पिछले 4 महीनों के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार का रिवीजन

By Neeraj Mishra|Updated : March 3rd, 2016

 

The topic that we intend to cover today is National & International News

National News

1. Mysuru has emerged as the cleanest city for the second year in a row among 73 cities.

Top 5 cleanest cities in India

1. Mysuru             2. Chandigarh 3. Tiruchirapalli   4. New Delhi Municipal Council 5. Visakhapatnam

  • The dirty cities list included Dhanbad, Asansol, Patna, Meerut, Raipur, Ghaziabad, Jamshedpur, Kalyan Dombivilli and Itanagar.

प्रिय उम्मीदवारों

जैसा कि हम सभी जानते हैं LIC AAO 2016 की परीक्षा 5 मार्च को होने वाली है | इस परीक्षा के लिए बहुत से अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और इसलिए यह एक कड़ी प्रतियोगिता होने वाली है |

अतः आप की तैयारी में मदद करने और इस प्रतियोगिता को पास करने के योग्य बनाने के लिए हम आपके लिए पिछले 4 महीनों ( नवम्बर 2015 – फ़रवरी 2016 ) पर आधारित रिवीजन सिरीज ला रहे हैं|   

राष्ट्रीय समाचार

 

  1. मैसूर 73 शहरों में क्रमशः दूसरे वर्ष के लिए सबसे स्वच्छ शहर के रूप में उभरा है।

भारत में शीर्ष 5 सबसे स्वच्छ शहर

     1. मैसूर 2 चंडीगढ़ 3. तिरुचिरापल्ली 4. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद 5. विसाखापत्नम

  • गंदे शहरों की सूची में धनबाद, आसनसोल, पटना, मेरठ, रायपुर, गाजियाबाद, जमशेदपुर, कल्याण डोम्बिविल्ली और ईटानगर शामिल किये गए हैं |
  1. भारत ने 2030 तक मलेरिया को ख़त्म करने का लक्ष्य तय किया है|
  2. आँध्रप्रदेश का विसाखापत्नम बंदरगाह सौर ऊर्जा पर चलने वाला पहला बड़ा बंदरगाह है|
  3. भारत की पहली विकलांग अनुकूल समुद्री तट गुजरात में है – वलसाड जिले का तिथाल समुद्री तट पूरे भारत में पहला विकलांग अनुकूल समुद्री तट बनने वाला है
  4. महाराष्ट्र की सर्वोच्च इंटरनेट उत्सुकता सूचकांक: रिपोर्ट
  • भारतीय इन्टरनेट और मोबाइल एसोसिएशन द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र ओवरआल इन्टरनेट उत्सुकता सूचकांक के मामले में शीर्ष रैंकिंग वाले राज्ये के रूप में उभरा है, जिसके बाद क्रमशः कर्नाटक, गुजरात, तेलांगना और तमिलनाडु का नंबर आता है|
  1. भारत का दुनियाभर में सर्वाधिक दूध उत्पादन का रिकॉर्ड - भारत ने विश्व में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक देश के रूप में अपनी स्थति को बरकरार रखा है|

    7. आई.आर.सी.टी.सी. राष्ट्रीय इनोवेशन अवार्ड द्वारा पुरष्कृत आई.आर.सी.टी.सी. के नए संस्करण नेक्स्ट जनरेशन -टिकट प्रणाली ( एन.जी..टी. ) को ‘’केन्द्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा आईसीटी के               अभिनव प्रयोग’’ की श्रेणी में राष्ट्रीय स्वर्ण पुरष्कार से पुरष्कृत किया गया है|

  1. राष्ट्रीय आरोग्य - मेला 2016 का आयोजन उत्तराखंड के देहरादून में किया गया

    9. सरकार ने सूखा प्रभावित सात राज्यों के लिए 4,087 करोंड़ रुपये से अधिक की मंजूरी प्रदान की - सरकार ने सूखे से प्रभावित सात राज्यों के लिए 4087 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय सहायता को मंजूरी दे दी।

  1. अबू धाबी के युवराज का भारत आगमन _ अबू धाबी के युवराज और UAE के सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन ज़याद अल नाहयान भारत पहुंचे|

  11. भारत गुजरात में अपने पहले विमानन पार्क खोलने की तैयारी में है, जिसमे एक हवाई पट्टी, प्रशिक्षण स्कूल, हेलीपैड और एक - दूसरों के बीच में छोटी विनिर्माण इकाइयों की स्थापना इत्यादि शामिल हैं।

  1. आई.आई.टी. - ग्रामीण इलाकों में नेट कनेक्टिविटी के लिए नोकिया से करार – भारतीय प्राद्योगिकी संस्थान मद्रास (आई.आई.टी.-एम.) ने तकनीकी समाधान के लिए नोकिया के साथ 3 साल का करार किया है, जिससे की ग्रामीण भारत में ब्रोड्बैंड कनेक्टिविटी बढाने में मदद मिलेगी |
  2. नेशनल ऑर्गेनिक फार्मिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट सिक्किम में खोला जाना है |

   14. भारत का प्रथम पूर्णतः सौर ऊर्जा से संचालित शिक्षण संस्थान पुडुचेरी में खोला गया है ।

   15. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर.) ने भारत के पहले आयुर्वेदिक मधुमेह रोधी दवा बी.जी.आर.-34 का शुभारंभ किया है |

  1. भारत ने विश्व की पहली ज़ीका वैक्सीन विकसित की है -  भारत बायोटेक, हैदराबाद आधारित टीकों और जैव चिकित्सीय निर्माता ने खतरनाक मच्छर जनित ज़ीका वायरस, जो बच्चों के जन्म में गंभीर दोष का कारण बनता है से लड़ने के लिए एक टीका विकसित करने में सफलता हासिल करने का दावा किया है।

17. टी.सी.एस. दुनिया का सबसे शक्तिशाली आईटी सेवा ब्रांड बन गया है

  • भारत की शीर्ष आईटी सेवा और परामर्श कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) ने कहा है कि, दुनिया की अग्रणी ब्रांड मूल्यांकन फर्म ब्रांड फाइनेंस द्वारा इसे आईटी सेवा में दुनिया के सबसे शक्तिशाली ब्रांड का दर्जा दिया गया है।
  • 2016 के लिए सभी उद्योगों में, डिज्नी सबसे शक्तिशाली ब्रांड और एप्पल सबसे अधिक मूल्यवान ब्रांड के रूप में मूल्यांकित किया गया था।

18. भारत दुनिया में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है - वर्ष 2015 में थाईलैंड के 9.8 लाख टन चावल की तुलना में 23 लाख टन चावल शिपिंग कर, भारत 2015 में दुनिया के सबसे बड़े चावल निर्यातक देश थाईलैंड से आगे निकल गया है,

  • वियतनाम 6.4 मिलियन टन के साथ तीसरा सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश था।
  • आयात के मामले में,चीन नम्बर एक आयातक देश बना हुआ है।

19. 20 स्मार्ट शहरों की सूची जारी -

  • केंद्र सरकार ने प्रथम 20 शहरी क्षेत्रों के नाम की घोषणा कर दी है जो कि स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किया जायेंगे
  • पांच साल की अवधि के दौरान चयनित स्मार्ट शहरों और कस्बों में 50802 करोंड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है |
  1. भारत ने 67वाँ गणतंत्र दिवस मनाया -
  • भारत ने अपना 67वाँ गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि राष्ट्रपति फ्रेंकोइस होल्लान्दे की उपस्थिति में मनाया है|
  • यह पांचवा अवसर था जब एक फ्रांसीसी राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, यह विदेशी नेता को भारत द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान हो सकता है|
  • गणतंत्र दिवस पर फ्रांसीसी सेना ने पहले विदेशी दल के रूप में भाग लिया - फ्रांसीसी सेना के 35वें इंफेंट्री रेजिमेंट, जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल ने किया, गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ पर मार्च करके, गणतंत्र समारोह में भाग लेने वाले पहले विदेशी सैन्य दल बनकर इतिहास रच दिया|
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर दूसरे सबसे ज्यादा फालो किये जाने भारतीय बन गये हैं । उनके समर्थकों की संख्या 17.4 मिलियन है जो कि अमिताभ बच्चन के समर्थकों की संख्या 18.9 मिलियन के काफी नजदीक है | 17,351,1,100 समर्थकों के साथ शाहरूख खान तीसरे स्थान पर हैं |

22. गूगल ने भारत में पहली सार्वजनिक वाईफाई सेवा की शुरुआत मुंबई में की है -

  • गूगल ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर अपनी पहली फ्री-हाई स्पीड सार्वजनिक वाईफ़ाई सेवा देश मे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुरू की है।
  • अगले चरण में इस सेवा को इलाहाबाद, पटना, जयपुर, रांची में उपलब्ध करवाया जाएगा|

23. 2014-15 में मनरेगा को लागू करने में आँध्रप्रदेश सबसे ऊपर है - पारदर्शिता और जवाबदेही की श्रेणी में 2014-2015 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू करने में आंध्र प्रदेश देश में सबसे ऊपर है|

25. महाराष्ट्र राज्य में पहला सौर ऊर्जा संचालित मिनी जलापूर्ति संयंत्र नागपुर जिले में माउदा तालुका के हिंगना गांव में कमीशन किया गया है।

26. जोधपुर का उमैद भवन पैलेस दुनिया का सबसे अच्छा होटल है - ट्रैवेल वेबसाइट ट्रिपएडवाइजर के अनुसार, 2016 के लिए जोधपुर स्थित उमैद भवन पैलेस दुनिया की सबसे अच्छी होटल है|

  1. केरल 100% प्राथमिक शिक्षा का लक्ष्य प्राप्त करने वाला पहला राज्य बन गया है - यह राज्य साक्षरता मिशन के प्राथमिक शिक्षा समानक ड्राइव के माध्यम से हासिल किया गया है - अथुल्यम

 28. हिसार स्थित भैंस अनुसंधान केन्द्रीय संस्थान (सी.आई.आर.बी.) एक क्लोन भैंस “सी.आई.आर.बी. गौरव” का उत्पादन करने वाला भारत का दूसरा केंद्र बन गया है।

29. तेलंगाना स्नातक स्तर पर अनिवार्य लैंगिग शिक्षा लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।नोट: इस संबंध में, राज्य सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रायोगिक आधार पर ‘’बराबर की दुनिया की ओर’’ शीर्षक से द्विभाषी पाठ्यपुस्तक शुरू की है।

30. सिक्किम भारत का पहला जैविक राज्य बन गया है। सिक्किम कृषि भूमि का लगभग 75,000 हेक्टेयर भूमि पर जैविक प्रथाओं को लागू करने से भारत का पहला पूर्नातः जैविक राज्य बन गया है |..

31. मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने दुनिया के सबसे बड़े सौर संयंत्र के लिए आईएफसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है |

  • 750 मेगावाट की क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आई.एफ.सी.), विश्व बैंक समूह के सदस्य के साथ एक समझौता किया है

32. भेल की दूसरी 660 मेगावाट थर्मल पावर परियोजना (एस.टी.पी.पी) की सुपरक्रिटिकल इकाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर में चालू गयी है ।नोट: पिछले महीने, भेल ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के बारा में 3 × 660 मेगावाट की प्रयागराज सुपर थर्मल पावर परियोजना (एस.टी.पी.पी.) की पहली इकाई को सफलतापूर्वक चालू किया है।

33. सोमनाथ मंदिर द्वारा गोल्ड मोनेटाईजेशन स्कीम में निवेश - सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट गोल्ड मोनेटाईजेशन स्कीम में सोना जमा करने वाले सभी मंदिरों में गुजरात से पहला मंदिर बनने वाला है।.

  1. दुनिया के शीर्ष-30 ‘’सुपर शहरों’’ में दिल्ली व मुंबई के आंकड़े –
  • भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को 22 वाँ स्थान मिला है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को 24वें स्थान पर रखा गया है।
  • सूची में टोक्यो को न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस के साथ-साथ सबसे ऊपर रखा गया है | शीर्ष 30 शहरों में सभी विदेशी ग्लोबल पूंजी निवेश का 50 प्रतिशत से अधिक इन शीर्ष चार ‘’सुपर शहरों ’’ के द्वारा किया गया था ।

 35. भारत-नेपाल के बीच मैत्री बस सेवा पुनः प्रारंभ - भारत और नेपाल के बीच मैत्री बस सेवा को 27 साल के अंतराल के बाद उत्तराखंड में चंपावत जिले से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया | 36. रेल मंत्रालय ने पहली डबल डेकर गोवा-मुंबई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई |

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

  1. पाकिस्तान के सिंध विधानसभा अल्पसंख्यक समुदाय को अपने विवाह का पंजीकरण कराने के लिए अनुमति देनेसम्बन्धी हिंदू विवाह विधेयक बिल पारित करने वाला देश का पहला प्रांत बन गया है | बिल से एक विवादास्पद खंड को हटाने के लिए एक प्रमुख हिंदू समूह ने आवाज उठाई थी|
  2. विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा केंद्रित संयंत्र मोरक्को में खोला गया –
  • दुनिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र नूर उआरजाजेट सौर काम्प्लेक्स मोरक्को में सोउस-मस्सा-ड्रा नामक क्षेत्र में खोला गया है ।
  1. फ्रांस सुपरमार्केट के बर्बाद खाना पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है |
  • फ्रेंच सीनेट ने जिस खाद्य पदार्थ की समय तिथि समाप्त हो गयी है उसे फेंकने पर बड़े खाद्य दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सर्वसम्मति से एक कानून पारित कर दिया।
  1. भारत दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन गया है –
  • एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि स्मार्टफोन को बेचने के मामले में और 4G हैंडसेट की मांग उपलब्धता के मामले में भारत, अमेरिका को पछाड़कर चीन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन गया है

5. भारत ई.एम.बी.ओ. का एसोसिएट सदस्य बन गया है |• भारत, यूरोपीय क्षेत्र के बाहर ई.एम.बी.ओ. का एसोसिएट सदस्य राज्य बनने वाला दूसरा देश है। सबसे पहला राज्य सिंगापुर था, जिसने 2015 में यूरोपीय आण्विक जीवविज्ञान सम्मेलन (ई.एम.बी.सी.) में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए था |

  1. डब्ल्यू.एच.ओ. ने ज़ीका वायरस के फैलने को अंतर्राष्ट्रीय आपात स्थिति के रूप में घोषणा की |
  • ज़ीका वायरस एक मच्छर जनित वायरस है जो कि एडीज एजिप्टी द्वारा फैलता है |
  • इस वायरस की पहचान सबसे पहले युगांडा में 1947 में की गयी थी और इसका नाम ज़ीका वन से लिया गया है |
  1. वियतनाम ने लाओ काई प्रांत में दुनिया का सबसे लंबा तीन-रस्सी वाले केबल कार सिस्टम का उद्घाटन किया।
  2. अल्फाबेट दुनिया में सबसे मूल्यवान सार्वजनिक कंपनी बन गयी है –
  • गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट एप्पल को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे मूल्यवान अमरीकी कारोबार वाली कंपनी बन गयी है ।
  1.  डेनमार्क दुनिया का सबसे कम भ्रष्ट देश है। डेनमार्क गैर-सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार, लगातार चौथे वर्ष दुनिया में सबसे कम भ्रष्ट देश के रूप में उभरा है।
  • सूची में भारत 76वें स्थान पर है।
  1. जर्मनी' दुनिया में सबसे अच्छा देश' है |

 दावोस में विश्व आर्थिक मंच के अनावरण पर हुए नए विश्लेषण के अनुसार जर्मनी दुनिया में सबसे अच्छा देश है।

दुनिया के शीर्ष 5 देश -

 जर्मनी, कनाडा, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्वीडन |

  1. डेनमार्क दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे अच्छे देश के रूप में नामित अमेरिकी मीडिया कंपनी यू.एस.न्यूज और विश्व रिपोर्ट द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार महिलाओं के रहने के लिए दुनिया में सबसे अच्छा देश डेनमार्क है।

 शीर्ष 5 देशों की सूची - डेनमार्क, स्वीडन, कनाडा, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया |

12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता बन गये हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने व्यक्तिगत नरेंद्र मोदी पेज पर 31 लाख से अधिक प्रशंसक हैं।नोट: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के अपने फेसबुक पेज पर 46 लाख से अधिक लाइक मिले हैं ।

13. नेपाल 2016-2018 की अवधि के लिए यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में निर्वाचित |

  1. इंद्रा नूयी येल के पूर्व छात्रों में सबसे बड़ी डोनर बनी हैं –
  • भारत में जन्मी इंदिरा नूयी, पेप्सिको की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, येल स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के पूर्व छात्रों में सबसे बड़ी डोनर बनी हैं, उन्हें उनके इस परोपकार के लिए उपहार स्वरुप एक ‘’लैंडमार्क गिफ्ट’’ प्रदान किया गया है |

15. संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष - 2016 शुरू किया |

16. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल में अफगानिस्तान संसद के नए भवन का उद्घाटन किया |

17. जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल को टाइम पत्रिका ने वर्ष 2015 के लिए टाइम पर्सन ऑफ़ द इयर नामित किया था।

 Thanks

GradeUp team

 

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates