hamburger

अन्वेषण विधि को और किस नाम से जाना जाता है।

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 13th, 2023

अन्वेषण विधि को ह्यूरिस्टिक विधि या खोज विधि कहते हैं। इस विधि के अनुसार बच्चों को कम-से-कम बताकर उन्हें स्वयं अधिक-से- अधिक खोजकर सत्य को पहचानने पर बल दिया जाता है। हूयूरिस्टिक विधि (Heuristic Method) हूयूरिस्टिक एक ग्रीक शब्द है जो हयूरिसको से बना है। हयूरिसको का अर्थ है, मैं खोज करता हूँ। अन्वेषण विधि के जन्मदाता हेनरी एडवर्ड आर्मस्ट्रांग थे।

अन्वेषण विधि – उद्देश्य, गुण

अंग्रेज दार्शनिक हरबर्ट स्पेन्सर के अनुसार “बच्चों को कम से कम बताना चाहिए और उन्हें खुद से अधिक खोजने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे उनमें खोजने और रिसर्च करने के आदत बढती है।

अन्वेषण विधि के उद्देश्य

  • विद्यार्थियों में वैज्ञानिक मानसिकता का विकास करना।
  • स्टूडेंट्स को स्वयं सत्य तथा तथ्यों को खोज करने के लिए मौके प्रदान करना।
  • छात्रों में जिज्ञासा और धैर्य गुणों को बढ़ाना।

अन्वेषण विधि के गुण

  • छात्रों का अध्यात्मिक विकास
  • उनके रुचियों के द्वारा सीखने की आदत का विकास
  • ज्यादा तथ्यों की खोजने की प्रवृति
  • छात्रों में आत्मसंयम, आत्मानुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास

Summary

अन्वेषण विधि को और किस नाम से जाना जाता है।

अन्वेषण विधि को खोज विधि या ह्यूरिस्टिक विधि के नाम से भी जाना जाता है। इस विधि का इस्तेमाल बच्चों के मानसिक विकास के लिए किया जाता है, जहाँ बच्चों को थोड़ी जानकारी दे कर बाकि का उन्हें खोजने दिया जाता है।

UPPSC

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium