डेली जी.के.अपडेट 1st अप्रैल 2022

By Stuti Mishra|Updated : April 1st, 2022

 Sports

1. ड्वेन ब्रावो IPL इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

byjusexamprep

  • चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो (171) लसिथ मलिंगा (170) को पछाड़कर IPL इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
  • उन्होंने मुंबई में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने 153 IPL मैचों में 171 विकेट लिए।
  • मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए 122 मैचों में 170 विकेट लिए थे।
  • टाटा IPL 2022 में टीमों की संख्या: 10
  • IPL 2022 की मेजबानी: भारत
  • 2007 में BCCI द्वारा स्थापित
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

2. गूगल पे ने पाइन लैब्स के साथ UPI यूजरों हेतु 'टैप टू पे' सुविधा पेश की

byjusexamprep

  • गूगल पे ने पाइन लैब्स के सहयोग से, यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) यूजरों के लिए टैप टू पे की पेशकश की।
  • पहले, टैप टू पे सुविधा कार्ड के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब यह भुगतान सुविधा फोन पर भी उपलब्ध है।
  • नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) सक्षम एंड्रॉइड स्मार्टफोन देश भर में किसी भी पाइन लैब्स एंड्रॉइड पीओएस टर्मिनल का उपयोग करके लेनदेन कर सकते हैं।
  • नोएडा स्थित पाइन लैब्स एक भारतीय मर्चेंट प्लेटफॉर्म कंपनी है।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

3. उत्कल दिवस हर वर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है

byjusexamprep

  • 1 अप्रैल, 1936 को ओडिशा को एक स्वतंत्र राज्य बनाने के संघर्ष की याद में ओडिशा का स्‍थापना दिवस 1 अप्रैल को उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 113वें संशोधन अधिनियम के बाद, उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा कर दिया गया।
  • ओडिशा की आधिकारिक भाषा, उड़िया भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबद्ध है।
  • 19 अगस्त 1949 को कटक की जगह भुवनेश्वर राजधानी बनी।
  • मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
  • राज्यपाल: गणेशी लाल
  • ओडिशा में यूनेस्को स्‍थल: सूर्य मंदिर, कोणार्क (1984)
पूरा पढ़ें

 Arts & Culture

4. लेपाक्षी नंदी, वीरभद्र मंदिर विश्व धरोहरों की संभावित सूची में शामिल

byjusexamprep

  • आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में मोनोलिथिक बुल (नंदी) के साथ श्री वीरभद्र स्वामी मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में रखा गया था।
  • श्री वीरभद्र स्वामी मंदिर को लेपाक्षी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है जो वीरभद्र (शिव) को समर्पित है।
  • मंदिर विजयनगर मूर्तिकला और पारंपरिक कला के रूप में भीतरी छत पर भित्ति चित्र हेतु प्रसिद्ध है।
  • भारत में विश्व धरोहर स्थल - 40
पूरा पढ़ें

 National Affairs

5. CJI एन.वी रमना ने FASTER प्रणाली शुरू की

byjusexamprep

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश, एन.वी. रमना ने सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश, स्थगन आदेश, जमानत आदेश इत्‍यादि एक सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक संचार चैनल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को संप्रेषित करने के लिए FASTER (फास्‍ट एंड सिक्‍योर्ड ट्रांसमिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड) लॉन्च किया।
  • उद्देश्य: उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत देने के बाद भी कैदियों की रिहाई में देरी को समाप्त करना।
  • CJI रमना पीठ के नेतृत्व में एक डिजिटल प्लेटफॉर्म FASTER की शुरुआत की गई।
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

6. सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्‍ते की ट्रॉफी नौसेना दल को मिली

byjusexamprep

  • नौसेना दल के सैनिकों को गणतंत्र दिवस परेड 2022 हेतु सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्‍ते की ट्रॉफी नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार द्वारा प्रदान की गई।
  • टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा ने किया, जिसमें लेफ्टिनेंट शुभम शर्मा प्लाटून कमांडर थे और इसमें 96 युवा नाविक शामिल थे।
  • एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम के प्रदर्शन हेतु उत्तर प्रदेश ने गणतंत्र दिवस 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी का पुरस्‍कार जीता।
पूरा पढ़ें

 Defense

7. भारत- सेशेल्स संयुक्त सैन्य अभ्यास लैमितिये 2022 समाप्‍त हुआ

byjusexamprep

  • सेशेल्स रक्षा अकादमी, सेशेल्स में आयोजित लैमितिये 2022 के 9वें संस्करण का समापन हुआ।
  • लैमितिये 2022 संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का विषय अर्ध-शहरी वातावरण में परिदृश्यों के आधार पर ऑपरेशन के नियोजन और निष्पादन हेतु प्रासंगिक और समकालीन था।
  • दस दिनों तक चलने वाला अभ्यास अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त परिचालन की क्षमता विकसित करने हेतु अंत:क्रिया बढ़ाने पर केंद्रित था।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

8. विश्वास पटेल PCI के अध्यक्ष पद पर पुन: निर्वाचित

byjusexamprep

  • इंफीबीम एवेन्यूज के कार्यकारी निदेशक विश्वास पटेल को पुन: भारतीय भुगतान परिषद (PCI) का अध्यक्ष चुना गया।
  • भारतीय भुगतान परिषद भारत की भुगतान तथा निपटान प्रणाली में डिजिटल ऑपरेटरों के लिए शीर्ष संस्‍था है जो इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के तहत कार्य करती है।
  • PCI की स्थापना 2013 में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
  • भारतीय भुगतान परिषद मुंबई में स्थित है।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

9. माइक्रोसॉफ्ट ने फाउंडर्स हब प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

byjusexamprep

  • माइक्रोसॉफ्ट ने तकनीकी कंपनी और भागीदारों से प्रौद्योगिकी और उपकरण सहित 300,000 अमेरि‍की डॉलर की सहायता के लिए भारत में माइक्रोसॉफ्ट फॉर स्टार्टअप फाउंडर्स हब प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
  • अमेरिका और चीन के बाद, भारत विश्व स्तर पर स्टार्टअप के लिए तीसरा सबसे बड़ा पारिस्थितिकी तंत्र है।
  • हब की स्थापना उद्यमियों को मेंटर्स के साथ जोड़कर नवप्रवर्तन और विकास के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई थी।
  • राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस - 16 जनवरी
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

10. ADB ने बांग्लादेश को 143 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रदान किए

byjusexamprep

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) ने सीमा पार व्यापार की कार्यक्षमता, पूर्वानुमेयता और सुरक्षा में सुधार करके विकास तेज करने के सरकारी प्रयासों का समर्थन करने हेतु बांग्लादेश के लिए 143 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण पैकेज को मंजूरी दी।
  • ADB के ऋण पैकेज में 90 मिलियन डॉलर का अंतर्राष्ट्रीय नीति-आधारित ऋण, $53 मिलियन का परियोजना ऋण जो एकीकृत स्‍थल सीमा शुल्क स्‍टेशन का निर्माण करेगा और तकनीकी सहायता में $5 मिलियन शामिल है।
  • ADB की स्थापना 1966 में हुई
  • अध्‍यक्ष - मासात्सुगु
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

11. महेश वर्मा को NABH का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

byjusexamprep

  • इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के उपकुलपति महेश वर्मा को अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NABH) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • NABH भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) का एक संघटक बोर्ड है।
  • यह गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मानक स्थापित करने हेतु उत्‍तरदायी है।
  • NABH एशियन सोसाइटी फॉर क्वालिटी इन हेल्थकेयर (ASQua) के बोर्ड का भी सदस्य है।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

12. एक्सिस बैंक ने सिटी बैंक इंडिया के कारोबार का अधिग्रहण किया

byjusexamprep

  • अमेरिका स्थित सिटीबैंक ग्रुप अपना भारतीय कारोबार एक्सिस बैंक को 12,325 करोड़ रुपये में बेच रहा है।
  • सौदा वर्ष 2023 के मध्य में पूरा हो जाएगा।
  • सौदे के अनुसार, सिटी बैंक को भारत सहित 13 बाजारों में उपभोक्ता फ्रेंचाइजी से बाहर होना पड़ेगा।
  • वर्तमान में, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला चौथा सबसे बड़ा बैंक है।
  • सिटी बैंक ने 1902 में भारत में प्रवेश किया और 1985 में उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार शुरू किया।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 1st अप्रैल
			 2022

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates