डेली जी.के.अपडेट 7th अप्रैल 2021

By Stuti Mishra|Updated : April 7th, 2021

 Important Dates

1. विश्व स्वास्थ्य दिवस: 7 अप्रैल

byjusexamprep

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्राथमिकता वाले क्षेत्र को उजागर करने हेतु किसी विशिष्ट स्वास्थ्य विषय के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • थीम 2021: सभी के लिए न्यायपूर्ण, स्वस्थ दुनिया का निर्माण
  • WHO ने 1948 में पहली विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया और विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का आह्वान किया था।
  • 1950 में इसे पहली बार पेश किया गया था।
  • इस दिन की गतिविधियां वैश्विक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर देती हैं।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

2. कैबिनेट ने तरुण बजाज को राजस्व सचिव नियुक्ति किया

byjusexamprep

  • केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के तहत नए राजस्व सचिव के रूप में तरुण बजाज (1988 बैच हरियाणा-कैडर आईएएस अधिकारी) की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
  • इससे पहले, वह 30 अप्रैल, 2020 से आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में सेवारत थे।
  • वह अजय भूषण पांडे के सेवानिवृत्त होने के बाद राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
  • उनके अलावा, अजय सेठ (1987 बैच के कर्नाटक-कैडर के आईएएस अधिकारी) को नए आर्थिक मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

3. चिंतन वैष्णव को अटल इनोवेशन मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया

byjusexamprep

  • चिंतन वैष्णव को नीति आयोग, अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के तहत सरकार की प्रमुख पहल का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • वह AIM के दूसरे मिशन निदेशक के रूप में रामानाथन रामनन की जगह पदभार संभालेंगे।
  • वह वर्तमान में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शोधकर्ता और शिक्षक के रूप में सेवारत हैं
  • उन्होंने कई संगठनों की स्थापना की है और तकनीक, विकास, सार्वजनिक नीति की चुनौतियों से निपटने हेतु स्टार्टअप, कॉरपोरेशन और सरकार को सक्रिय रूप से सलाह देते रहे हैं।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

4. IMF ने FY 2021-22 में भारत की जीडीपी वृद्धि 12.5% रहने का अनुमान लगाया

byjusexamprep

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने नवीनतम विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट में, FY2021-22 में भारत की वृद्धि दर 12.5% तक रहने का अनुमान लगाया है।
  • वृद्धि में 100 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है।
  • FY23 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 9% आंकी गई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, विश्व अर्थव्यवस्था 2021 में 6% बढ़ेगी, जो जनवरी में इसके 5% पूर्वानुमान से अधिक है।
  • उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के लिए, IMF ने 5.1% की वृद्धि का अनुमान लगाया
  • IMF का मुख्यालय: वाशिंगटन, डीसी
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

5. जीडी बिड़ला वैज्ञानिक अनुसंधान पुरस्कार से सम्मानित हुए सुमन चक्रवर्ती

byjusexamprep

  • IIT खड़गपुर के प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती को इंजीनियरिंग विज्ञान और उत्कृष्ट स्वास्थ्य देखभाल के लिए विकासशील प्रौद्योगिकियों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान 2021 के जीडी बिड़ला पुरस्कार हेतु चुना गया है।
  • यह पुरस्कार 1991 में स्थापित किया गया था और विज्ञान या प्रौद्योगिकी की किसी भी शाखा में उनके मूल एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए 50 वर्ष से कम उम्र के प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिकों को चिन्हित करता है।
  • इसमें 5 लाख रु. का नकद पुरस्कार दिया जाता है 
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

6. फोर्ब्स की वार्षिक अरबपतियों की सूची 2021 में जेफ बेजोस सबसे ऊपर

byjusexamprep

  • अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस ने लगातार चौथे वर्ष 2021 फोर्ब्स की वार्षिक विश्व की अरबपतियों की सूची (35 संस्करण) में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • भारत के मुकेश अंबानी को कुल नेटवर्थ 5 बिलियन अमरीकी डॉलर के साथ 10वें स्थान पर रखा गया है।
  • सूची में शीर्ष दस अरबपति:
    • जेफ बेजोस
    • एलोन मस्क
    • बर्नार्ड अरनॉल्ट
    • बिल गेट्स
    • मार्क जकरबर्ग
    • वारेन बफेट
    • लैरी एलिसन
    • लेरी पेज
    • सर्गी ब्रिन
    • मुकेश अंबानी
  • 2021 रैंकिंग में रिकॉर्ड 1,975 सेल्फ-मेड अरबपति और कुल 2,755 अरबपति शामिल हैं।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

7. डिजिट इंश्योरेंस ने क्रिकेटर विराट कोहली में अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया

byjusexamprep

  • बेंगलुरु की गैर-जीवन बीमा कंपनी 'डिजिट इंश्योरेंसने दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  • इस समयोग से, डिजिटल बीमा का उद्देश्य क्रिकेटर के माध्यम से 'बीमा को सरल बनाने' का संदेश देना है।
  • जनवरी 1921 में 1.9 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ इंश्योरेंस टेक स्टार्ट-अप डिजिट इंश्योरेंस 2021 का भारत का पहला यूनिकार्न बन गया।
  • डिजिट इंश्योरेंस के अध्यक्ष: कामेश गोयल
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

8. शब्बीर खंडवाला नए BCCI ACU प्रमुख नियुक्त हुए

byjusexamprep

  • गुजरात के पूर्व पुलिस महानिदेशक शब्बीर हुसैन शेखदाम खंडवाला (1973 बैच के आईपीएस अधिकारी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • उन्होंने अजीत सिंह (राजस्थान के पूर्व डीजीपी) की जगह ली, जिनका कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया था।
  • वह 10 साल से एस्सार समूह के सलाहकार थे और लोकपाल सर्च कमेटी का हिस्सा भी रहे, जिसके तहत लोकपाल नियुक्त करना अनिवार्य था।
  • BCCI के अध्यक्ष: सौरव गांगुली।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

9. हर्षवर्धन ने दुर्लभ रोगों के लिए राष्ट्रीय नीति 2021 को मंजूरी दी

byjusexamprep

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दुर्लभ बीमारियों के इलाज की उच्च लागत को कम करने हेतु स्वदेशी अनुसंधान और स्थानीय दवाओं के उत्पादन पर अधिक ध्यान देने के साथ दुर्लभ बीमारियों के लिए राष्ट्रीय नीति 2021 को मंजूरी दी है।
  • सरकार ने उन दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए 20 लाख रुपये तक का वित्तीय समर्थन देने का प्रावधान किया है जिसमें एक बार इलाज की आवश्यकता होती है।
  • यह वित्तीय सहायता राष्ट्रीय आरोग्य निधि (आरएएन) योजना के तहत प्रस्तावित हैन कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री के तहत।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

10. 'ट्यूलिप फेस्टिवल' जम्मू और कश्मीर में शुरू हुए

byjusexamprep

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में प्रसिद्ध ट्यूलिप उत्सव का उद्घाटन किया।
  • यह जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा जम्मू और कश्मीर पर्यटन विकास निगम तथा फ्लोरीकल्चर विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।
  • ट्यूलिप गार्डन डल झील के अवलोकन के साथ ज़बरवान रेंज की तलहटी में 30 हेक्टेयर में लगाए गए 64 से अधिक किस्मों के 15 लाख से अधिक फूलों के साथ रंगों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

11. पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात के विधायक दिग्विजय सिंह झाला का निधन

byjusexamprep

  • संक्षिप्त बीमारी के बाद वयोवृद्ध कांग्रेस नेता, दिग्विजय सिंह झाला (88 वर्षीय) का निधन हो गया।
  • वह 1962 से 1967 तक गुजरात के वांकानेर से विधायक थे और 1967-71 तक स्वतंत्रता पार्टी के सदस्य थे।
  • वह 1982 से 1984 तक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तहत भारत के पहले पर्यावरण मंत्री बने।
  • वह सौराष्ट्र में वांकानेर की तत्कालीन रियासत के प्रमुख थे।
  • उन्होंने एक से अधिक अवसरों पर संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 7th अप्रैल
			 2021

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates