कुंजू चंचलो का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से था?
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023
कुंजू चंचलो का संबंध हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से था जो एक लोक गाथा है। यहाँ लोक गाथा एक धनाढ्य परिवार के पुत्र(कुंजू) और एक निर्धन परिवार की रूपवती कन्या(चंचलो) की प्रेम कहानी को दर्शाता है। इस गाथा के अनुसार कुंजू और चंचलो एक दूसरे से प्रेम करते है लेकिन ग्रामवासियों ने इनके प्रेम को अपमान समझा और कुंजू को मारने की धमकी दी और वही चंचलो ने लोगों में प्रतिशोध का भाव देखकर कुंजू को सलाह देती है की वह वह सामाजिक अपमान से बचने के लिए किसी दूसरे गांव में आश्रय ले तभी कुंजू सेना में भर्ती हो जाता है और तभी चंचलो के माता-पिता उसका विवाह एक ग्रामीण युवक से कर देते है। लोक गाथानुसार विवाह के बाद जब कुंजू चंचलो की तलाश में भटकता हुआ उस पनघट पर पहुँचता है जहां वस्त्र प्रक्षालन करती हुई वह अपने प्रेमी की याद में आंसू बहा रही होती है।
Table of content
Summary:
कुंजू चंचलो का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से था?
कुंजू चंचलो एक प्रेम कथा है जो हिमाचल प्रदेश के चम्बा ज़िले से सम्बंधित है। ये लोक गीत हिमाचल में उसी प्रकार से विख्यात हैं, जिस प्रकार हीर-रांझा के प्रेम गीत पुरे भारत में प्रसिद्ध हैं।
Related Links: