधुनिक इतिहास पर माइक्रो नोट्स तैयार करें।

अर्थव्यवस्था और राजनीति में प्रदर्शन सुधारने के लिए, आपको नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ना चाहिए और न्यूज़ चैनलों पर समाचार देखना चाहिए। भारतीय संविधान पर मूलभूत प्रश्न पूछे जा सकते हैं। ऐतिहासिक डेटा विशेष रूप से तारिख और युग पर शॉर्ट नोट्स बनाएं। इस खंड में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है क्योंकि इसमें काफी डेटा होता है। सामाजिक अध्ययन की तैयारी के महत्वपूर्ण टॉपिक्स निन्मलिखित हैं।

  • इतिहास: प्रारंभिक समाज, पहले किसान और चरवाहे, नए विचार, पहला साम्राज्य, राजनीतिक घटनाक्रम, नया राजा और राज्य, दिल्ली के सुल्तान, विद्रोह, महिला और सुधार, जाति व्यवस्था को चुनौती देना, राष्ट्रवादी आंदोलन
  • भूगोल: ग्रह, ग्लोब, वायु, जल, मानव पर्यावरण, संसाधन, कृषि
  • राजनीतिक जीवन: विविधता, सरकार, जीविकोपार्जन, लोकतंत्र, न्यायपालिका, सामाजिक न्याय और हाशिए पर रखे गये विषय
  • सामाजिक अध्ययन शिक्षाशास्त्र

सीटेट की तैयारी से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

अब कुछ महत्वपूर्ण बातें जो की किसी भी परीक्षा की तैयारी करते समय ध्यान रखनी चाहिए। ये कारक न केवल तैयारी के दौरान मदद करेंगे बल्कि परीक्षा के दौरान आपको केंद्रित रहने में भी मदद करेंगे। इसमें सबसे पहले आता है 

समय सारिणी और समय प्रबंधन

समय प्रबंधन का बहुत ज्यादा महत्व है। अपनी तैयारी शुरू करने के लिए, आपको परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण विषयों की सूची के बारे में पता होना चाहिए। इसके बाद, आप अपनी समय सारिणी बना सकते हैं और इसके अनुसार तैयारी कर सकते हैं। एक उम्मीदवार पढ़ाई को नियंत्रित रखने के लिए साप्ताहिक योजना बना सकता है।

विषय

प्रतिदिन कितने घंटे

बाल शिक्षाशास्त्र

१ – २ घंटे

गणित

२ घंटे

पर्यावरण विज्ञान

१.५ घंटे

विज्ञान

१.५ घंटे

सामाजिक विज्ञान

१.५ घंटे

अंग्रेजी

१ घंटा

सीटीईटी में पूछे गए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र

एक बार जब आप उन महत्वपूर्ण विषयों की सूची देख लेते हैं जिनकी तैयारी करनी है, तो फिर सीटेट के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र देखें, इन सभी वर्षों के रुझानों को देखें।

  • उन प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें, अपना स्कोर देखें, विश्लेषण करें कि आपकी स्थिति क्या है और फिर अपने प्रदर्शन पर काम करना शुरू करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई के स्तर का अंदाजा हो जाएगा।

ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ में शामिल हों

मॉक टेस्ट का अभ्यास करने और अपने प्रदर्शन का आकलन करने के लिए एक ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ में शामिल हों। इससे आपको अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने और उन पर काम करने में मदद मिलेगी।

अपने कमजोर क्षेत्रों को मजबूत बनाना

उन विषयों की सूची बनाएं जिन पर आपको काम करने की आवश्यकता है। अपने ज्ञान के आधार पर, वरीयता का क्रम निर्धारित करें अर्थात्, उन विषयों को निर्धारित करें जिन पर आपको अधिकतम समय देने की आवश्यकता है आदि।

  • अपने कमजोर क्षेत्रों पर काम करें और उन्हें एक चुनौती के रूप में लें।
  • न्यूनतम समय में 90% सटीकता के साथ अधिकतम प्रश्नों को हल करने का लक्ष्य रखें।
  • आपने जो पढ़ा है उसे बनाए रखने के लिए रेगुलर रिवीजन जरूरी है।
  • अपने शेड्यूल में संशोधन के लिए पर्याप्त समय आवंटित करें।

सीटीईटी परीक्षा की रणनीति तैयार करें

बिंदु १ से ८ तक का पालन करने के बाद, अब यह आपकी परीक्षा की रणनीति तैयार करने का समय है। उन विषयों की सूची बनाएं जिन्हें आपको पहले करना चाहिए। इसके साथ, किसी विशेष प्रश्न पर अधिक समय बर्बाद न करें।

  • हम आपको वे टिप्स देंगे जो आपको परीक्षा देते समय ध्यान रखने चाहिए।
  • लेकिन फिर भी, एक छात्र ही खुद अपनी तैयारी के बारे में सबसे अच्छे से जानता है और इस कारण हमारे द्वारा दी गई रणनीतियों को निष्पादित करने का कार्य पूरी तरह से उसे ही करना चाहिए।

सकारात्मक रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें

अपनी तैयारी के दौरान सकारात्मक और प्रेरित रहें। तनाव से बचें और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखें। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। स्वस्थ आहार लें, नियमित व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें। इन रणनीतियों का पालन करके आप सीटीईटी परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं।

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium