hamburger

उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषा

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 13th, 2023

उत्तर प्रदेश में लगभग 29 भाषाएँ बोली जाती हैं, हिंदी राज्य की आधिकारिक भाषा है तथा उर्दू को उत्तर प्रदेश राज्य की सह-आधिकारिक भाषा घोषित किया गया है, और जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, हिंदी राज्य की आधिकारिक भाषा 91.32% आबादी द्वारा बोली जाती है।

उत्तर प्रदेश-विशिष्ट प्रश्न लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यहां, हम आपको उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषा के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं जो आगामी UPPSC, UP- Lekhpal, UPPSC RO/ARO, आदि परीक्षाओं के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण होगी।

उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषा | Language of UP

उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषा हिंदी हैं, जिसको उत्तर प्रदेश राजभाषा अधिनियम, 1951 द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था, और राजभाषा अधिनियम, 1989 में संशोधन द्वारा उर्दू को उत्तर प्रदेश राज्य की सह-आधिकारिक भाषा घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषा: उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा

हिंदी एक विस्तृत भाषा है जिसमें कई बोलियाँ शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग भाषाएँ माना जा सकता है जिसमें शामिल है-

  • ब्रजभाषा
  • बुंदेली
  • बघेली
  • कन्नौजी
  • अवधी
  • भोजपुरी, आदि।

उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषा: राज्य की आधिकारिक भाषा क्या है?

एक आधिकारिक भाषा एक ऐसी भाषा है जिसे किसी राज्य या अन्य अधिकार क्षेत्र में विशेष दर्जा दिया जाता है। आम तौर पर आधिकारिक भाषा शब्द किसी लोगों या देश द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा को संदर्भित नहीं करता है, बल्कि इसका उपयोग सरकार जैसे न्यायपालिका, विधायिका, और प्रशासन द्वारा उपयोग किया जाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषा: आधिकारिक भाषा के लिए संवैधानिक प्रावधान

भारतीय संविधान के भाग-17 में अनुच्छेद 343 से 351 तक आधिकारिक भाषा से संबंधित उपबंध शामिल किये गए हैं। आधिकारिक भाषा के उपबंध चार शीर्षकों

  1. संघ की भाषा,
  2. क्षेत्रीय भाषाएँ,
  3. न्यायपालिका एवं विधि के पाठ
  4. अन्य विशेष निर्देशों की भाषा, के रूप में शामिल किये गए हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषा: संविधान की आठवीं सूची में शामिल भाषाएँ

भारतीय संविधान की आठवीं सूची में 22 भाषाओं (मूल रूप से 14) को शामिल किया गया है जिनके नाम हैं-

  1. असमिया,
  2. बंगाली (बांग्ला),
  3. बोडो,
  4. डोगरी (डोंगरी),
  5. गुजराती,
  6. हिंदी,
  7. कन्नड़,
  8. कश्मीरी,
  9. कोंकणी,
  10. मैथिली,
  11. मलयालम,
  12. मैतेई (मणिपुरी),
  13. मराठी,
  14. नेपाली,
  15. ओडिया,
  16. पंजाबी,
  17. संस्कृत,
  18. संथाली,
  19. सिंधी,
  20. तमिल,
  21. तेलुगु
  22. उर्दू।

UPPCS के लिए Complete Free Study Notes, अभी Download करें

Download Free PDFs of Daily, Weekly & Monthly करेंट अफेयर्स in Hindi & English

NCERT Books तथा उनकी Summary की PDFs अब Free में Download करें 

UPPSC

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium