आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के मुख्य कारण क्या है?
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023
आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के तीन मुख्य कारण हैं असीमित मानवीय आवश्यकता, सीमित साधन और संसाधनों के चुनाव की समस्या| अलग-अलग आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सीमित संसाधनों का होना और उनमे चयन करने की समस्या को ही आर्थिक समस्या कहते हैं। प्रत्येक मनुष्य की असीमित मात्रा में आवश्यकताएँ होती हैं, हालाँकि, उन आवश्यकताओं को पूरा करने के साधन सीमित होते हैं। इस प्रकार, हमें वस्तुओं का इस तरह से उपयोग करने के लिए एक विकल्प बनाने की आवश्यकता है कि भावी पीढ़ी को समझौता न करना पड़े।
आर्थिक समस्या के उत्पन्न
आर्थिक समस्या तब उत्पन्न होती है जब अर्थव्यवस्था के सीमित संसाधन मानव की सभी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकते हैं| इसका यह कथन है की मानव की आवश्यकताएँ असीमीत हैं और उन आवश्यकताओं को पूरा करने के साधन कम होते हैं। ‘आर्थिक समस्या’ को ‘मूलभूत आर्थिक समस्या’ भी कहते हैं। नीचे हमने आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के कारण को बताया है|
- असीमित मानवीय आवश्यकताएं – इसमें कोई दो राय नहीं कि मानवीय आवश्यकताओं की कोई सीमा नहीं है। वह असीमित हैं। एक जरूरत के पुरे होने पर वह दूसरी जरूरत की ओर बढ़ जाता है और नई आवश्यकताएँ उत्पन्न होती रहती हैं।
- सीमित संसाधन – मनुष्य के आवश्यकताओं को संतुष्ट करने के साधन बहुत ही कम हैं। संसाधनों की उपलब्धता उसके मांग के अनुसार हो तो सब कुछ सुचारू रूप में चलता है। वहीँ जब मांग बढ़ जाती है और साधनों की उपलब्धता कम हो जाती है तो वहां हमें अधिक पैसे दे कर वह चीज़ लेनी पड़ती है। इस कारण से अन्य संसाधनों को छोड़ना पड़ता है।
- चुनाव की समस्या – मनुष्य की आवश्यकताएँ अनंत हैं और साधन सीमित हैं, इसलिए चुनाव की समस्या उत्पन्न होती है। क्या खरीदें, कब खरीदें आदि। चुनाव की समस्या ही आर्थिक समस्या है।
Summary:
आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के मुख्य कारण क्या है?
आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के मुख्य कारण हैं, सीमित साधन, असीमित मानवीय आवश्यकता और संसाधनों के चुनाव की समस्या। यह सारी चीज़ों मनुष्य के जरूरतों पर निर्भर करता है साथ ही यह भी जरुरी है की संसाधन उपलब्ध हों।
Related Questions: