डेली जी.के. अपडेट: 4 जुलाई, 2018

By Vijay Kumar|Updated : July 4th, 2018

1. मैक्‍स वेरस्‍टापेन ने ऑस्‍ट्रियन F1 ग्रांड प्रिक्‍स जीती

  • मैक्स वेरस्‍टापेन (रेड बुल) ने ऑस्ट्रिया में ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स 2018 का खिताब जीता।
  • जबकि फेरारी की किमी रायकोनन दूसरे और फेरारी के ही सेबेस्टियन वेटेल तीसरे स्थान पर रहे।
  • मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन अपनी कार में एक यांत्रिक समस्‍या के कारण रेस में पीछे हो गए थे।

नोट:

  • मैक्स एमिलियन वेरस्टापेन बेल्जियम-डच रेसिंग ड्राइवर है जो फ़ॉर्मूला वन में रेड बुल रेसिंग के साथ डच ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करते हैं।
  • वह पूर्व फॉर्मूला वन ड्राइवर 'जॉस वेरस्‍टापेन' के बेटे हैं। 

स्‍थान

ड्राइवर

समय

अंक

1.

एम. वेरस्‍टापेन (रेड बुल)

1:21:56.024

25

2.

के. रायकोनन (फेरारी)

+1.504s

18

3.

एस. वेटेल (फेरारी)

+3.181s

15

2. एरोन फिंच ने टी-20 में अब तक का उच्‍चतम व्‍यक्‍तिगत स्‍कोर बनाया

byjusexamprep

  • ऑस्ट्रेलियाई कप्‍तान एरोन फिंच (31 वर्षीय) ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों (76 गेंद) की पारी खेलकर टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय (156 रनों का रिकॉर्ड) में उच्‍चतम व्यक्‍तिगत स्कोर का रिकार्ड दर्ज किया।
  • उन्होंने हिट विकेट आउट होने से पहले अपनी पारी में 10 छक्के और 16 चौके जड़े।
  • फिंच और डी'आर्की शॉर्ट ने 223 रनों की शुरुआती साझेदारी की, जो टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
  • वर्तमान में, इंडियन प्रीमियर लीग 2013 में 175 रन बनाने वाले वेस्‍टइंडीज के क्रिस गेल के नाम टी-20 में उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।

शीर्ष तीन टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय स्कोर:

स्‍थान

रन

खिलाड़ी

टीम

प्रतिद्वंदी

तारीख

1.

172

एरोन फिंच

ऑस्‍ट्रेलिया

जिम्‍बाब्‍वे

3 जुलाई, 2018

2.

156

एरोन फिंच

ऑस्‍ट्रेलिया

इंग्‍लैंड

2013

3.

145*

ग्‍लेन मैक्‍सवेल

ऑस्‍ट्रेलिया

श्रीलंका

2016

 साझेदारी:

साझेदारी

रन

खिलाड़ी

टीम

प्रतिद्वंदी

तारीख

पहले विकेट

223

एरोन फिंच एवं डार्की शॉर्ट

ऑस्‍ट्रेलिया

जिम्‍बाब्‍वे

3 जुलाई, 2018

3. आई.ओ.ए ने एशियाई खेलों के लिए एथलीटों के 524 सदस्‍यीय दल की घोषणा की

byjusexamprep

  • भारतीय ओलंपिक महासंघ (आई.ओ.ए) ने इंडोनेशिया में एशियाई खेलों के लिए एथलीटों के 524 सदस्यीय दल (277 पुरुष और 247 महिला एथलीट) की घोषणा की है।
  • आई.ओ.ए ने इस बार पुरुषों और महिलाओं की फुटबॉल टीमों को नहीं भेजने का फैसला किया है क्योंकि वे ओलंपिक निकाय द्वारा निर्धारित मौजूदा मानदंडों के तहत पात्र नहीं हैं।

नोट:

  • 18वें एशियाई खेल (जकार्ता पालेमबांग 2018) इंडोनेशियाई शहरों जकार्ता और पालेमबांग में 18 अगस्त से 2 सितंबर, 2018 तक आयोजित होने वाली एक बहु-आयामी एशियाई खेल प्रतियोगिता है।

4. एन.आर.एल ऑनलाइन कानूनी अनुपालन शुरु करने वाला पहला तेल पी.एस.यू बना

byjusexamprep

  • असम की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एन.आर.एल) 'Legatrix' पेश करके ऑनलाइन कानूनी अनुपालन प्रणाली को अपनाने वाला पहला तेल सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पी.एस.यू) बन गया है।
  • 'Legatrix' विभिन्न स्तरों पर निगरानी के माध्यम से संगठन के कानूनी और नियामक अनुपालन को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने का सर्वोत्‍तम समाधान है।
  • इसमें श्रम, कराधान, आई.टी, वाणिज्यिक, निर्यात-आयात, कॉर्पोरेट कानून और अन्य उद्योग-विशिष्‍ट कानून जैसे नियमों की आवश्यकताओं को सम्‍मिलित किया गया है।

नोट:

  • नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एन.आर.एल) भारत पेट्रोलियम (61.65%), ल इंडिया (26%) और असम सरकार (12.35%) के बीच एक संयुक्‍त उद्यम है।
  • यह पहल एन.आर.एल के योगदान को डिजिटल इंडिया मिशन की ओर प्रोत्‍साहित करेगी और संचालन में अधिक पारदर्शिता लाएगी।

5. जे.एन.पी.टी नरीमन प्‍वाइंट में एयर इंडिया की 23 मंजिला इमारत खरीदेगी

byjusexamprep

  • केंद्रीय नौपरिवहन मंत्री 'नितिन गडकरी' के अनुसार, जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट मुंबई के नरीमन प्वाइंट में स्‍थित एयर इंडिया की प्रतिष्‍ठित 23 मंजिला इमारत खरीदेगी।
  • इमारत का मूल्य निर्धारण नागरिक उड्डयन और नौपरिवहन मंत्रालयों के बीच किया जाएगा।
  • इमारत को कैरियर के प्रतीक के साथ 'एयर इंडिया' कहा जाता है, जो अरब सागर से दिखाई देता है।

6. के.वी.आई.सी ने ई-मार्केटिंग सिस्‍टम लॉन्‍च किया

byjusexamprep

  • खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (के.वी.आई.सी) ने नईं दिल्ली में 'KIMIS' (खादी इंस्टीट्यूशन मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम) नामक एकल-छत्र ई-मार्केटिंग प्रणाली लॉन्च की है।
  • देश में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री और खरीद के लिए कहीं से भी प्रणाली तक पहुंचा जा सकता है।
  • यह सॉफ्टवेयर बिक्री के वास्तविक समय वाले डेटा की जानकारी देगा और खादी भवन एवं गोदामों की अद्यतित स्थिति उपलब्‍ध कराएगा।
  • खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (के.वी.आई.सी) ने नईं दिल्ली में आंतरिक तौर पर विकसित, एकल-छत्र ई-मार्केटिंग प्रणाली 'KIMIS' (खादी इंस्टीट्यूशन मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम) लॉन्च की है।

नोट:

  • खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (के.वी.आई.सी) भारत में खादी एवं ग्राम उद्योगों के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत एक शीर्ष संगठन है।

7. इंडिया फर्स्‍ट ने ऑक्‍सीजन के साथ करार किया

byjusexamprep

  • इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ऑक्सीजन खुदारा केद्रों में अपने बीमा उत्पादों के वितरण के लिए ऑक्सीजन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ अपने समझौते की घोषणा की है।
  • इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड बैंक ऑफ बड़ौदा, आंध्रा बैंक और लीगल एंड जनरल (यू.के) के बीच संयुक्‍त उद्यम है।
  • ऑक्सीजन मनी ट्रांसफर और प्रीपेड रीचार्ज के प्रमुख प्रदाताओं में से एक है जो न्‍यूनतम 10 रुपये है।
  • इंडिया फर्स्ट लाइफ और ऑक्‍सीजन मध्‍यम वर्ग के लिए दीर्घकालिक बचत के साथ बीमा को लोकप्रिय बनाने की राह पर है।

8. भारत अंतर्राष्‍ट्रीय खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संघ 2018 की मेजबानी करेगा

byjusexamprep

  • अंतर्राष्‍ट्रीय खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संघ 2018 (IUFoST) ने घोषणा की है कि 19वें संस्करण का पांच दिवसीय वैश्‍विक समारोह नवी मुंबई, भारत (अक्टूबर, 2018 में) में आयोजित किया जाएगा।
  • IUFoST भारतीय राष्‍ट्रीय विज्ञान अकादमी (आई.एन.एस.ए) के साथ संयुक्‍त निकाय के रूप में खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की वैश्‍विक आवाज है।
  • यह समारोह नवाचार, विनिमय विचारों और सहज नीति मुद्दों का आदान-प्रदान करने के लिए दुनिया भर के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, पेशेवरों, नीति निर्माताओं और औद्योगिक नेताओं को एक-साथ लाएगा।
  • प्रतिष्‍ठित कांग्रेस के इस संस्करण के लिए केंद्रीय विषय ‘स्वस्थ, पौष्‍टिक, सुरक्षित और विविध खाद्य पदार्थों के साथ वर्ष 2025 तक एक दिन 25 बिलियन आहार’ (25 Billion Meals a Day by 2025 with Healthy, Nutritious, Safe and Diverse Foods) है।

9. ओडिशा उच्‍च न्‍यायालय के पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश वी.ए. मोहाता का निधन

byjusexamprep

  • ओडिशा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश वी.ए. मोहाता का नागपुर में निधन हो गया।
  • मोहाता 28 सितंबर, 1994 से 25 अप्रैल, 1995 तक ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।
  • उन्होंने न्‍यायाधीश के रूप में भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, दीपक मिश्रा के नाम की भी सिफारिश की थी।

10. डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेघालय के जोवाई में बेहदीनखलम उत्‍सव में भाग लिया

byjusexamprep

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेघालय के छोटे परिधीय शहर जोवाई में प्रसिद्ध चार दिवसीय मेघालय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव, "बेहदीनखलम" में भाग लिया।
  • अंतिम दिन, दोपहर में लोग एट्नार नामक एक जगह में एकत्र हुए, पाइप और ड्रम की धुनों पर नृत्य किया।
  • "खलम" का अर्थ है प्लेग (या महामारी) और 'बेहदीन' का अर्थ है छड़ी से दूर भगाना।

11. सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण 27 जुलाई को दुबई में दिखाई देगा

byjusexamprep

  • दुबई खगोल विज्ञान समूह के अनुसार, 27 जुलाई, 2018 की रात को चंद्रमा चार घंटे तक पृथ्वी की छाया में रहेगा।
  • ग्रहण लगभग एक घंटे 43 मिनट (सदी में सबसे लंबा) तक चलेगा और इसमें "रक्‍त चंद्रमा" भी शामिल रहेगा।
  • "रक्‍त चंद्रमा" एक गैर-वैज्ञानिक शब्द है जो पूर्ण ग्रहण वाले चंद्रमा के लाल रूप को व्‍यक्‍त करता है।

नोट:

  • एक चंद्रग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के पीछे और उसकी छाया से सीधे गुजरता है।
  • यह केवल पूर्णिमा की रात को हो सकता है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा संरेखित (या बहुत नजदीक) होते हैं और ग्रह बीच में होता है।
  • ग्रहण का प्रकार और लंबाई चंद्रमा की अपनी कक्षा के नोड़ के निकट होने पर निर्भर करती है।

''आज का विचार''

"कर्म सही या गलत नहीं होता है। लेकिन जब कर्म आंशिक, अधूरा होता है, सही या गलत की बात तब सामने आती है।"

यह जानने के लिए कि आप सामयिकी में कितने बेहतर हैं, नीचे दी गई जी.के क्विज़ (केवल पिछले दिन की सामयिकी के लिए) का अभ्‍यास करें। आप क्‍विज का प्रयास करने से पहले डेली जी.के. अपडेट: 3 जुलाई 2018 का अध्‍ययन भी कर सकते हैं।

क्‍विज का अभ्‍यास करें

3 जुलाई, 2018 की डेली जी.के. अपडेट यहां से पढ़ें

डेली अपडेट और परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्‍ठ सामयिकी ऐप ग्रेडअप डाउनलोड करें।

बैंक परीक्षा 2018 के लिए नि:शुल्‍क मॉक टेस्‍ट का अभ्‍यास यहां से करें!

धन्‍यवाद

टीम ग्रेडअप!

डेली जी.के. अपडेट: 4 जुलाई, 2018

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates