नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे?
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023
अरविंद पनगढ़िया नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष थे। नीति आयोग (National Institute for Transforming India) का गठन 1 जनवरी 2015 को हुआ था। इसका गठन, पहले से चल रहे योजना आयोग के स्थान पर किया गया था। यह भारत सरकार के लिए थिंक टैंक के रूप में काम करता है। इसके पहले उपाध्यक्ष का पद भारतीय अमेरिकी मूल के अर्थशास्त्री अरविन्द पनगढ़िया को दिया गया।
Table of content
नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष
नीति आयोग भारत सरकार की शीर्ष सार्वजनिक थिंक टैंक है और आर्थिक विकास को उत्प्रेरित करने और आर्थिक नीति-निर्माण में राज्य सरकारों की नीचे से ऊपर की भागीदारी के माध्यम से सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने वाली नोडल एजेंसी है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पद अरविन्द पंगढ़िया को दिया गया था। इस पद को सँभालने के लिए उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अवकाश माँगा था। जिसे 31 अगस्त 2017 को खत्म कर दिया गया था।
- उनके बाद राजीव कुमार ने उनका पद संभाला जिनका कार्यकाल 1 सितम्बर 2017 को शुरू हुआ। नीति आयोग के अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री होते हैं।
- अभी इस पद पर नरेन्द्र मोदी हैं। नीति आयोग के गठन की बात, प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2014 को बताई थी। इस नयी सरकारी संस्था ने योजना आयोग की जगह ली। इसका मुख्यालय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं।
- अरविंद पनगढ़िया कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीतिक अर्थव्यवस्था के प्रोफेसर रहे हैं। वह एडीबी के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री और मैरीलैंड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर भी थे।
- उन्होंने विश्व बैंक, IMF और UNCTAD के साथ विभिन्न क्षमताओं में भी काम किया है। उन्होंने पीएच.डी. प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री प्राप्त की है।
- मार्च 2012 में, भारत सरकार ने पनगढ़िया को पद्म भूषण से सम्मानित किया, जो किसी भी क्षेत्र में देश को दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
Summary:
नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे?
नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष अरविन्द पंगढ़िया थे। उन्होंने इस पद पर 5 जनवरी 2015 से लेकर 31 अगस्त 2017 तक काम किया। उसके बाद उनका पद राजीव कुमार ने संभाला। अरविन्द पंगढ़िया एक भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं जो कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीतिक अर्थव्यवस्था के प्रोफेसर हैं
Related Questions: