डेली जी.के.अपडेट 16th अगस्त 2021

By Stuti Mishra|Updated : August 16th, 2021

 Defense

1. भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले SEACAT अभ्यास में भाग लिया

byjusexamprep

  • भारतीय नौसेना ने सिंगापुर में अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले दक्षिण पूर्व एशिया सहयोग और प्रशिक्षण (SEACAT) सैन्य अभ्यास में भाग लिया।
  • इस सैन्य अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ब्रुनेई, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, मालदीव, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, पूर्वी तिमोर, यूके, यूएस, और वियतनाम जैसे 20 अन्य सहयोगी देशों की नौसेनाएं शामिल थीं।
  • SEACAT की शुरुआत 2002 में हुई थी और यह अभ्यास का 20वां संस्करण है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

2. भारत के चार नए स्थल रामसर आर्द्रभूमि सूची में शामिल

byjusexamprep

  • 'अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि' का दर्जा देकर रामसर स्थलों की सूची में भारत के चार और आर्द्रभूमियों को जोड़ा गया है।
  • ये 4 स्थल हैं:
    • थोल, गुजरात
    • वाधवाना, गुजरात
    • सुल्तानपुर, हरियाणा
    • भिंडावास, हरियाणा
  • इसके साथ, भारत में रामसर स्थल की कुल संख्या 46 हो गई हैंजो 1,083,322 हेक्टेयर को कवर करते हैं।
  • रामसर कन्वेंशन आर्द्रभूमि के संरक्षण एवं सतत उपयोग हेतु एक अंतरराष्ट्रीय संधि है। इसका नाम रामसर के नाम पर रखा गया है, जहां 1971 में कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

3. सामाजिक न्याय मंत्रालय ने TAPAS नामक ई-स्टडी प्लेटफार्म लॉन्च किया

byjusexamprep

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने मुफ्त में फिल्माए गए व्याख्यान/ पाठ्यक्रम/सामग्री प्रदान करने हेतु TAPAS (उत्पादकता और सेवाओं के संवर्धन हेतु प्रशिक्षण) नामक एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है।  
  • वर्तमान में TAPAS के तहत 5 पाठ्यक्रम हैं: नशीली दवाओं (पदार्थ) के दुरुपयोग की रोकथाम, जराचिकित्सा/बुजुर्गों की देखभाल, मनोभ्रंश की देखभाल व प्रबंधन, ट्रांसजेंडर्स के मुद्दे और सामाजिक सुरक्षा मुद्दों पर व्यापक पाठ्यक्रम।
  • TAPAS राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान (NISD) की पहल है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

4. HCL फाउंडेशन ने कारीगरों को सशक्त बनाने हेतु ‘My e-Haat’ पोर्टल लॉन्च किया

byjusexamprep

  • HCL फाउंडेशन ने कारीगरों को सशक्त बनाने और भारत में हस्तशिल्प क्षेत्र की वैल्यू चेन को मजबूत करने हेतु ‘My e-Haat’ नामक एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है।
  • ‘My e-Haat’ कारीगरों और प्राथमिक उत्पादकों को अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को सूचीबद्ध और प्रदर्शित करके, बिचौलियों और लंबी आपूर्ति श्रृंखलाओं को कम करके, अपना व्यवसाय संचालित करने में सक्षम बनाएगा।
  • वर्तमान में पोर्टल पर 600 से अधिक उत्पादों वाले आठ राज्यों के 30 से अधिक भागीदार सूचीबद्ध हैं।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

5. पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को ऊर्जा स्वतंत्र बनाने का लक्ष्य रखा

byjusexamprep

  • पीएम मोदी ने भारत के 100वें स्वतंत्रता दिवस यानि 2047 तक ऊर्जा स्वतंत्र देश बनने का लक्ष्य रखा है।
  • पीएम ने 'मिशन सर्कुलर इकोनॉमीकी घोषणा की है जो भारत को ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पेट्रोलियम को ऊर्जा के अन्य रूपों से बदल देगा।
  • इसमें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, गैस आधारित अर्थव्यवस्था, पेट्रोल में डोपिंग एथेनॉल और भारत को हाइड्रोजन उत्पादन का हब बनाने का मिश्रण शामिल होगा।
  • सरकार ने राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन स्थापित करने का निर्णय लिया है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

6. भारत के सभी हिस्सों को जोड़ने के लिए चलेंगी 75 नई वंदे भारत ट्रेनें

byjusexamprep

  • पीएम मोदी ने घोषणा की है कि 75 'वंदे भारत' ट्रेनें जारी 'आजादी का अमृत महोत्सवको चिह्नित करने हेतु अगले 75 सप्ताह में भारत के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने का कार्य करेंगी।
  • वंदे भारत: स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन सेट को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिन्हें रेलवे ने अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता के 75 वर्ष तक कम से कम 10 को लगभग 40 शहरों को जोड़ने के लिए, तैयार किया है।
  • 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर मोदी द्वारा पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

7. भारत के पूर्व डिफेंडर चिन्मय चटर्जी का निधन

byjusexamprep

  • प्रख्यात भारत-अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर चिन्मय चटर्जी (68 वर्षीय) का निधन हो गया।
  • वह 1970-80 के दशक में तीन प्रमुख हैवीवेट के लिए खेले और 1978 बैंकाक एशियाई खेलों में भारतीय टीम के सदस्य थे जिसमें वे क्वार्टर फाइनल लीग में चौथे स्थान पर रहे।
  • वह अपने घरेलू करियर के दौरान मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के लिए खेले।
  • उन्होंने चार बार संतोष ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

8. छत्तीसगढ़ में 4 नए जिले जोड़े गए, जिससे प्रशासनिक जिलो की संख्या 32 हुई

byjusexamprep

  • छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में चार नए जिले और 18 नई तहसीलें बनाने की घोषणा की है।
  • चार नए जिले हैं: मोहला मानपुरसारंगढ़-बिलाईगढ़, शक्तिमनेन्द्रगढ़
  • चार नए जिलों के बननेसे छत्तीसगढ़ में कुल प्रशासनिक जिलों की संख्या 32 हो गई है।
  • इसके अलावा मिनीमाता उद्यान के नाम से जाने जाने वाले प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं नगर पालिका में विशेष रूप से महिलाओं के लिए उद्यान विकसित किया जाएगा।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

9. भारतीय नौसेना ने ऑनर फर्स्ट के लिए IDFC फर्स्ट बैंक के साथ MoU किया

byjusexamprep

  • भारतीय नौसेना ने भारतीय नौसेना के सेवारत कर्मियों और दिग्गजों के लिए 'ऑनर फर्स्टनामक प्रीमियम बैंकिंग समाधान शुरू करने हेतु IDFC फर्स्ट बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • ऑनर फर्स्ट की विशेषताएं:
    • ऑन-ड्यूटी और ऑफ-ड्यूटी दोनों घटनाओं के लिए 46 लाख रुपये का मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर।
    • आकस्मिक मृत्यु को कवर करता है लेकिन पूर्ण एवं आंशिक स्थायी विकलांगता को भी कवर करता है।
    • 4 लाख रुपये का बाल शिक्षा अनुदान और 2 लाख रुपये का विवाह कवर शामिल है।
पूरा पढ़ें

 Schemes

10. सरकार ने 'प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना' की घोषणा की

byjusexamprep

  • पीएम मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए 100 लाख करोड़ रु. की प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का ऐलान किया है।
  • उद्देश्य: बुनियादी ढांचे के विकास में समग्र और एकीकृत दृष्टिकोण अपनाना और देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना।
  • उद्योगों की उत्पादकता बढ़ाने और देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार जल्द ही इस योजना के लिए मास्टर प्लान की घोषणा करेगी।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

11. प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम, 2021 अधिसूचित किया गया

byjusexamprep

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 'प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम, 2021' अधिसूचित किया हैजो 2022 तक निम्न उपयोगिता और उच्च कूड़े की क्षमता वाली एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं को प्रतिबंधित करता है।
  • जुलाई, 2022 से पॉलीस्टाइनिन और विस्तारित पॉलीस्टाइनिन सहित निम्नलिखित एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का निर्माण, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित होगा।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 16th अगस्त
			 2021

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates