hamburger

भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 13th, 2023

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। इसके अलवा दूसरे और तीसरे नंबर पर अन्य दो सबसे अधिक आबादी वाले राज्य महाराष्ट्र और बिहार हैं।उत्तर प्रदेश, भारत के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है। 26 जनवरी, 1950 को, जब भारत ने अपना संविधान अपनाया, राज्य को अपना वर्तमान नाम उत्तर प्रदेश मिला, जिसका शाब्दिक अर्थ है “उत्तरी राज्य”। इसकी राजधानी लखनऊ है।

उत्तर प्रदेश से जुड़े मुख़्य जानकरी 

  • 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 199,812,341 थी।
  • उत्तर प्रदेश की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का 16.51% है।
  • उत्तर प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या का 77.73 प्रतिशत है।
  • उत्तर प्रदेश की शहरी जनसंख्या उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या का 22.27% है।
  • उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व 828 प्रति वर्ग किमी है।
  • भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य 

2011 की जनगणना के अनुसार भारत के शीर्ष 7 सबसे अधिक आबादी वाले राज्य नीचे दिए गए हैं:

राज्य 

जनसंख्या 

उत्तर प्रदेश

199,812,341

महाराष्ट्र

112,374,333

बिहार

104,099,452

पश्चिम बंगाल

91,276,115

मध्य प्रदेश

72,626,809

तमिलनाडु

72,147,030

राजस्थान 

68,548,437

Summary

भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 199,812,341 है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का 16.51% है।

Related Links:

UPPSC

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium