डेली जी.के.अपडेट 6th मई 2022

By Neha Bisarya|Updated : May 6th, 2022

 Science & Technology

1. दिसंबर 2024 में शुक्र पर मिशन लॉन्च करेगा इसरो

byjusexamprep

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन दिसंबर 2024 तक एक कक्षीय मनूवर द्वारा शुक्र की कक्षा में अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
  • उद्देश्य: शुक्र के वातावरण का अध्ययन करना
  • कक्षीय मनूवर अंतरिक्ष यान की कक्षा को बदलने हेतु प्रणोदन प्रणाली का उपयोग है।
  • यह अंतरिक्ष यान को किसी ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने की अनुमति देता है।
  • इसरो दिसंबर 2024 में पृथ्वी एवं शुक्र के अपने कार्यक्रम को इस तरह से संरेखित करेगा कि न्यूनतम मात्रा में प्रणोदक की आवश्यकता होगी।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

2. पीएम मोदी ने JITO Connect 2022 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

byjusexamprep

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन-JITO कनेक्ट 2022 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
  • JITO एक वैश्विक संगठन है जो पूरी दुनिया के जैन समुदाय को जोड़ता है।
  • JITO Connect आपसी नेटवर्किंग और पर्सनल इंटरैक्शन हेतु व्यवसायों एवं उद्योगों की मदद करने का प्रयास है।
  • यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है जिसका आयोजन 6 मई 2022 से पुणे के गंगाधाम एनेक्स में किया जा रहा है।
पूरा पढ़ें

 National & International Organizations

3. भारत की नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2020 जारी

byjusexamprep

  • नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2020 पर आधारित महत्वपूर्ण सांख्यिकी पर वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, लद्दाख (1104) में 2020 में देश में जन्म के समय सबसे अधिक लिंगानुपात दर्ज किया है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा व केरल का स्थान है।
  • जन्म के समय सबसे न्यूनतम लिंगानुपात: मणिपुर (880) उसके बाद D&N हवेली तथा दमन और दीव (898) और गुजरात (909)
  • प्रकाशक: रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (गृह मंत्रालय)
पूरा पढ़ें

 State Affairs

4. हरियाणा ने व्हीकल मूवमेंट ट्रैकिंग सिस्टम लॉन्च किया

byjusexamprep

  • हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने रेत तथा अन्य खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को ट्रैक करने हेतु व्हीकल मूवमेंट ट्रैकिंग सिस्टम (VMTS) मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
  • ऐप का इस्तेमाल हरियाणा के सभी जिलों में अलग-अलग चौकियों पर किया जाएगा।
  • इसमें वाहन के प्रकार, वाहन संख्या, आने-जाने, तथा चालक के विवरण सहित वाहन के सभी विवरण संग्रहीत किए जाएंगे।
  • अपंजीकृत व्यक्ति को बालू खनन क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
पूरा पढ़ें

 Summits & Conferences

5. स्वास्थ्य मंत्री ने गुजरात में स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

byjusexamprep

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडावी ने गुजरात के केवड़िया में तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर (स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन) का उद्घाटन किया।
  • उद्देश्य: स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों और नीतियों पर विस्तृत चर्चा तथा इन नीतियों/कार्यक्रमों के बेहतर कार्यान्वयन के तरीकों व साधनों की सिफारिश करना।
  • इस शिखर सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (CCHFW) के 14वें सम्मेलन के भाग के रूप में किया जा रहा है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

6. अनिवार्य हॉलमार्किंग का दूसरा चरण 1 जून से लागू होगा

byjusexamprep

  • आभूषण तथा सोने की कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग का दूसरा चरण 1 जून, 2022 से लागू होगा।
  • इस चरण में सोने के आभूषण तथा कलाकृतियों के अतिरिक्त तीन कैरेट - 20 कैरेट, 23 कैरेट 24 कैरेट शामिल होंगे।
  • BIS ने उपभोक्ता को BIS से मान्यता प्राप्त एसेइंग एवं हॉलमार्किंग केंद्रों में से किसी में भी अपने बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की शुद्धता की जांच कराने की अनुमति देने का प्रावधान किया है।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

7. मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने जैविक किसानों के लिए DBT की शुरुआत की

byjusexamprep

  • मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र में मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट (MOVCDNER), चरण- III (2020-23) हेतु बागवानी विभाग के तहत 18,000 पंजीकृत किसानों के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) शुरू किया है।
  • पहले वर्ष व दूसरे वर्ष हेतु ऑन-फार्म इनपुट के घटकों के लिए प्रति किसान 11,250 रुपये का डीबीटी तथा पहले के लिए ऑफ-फार्म इनपुट उत्पादन हेतु व्यक्तिगत पंजीकृत किसान के खाते में स्थानांतरित किया गया।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

8. दिल्ली कैबिनेट ने उद्यमियों की सहायता हेतु स्टार्टअप नीति को मंजूरी दी

byjusexamprep

  • दिल्ली कैबिनेट ने "दिल्ली स्टार्टअप नीति" को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्टार्टअप लॉन्च करने के लिए इकोसिस्ट बनाना और उन्हें वित्तीय व गैर-वित्तीय प्रोत्साहन, संपार्श्विक-मुक्त ऋण और विशेषज्ञों, वकीलों एवं सीए से मुफ्त परामर्श प्रदान करना है।
  • उद्देश्य: 2030 तक 15,000 स्टार्टअप को प्रोत्साहित, सुविधा और समर्थन देना
  • 20 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा जिसमें सरकारी अधिकारी और व्यापार के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

9. ओडिशा में स्थापित भारत की 'पहली' आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला

byjusexamprep

  • ओडिशा एक वेधशाला बनाने वाला है जो राज्य में आदिवासी आबादी के स्वास्थ्य पर एक भंडारण स्थापित करेगी।
  • यह भारत की एकमात्र जनजातीय स्वास्थ्य वेधशाला होगी
  • एसटी एवं एससी विकास विभाग तथा आरएमआरसी (ICMR के क्षेत्रीय केंद्र) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • यह राज्य में आदिवासी स्वास्थ्य से संबंधित बीमारी के बोझ, स्वास्थ्य सेवा के इस्तेमालकर्ताओं के व्यवहार और स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली पर व्यवस्थित एवं जारी अवलोकन का प्रदर्शन करेगा।
पूरा पढ़ें

 Sports

10. वार्षिक ICC रैंकिंग में भारत T20 में शीर्ष पर बना हुआ है

byjusexamprep

  • भारतीय क्रिकेट टीम (कप्तान रोहित शर्मा) को दुनिया की नंबर एक टी20 टीम स्थान दिया गया है जिसके बाद इंग्लैंड और पाकिस्तान का स्थान है।
  • न्यूजीलैंड ने वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है, उसके बाद इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत का स्थान है।
  • पुरुषों की टेस्ट टीम रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले; सीईओ: ज्योफ एलार्डिस; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
पूरा पढ़ें

 Sports

11. वेदिका शर्मा ने डीफलिंपिक 2021 में 10मी एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता

byjusexamprep

  • वेदिका शर्मा ने ब्राजील के काक्सियास डो सोल में चल रहे डेफलिंपिक 2021 में 10मी एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।
  • शर्मा के कांस्य पदक से भारत चतुष्कोणीय स्पर्धा में पदक तालिका में चौथे स्थान पर आ गया।
  • इसी स्पर्धा में चौथे स्थान पर प्रांजलि धूमल रही हैं।
  • वर्तमान में, भारत दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक के साथ आठवें स्थान पर है।
  • इससे पहले स्पर्धा में राइफल निशानेबाज धनुष श्रीकांत और बैडमिंटन टीम ने भारत हेतु स्वर्ण पदक जीते थे।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

12. फॉर्मूला वन ड्राइवर टोनी ब्रूक्स का 90 की उम्र में निधन

byjusexamprep

  • 1950 के दशक में छह फॉर्मूला वन ग्रां प्री जीतने वाले टोनी ब्रूक्स का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें "रेसिंग डेंटिस्ट" के रूप में जाना जाता था।
  • उन्होंने अपना F1 पदार्पण गैर-चैम्पियनशिप 1955 सिरैक्यूज़ ग्रांड प्रिक्स में जीता।
  • उन्होंने 1957 में ऐंट्री में ब्रिटिश ग्रां प्री में अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप जीत दर्ज की।
  • उन्होंने बेल्जियम, इटली, फ्रांस और जर्मनी का ग्रैंड प्रिक्स भी जीता।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 6th मई
			 2022

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates