डेली जी.के.अपडेट 23rd अगस्त 2021

By Stuti Mishra|Updated : August 23rd, 2021

 National & International Organizations

1. ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स 2021 में दूसरे स्थान पर भारत

byjusexamprep

  • 2021 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स के अनुसार, भारत ग्लोबल क्रिप्टोक्यूरेंसी एडॉप्शन इंडेक्स में दूसरे स्थान पर है।
  • भारत पी2पी एक्सचेंज ट्रेड वॉल्यूम में भी उच्च स्थान पर है।
  • यह इंडेक्स चैनालिसिस द्वारा जारी किया जाता है।
  • सूचकांक में 154 देशों को रैंक किया गया है, जो दर्शाता है कि विगत वर्ष दुनिया भर में क्रिप्टो अपनाने में 881% से अधिक की वृद्धि हुई है।
  • इस सूचकांक में वियतनाम सबसे ऊपर है, उसके बाद भारतपाकिस्तान और यूक्रेन हैं।
  • अमेरिका और चीन आठवें और तेरहवें स्थान पर थे।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

2. टीएम भसीन को बैंकिंग धोखाधड़ी सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

byjusexamprep

  • टीएम भसीन को 21 अगस्त, 2021 से केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) द्वारा बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी सलाहकार बोर्ड (ABBFF) का रूप में फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • बोर्ड का गठन 50 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी की जांच करने और कार्रवाई की सिफारिश करने हेतु किया गया था।
  • उनका कार्यकाल 2 साल का होगा।
  • ABBFF के अन्य सदस्य हैं:
    • मधुसूदन प्रसाद (शहरी विकास मंत्रालय के पूर्व सचिव)
    • डीके पाठक (बीएसएफ के पूर्व डीजी)
    • डेविड रसकिन्हा (एक्जिम बैंक के पूर्व एमडी)
पूरा पढ़ें

 National & International Organizations

3. विश्व बैंक ने नई साइबर सुरक्षा मल्टी-डोनर ट्रस्ट फंड लॉन्च किया

byjusexamprep

  • विश्व बैंक ने साइबर सुरक्षा विकास एजेंडा को व्यवस्थित तरीके से लागू करने हेतु नया 'साइबर सुरक्षा मल्टी-डोनर ट्रस्ट फंडलॉन्च किया है।
  • इसे व्यापक डिजिटल डेवलपमेंट पार्टनरशिप (DDP) अंब्रेला प्रोग्राम के तहत संबद्ध ट्रस्ट फंड के रूप में तैयार किया गया है।
  • इसके लिए विश्व बैंक ने चार देशों एस्टोनिया, जापान, जर्मनी और नीदरलैंड के साथ साझेदारी की है।
  • उद्देश्य: विश्व बैंक के सदस्य देशों में साइबर एवं डिजिटल सुरक्षा क्षमता बढ़ाना।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

4. उत्तराखंड में भारत के सबसे ऊंचे हर्बल पार्क का उद्घाटन

byjusexamprep

  • उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में भारत के सबसे ऊंचाई वाले हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया है।
  • इसे केंद्र सरकार की प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA) योजना के तहत 3 वर्षों में विकसित किया गया है।
  • यह हर्बल पार्क 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और भारत-चीन सीमा के करीब है।
  • माणा: चीन की सीमा से लगे चमोली का अंतिम भारतीय गांव और यह बद्रीनाथ मंदिर से सटा हुआ है।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

5. मध्य प्रदेश सरकार ने व्यापक प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया

byjusexamprep

  • मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की 18 खेल अकादमियों में नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज और उन्हें प्रशिक्षित करने हेतु खेल के क्षेत्र में व्यापक प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया है।
  • मुख्यमंत्री ने खेल के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं से राज्य के प्रतिभा खोज अभियान में अपना पंजीकरण कराने की अपील की है।
  • अब तक 50,000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा खोज अभियान में आवेदन किया है।
  • शारीरिक शक्ति एवं दक्षता के आधार पर खिलाडिय़ों को कोचिंग एवं प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार किया जाएगा।
पूरा पढ़ें

 Sports

6. शैली सिंह ने U20 चैंपियनशिप में लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर मेडल

byjusexamprep

  • लॉन्ग जम्पर शैली सिंह ने नैरोबी में अंडर -20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 59 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता।
  • वहकेवल 1 सेंटीमीटर से स्वर्ण पदक से चूक गईं।
  • चैंपियनशिपके अंतिम दिन यूरोपीय जूनियर चैंपियन माजा अस्काग ने शीर्ष स्थान हेतु 60 मीटर की छलांग लगाई।
  • उनके अलावा, भारत के अमित खत्री ने नैरोबी में विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

7. HDFC लाइफ ने जारी की 'लाइफ फ्रीडम इंडेक्स 2021' रिपोर्ट

byjusexamprep

  • HDFC लाइफ ने NielsenIQ के साथ मिलकर 14 शहरों में 'लाइफ फ्रीडम इंडेक्स 2021' रिपोर्ट जारी की है।
  • लाइफ फ्रीडम इंडेक्स 4 सूचकांकों से बना है: वित्तीय जागरूकता सूचकांक, वित्तीय योजना सूचकांक, वित्तीय पर्याप्तता सूचकांकऔर वित्तीय स्वतंत्रता सूचकांक।
  • अंक 6 महानगरों (अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई), चार टियर-I शहरों (कोच्चि, इंदौर, लुधियाना, भुवनेश्वर) और चार टियर-II शहरों में दर्ज की गईं प्रतिक्रियाओं पर आधारित हैं।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

8. अंतरराष्ट्रीय दास व्यापार एवं उसके उन्मूलन का स्मृति दिवस

byjusexamprep

  • अंतरराष्ट्रीय दास व्यापार एवं उसके उन्मूलन का स्मृति दिवस हर साल 23 अगस्त को ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार की स्मरम में मनाया जाता है।
  • यह एक यूनेस्को नामित दिन है।
  • 22 और 23 अगस्त 1791 को, सेंटो डोमिंगो (हैती और डोमिनिकन गणराज्य) में, ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के उन्मूलन हेतु विद्रोह की शुरुआत हुई।
  • यह पहली बार कई देशों में मनाया गया, विशेष रूप सेहैती (23 अगस्त 1998) और सेनेगल में गोरी (23 अगस्त 1999)
पूरा पढ़ें

 Obituaries

9. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

byjusexamprep

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89 वर्षीय) का लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में निधन हो गया।
  • वहदिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे
  • उन्हें हिंदू राष्ट्रवाद और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन का प्रतीक माना जाता था।
  • उन्होंने हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

10. आज राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन लॉन्च करेंगी सीतारमण

byjusexamprep

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नई दिल्ली में राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) का शुभारंभ करेंगी।
  • एनएमपी केंद्र की प्रणाली अगले 4 वर्षों में बेची जाने वाली संपत्तियों को सूचीबद्ध करेगी।
  • इसमें केंद्र की ब्राउनफील्ड अवसंरचना संपत्तियों की 4 साल की पाइपलाइन शामिल है।
  • यहकेंद्र की परिसंपत्ति मुद्रीकरण पहल के लिए एक मध्यम अवधि के रोडमैप के रूप में भी काम करेगा।
  • इस अवसर पर राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा।
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

11. इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवार्ड्स 2021 की घोषणा

byjusexamprep

  • इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवार्ड्स (IFFM) 2021 की घोषणा वर्चुअली कर दी गई है।
  • विजेताओं की पूरी सूची:
    • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सोरारई पोट्रु
    • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरुष (फीचर): सूर्या शिवकुमार (सूररई पोट्रु)
    • बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल (फीचर): विद्या बालन (शेरनी) और निमिषा सजयन (द ग्रेट इंडियन किचन)
    • बेस्ट सीरीज: मिर्जापुर सीजन 2
    • बेस्ट एक्ट्रेस इन सिरीज: सामंथा अक्किनेनी (द फैमिली मैन 2)
    • बेस्ट एक्टर इन सिरीज : मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन 2)
पूरा पढ़ें

 International Affairs

12. अमेज़न एलेक्सा को आवाज देने वाले भारत के पहले सेलिब्रिटी बने अमिताभ बच्चन

byjusexamprep

  • अमिताभ बच्चन अमेज़र के एलेक्सा के लिए अपनी आवाज देने वाले भारत के पहले सेलिब्रिटी बन गए हैं।
  • उनकी आवाज अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।
  • एलेक्सा में अमिताभ बच्चन की आवाज जोड़ने की लागत 149 रुपये प्रति वर्ष होगी।
  • एलेक्सा यूजर्स अब किसी भी स्पीकर या इको डिस्प्ले से कनेक्ट कर इस फीचर का फायदा उठा सकते हैं।
  • हालांकि, यह फीचर फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड पर ही काम करेगा।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 23rd अगस्त
			 2021

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates