डेली जी.के.अपडेट 10th दिसम्बर 2021

By Stuti Mishra|Updated : December 10th, 2021

 Science & Technology

1. NASA ने ब्लैक होल के रहस्य समझने हेतु एक्स-रे स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया

byjusexamprep

  • NASA ने ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करने हेतु इमेजिंग एक्स-रे पोलारिमेट्री एक्सप्लोरर (IXPE) के रूप में अपना नया एक्स-रे मिशन लॉन्च किया है
  • इसेफ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया।
  • यह ब्रह्मांड की कुछ ऊर्जावान पिंडों का अध्ययन करने हेतु बनाया गया है जैसे विस्फोटित तारों के अवशेष, ब्लैक होल से निकलने वाले शक्तिशाली पार्टिकल जेट।
  • मिशन नासा तथा इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी के बीच सहयोग है।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

2. मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर

byjusexamprep

  • 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (UDHR) को अपनाने की वर्षगांठ को चिह्नित करने हेतु हर साल 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।
  • UDHR एक उल्लेखनिय दस्तावेज है, जो उन अपरिहार्य अधिकारों की घोषणा करता है जिसके इंसान के रूप में हर कोई हकदार हैं तथा 500 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं।
  • 2021 थीम: EQUALITY - असमानता को कम करना, मानवाधिकार का संवर्धन
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

3. पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अनुसूचित बैंक की RBI की मंजूरी मिली

byjusexamprep

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अनुसूचित बैंक के रूप में काम करने हेतु RBI की मंजूरी मिली है, जिससे इसे अपने वित्तीय सेवाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
  • इसे RBI अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल किया गया है।
  • इसके बाद पेटीएम का शेयर 2.62% बढ़कर 1,594.55 रुपये पर बंद हुआ।
  • पेटीएम के अलावा फिनो पेमेंट्स बैंक तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को भी दूसरे शेड्यूल में शामिल किया गया है।
  • यह अब सरकार तथा अन्य बड़े निगमों द्वारा जारी अनुरोधों में हिस्सा ले सकता है।
पूरा पढ़ें

 Science & Technology

4. 2023 में लॉन्च होगा भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान'

byjusexamprep

  • भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन, गगनयान 2023 में लॉन्च किया जाएगा, जिससे देश अमेरिका, रूस, चीन के बाद मानव अंतरिक्ष यान मिशन शुरू करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
  • क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन के सत्यापन हेतु टेस्ट व्हिकल फ्लाइट तथा गगनयान का पहला बिना चालक वाला मिशन 2022 की दूसरी छमाही की शुरुआत में होना है।
  • इसके बाद 2022 के अंत में इसरो द्वारा विकसित 'व्योममित्रअंतरिक्ष यान मानव-रोबोट ले जाने वाला दूसरा मानव रहित मिशन होगा।
पूरा पढ़ें

 Summits & Conferences

5. अमेरिका ने वर्चुअली लोकतंत्र शिखर सम्मेलन की मेजबानी की

byjusexamprep

  • लोकतंत्र शिखर सम्मेलन संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लोकतंत्र को नवीनीकृत तथा विदेशों में निरंकुशता का सामना करने हेतु आयोजित किया जा रहा है।
  • यह एक वर्चुअल समिट है, जिसका आयोजन 9 से 10 दिसंबर, 2021 तक किया जा रहा है।
  • तीन विषय: सत्तावाद के खिलाफ बचाव; भ्रष्टाचार को संबोधित करना तथा उससे लड़नाऔर मानवाधिकारों के प्रति सम्मान बढ़ाना।
  • दुनिया भर में कुल 111 देश शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
पूरा पढ़ें

 International Affairs

6. यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया ने 2022 बीजिंग ओलंपिक के बहिष्कार की घोषणा की

byjusexamprep

  • यूनाइटेड किंगडम, कनाडा तथा ऑस्ट्रेलिया चीन में मानवाधिकार संबंधी चिंताओं को लेकर बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक के अमेरिकी अगुवाई वाले राजनयिक बहिष्कार में शामिल हो गए हैं।
  • चीनी सरकार द्वारा बार-बार मानवाधिकारों के उल्लंघन के कारण यह कदम उठाया गया है।
  • ये घोषणाएं व्हाइट हाउस द्वारा चीनी मानवाधिकारों के हनन के विरोध में फरवरी में शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार की पुष्टि के बाद हुई हैं।
  • न्यूजीलैंड ने भी पुष्टि की है कि वह बीजिंग में अपने अधिकारियों को नहीं भेजेगा।
पूरा पढ़ें

 Agreement

7. BoM ने RuPay क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए NPCI के साथ समझौता किया

byjusexamprep

  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने अपना पहला रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने हेतु नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ करार किया है, जिसका शीर्षक 'BOM प्लेटिनम रुपे कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड' है।
  • यह यूजर्स को ₹1,000 या अधिक मूल्य के अपने पहले रिटेल खर्च पर वेलकम बेनेफिट के रूप में 100 रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करता है तथा पहले वर्ष के लिए मानार्थ वार्षिक सदस्यता शुल्क प्रदान करता है।
  • यह ₹500 और ₹4,000 के बीच फ्यूल सरचार्ज पर ₹200 तक की ईंधन अधिभार छूट भी प्रदान करता है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

8. नीति आयोग और CSE ने अपशिष्ट-वार शहरों की रिपोर्ट जारी की

byjusexamprep

  • सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSEके साथ नीति आयोग ने अपशिष्ट-वार शहरों पर रिपोर्ट: नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सर्वोत्तम अभ्यास जारी की है। 
  • यह एक व्यापक जानकारी है कि कैसे भारतीय शहर अपने ठोस कचरे का प्रबंधन कर रहे हैं तथा भारत के 15 राज्यों के 28 शहरों से सर्वोत्तम प्रथाओं का दस्तावेजीकरण है।
  • महाराष्ट्र के पांच शहरों (वेंगुरला नगर परिषद, कराड, चंद्रपुर, पुणे) को उनके अथक प्रयासों के कारण सूची में शामिल किया गया है।
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

9. भारतीय नौसेना, ICG व मास्टर को समुद्र में असाधारण बहादुरी हेतु IMO पुरस्कार

byjusexamprep

  • IMO परिषद ने भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक और मास्टर को टगबोट ओशन ब्लिस के चालक दल के सदस्यों के साथ एम/टी न्यू डायमंड के बचाव अभियान को अंजाम देते समय असाधारण व साहसी प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया, इस जहाज़ में आग लग गई थी और यह तट की ओर ड्रिफ्ट हो रहा था, इसमें ज्वलनशील कार्गो से लदा था।
  •  IMO पुरस्कार हर साल उन लोगों या समूहों को दिया जाता है जो स्वयं के जीवन की परवाह किए बगैर दूसरों की ज़िंदगी बचाने के प्रयास में बहादुरी प्रदर्शित करते हैं।
पूरा पढ़ें

 Summits & Conferences

10. निर्मला सीतारमण ने जी-20 संगोष्ठी में वर्चुअली भाग लिया

byjusexamprep

  • केंद्रीय वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली से G20 अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में वर्चुअली भाग लिया।
  • संगोष्ठी की मेजबानी इंडोनेशिया की G20 प्रेसीडेंसी के तहत बाली में की गई।
  • G20 का थीम 2021: Recover Together, Recover Stronger
  • इस दौरान वित्त मंत्री ने ग्लोबल रिकवरी हेतु इनक्लूजन, इनवेस्टमेंट, इनोवेशन और इंस्टीट्यूशंस के महत्व को रेखांकित किया।
पूरा पढ़ें

 National & International Organizations

11. पत्रकारों को बंदी बनाने में दुनिया का अग्रणी देश है चीन: आरएसएफ रिपोर्ट

byjusexamprep

  • रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) ने 'द ग्रेट लीप बैकवर्ड्स ऑफ जर्नलिज्म इन चाइनाशीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, चीन दुनिया भर में पत्रकारों को बंदी बनाने वाला देश सबसे अग्रणी देश है, जिसने अभी 127 पत्रकारों को हिरासत में रखा हुआ है।
  • चीन ने पत्रकारों तथा नागरिक पत्रकारों पर भड़काने का आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी को जायज ठहराया है।
  • RSF ने 2021 वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में चीन को 180 में से 177वां स्थान दिया हैजो उत्तर कोरिया से दो स्थान ऊपर है।
पूरा पढ़ें

 Sports

12. झिली डालाबेहड़ा ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

byjusexamprep

  • भारतीय भारोत्तोलक झिली डालाबेहड़ा ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
  • डालाबेहड़ा ने स्नैच में 73 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 94 किग्रा के साथ कुल 167 किग्रा भार उठाकर 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 ताशकंद में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 के साथ 7 से 17 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। 
पूरा पढ़ें

 Sports

13. संकेत महादेव ने पुरुषों की भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक जीता

byjusexamprep

  • संकेत महादेव सरगर ने ताशकंद में चल रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में पुरुषों की 55 किग्रा स्नैच श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है।
  • टॉप-पोडियम फिनिश के लिए, भारतीय ने 113 किग्रा भार उठाया।
  • इसके साथ सरगर ने स्नैच का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।
  • राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 ताशकंद में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 के साथ 7 से 17 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 10th दिसम्बर
			 2021

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates