Day 1: Study Notes हिंदी बोलियाँ एवं उपबोलियाँ

By Mohit Choudhary|Updated : August 22nd, 2022

सहायक प्रोफेसर के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए UGC NET परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।
यदि उम्मीदवार पीएचडी करते हैं तो यह परीक्षा जेआरएफ के रूप में छात्रवृत्ति भी देती है।
टेस्ट ऑनलाइन मोड में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है।

UGC NET Study Notes Paper 2: Hindi, Unit 1 हिंदी बोलियाँ एवं उपबोलियाँ 

  • UGC NET परीक्षा पेपर २ हिंदी साहित्य के इकाई १ से हिंदी की बोलियों एवं उपबोलियों के प्रश्न विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों में मिलते हैं।  प्रथम इकाई के महत्वपूर्ण विषयों में से एक यह भी है।  
  • छात्रों को हिंदी की बोलियों, उनकी उपबोलियों, अन्य नाम, क्षेत्र इत्यादि का ज्ञान आवश्यक है।   
  • यह लेख आपको इस विषय के महत्वपूर्ण बिंदुओं से परिचित कराएगा।  

हिंदी की बोलियाँ व् उपबोलियाँ :-

हिंदी की समस्त बोलियां बोलियां, उपबोलियां तीन अपभ्रंशों से बनी हैं -  शौरसेनी अपभ्रंश, अर्धमागधी एवं मागधी अपभ्रंश।  

1. शौरसेनी अपभ्रंश :

उपभाषा 

वर्ग 

बोली 

पश्चिमी हिंदी 

  • आकार बाहुल 
  • ओकार बाहुल 
  • कौरवी, हरियाणवी या बांगरू, दक्खिनी 
  • ब्रजभाषा, बुंदेली, कन्नौजी 

राजस्थानी हिंदी 

ट वर्ग बाहुल 

मारवाड़ी, मेवाती, मालवी, जयपुरी या ढूंढाड़ी 

पहाड़ी हिंदी 

ओकारान्त 

कुमाउँनी, गढ़वाली 


2. अर्धमागधी अपभ्रंश :

उपभाषा 

वर्ग 

बोली 

पूर्वी हिंदी 

उदासीन बाहुला 

अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी 


3. मागधी अपभ्रंश :



उपभाषा 

वर्ग 

बोली 

बिहारी हिंदी 

इकार  बहुला 

भोजपुरी, मगही, मैथिली 

 

  •  बोलियों के अन्य नाम:

 

बोलियां 

अन्य नाम 

हरियाणवी 

बांगरू, देसवाली 

ब्रजभाषा 

अंतर्वेदी 

बुंदेली 

बुंदेलखंडी 

अवधी 

कोशली, बैसवाड़ी 

कौरवी 

कड़ी बोली 

छत्तीसगढ़ी 

खल्टाही, लारिया 

बघेली 

रीवाई 

डिंगल 

भाटभाषा 

पिंगल 

नागभाषा 

 

  •  बोलियों के नामकरणकर्ता :

 

बोली 

नामकरणकर्ता 

कौरवी 

राहुल संकृत्यायन 

ब्रजबुली 

ईश्वरचंद गुप्त 

राजस्थानी 

जॉर्ज ग्रियर्सन 

डिंगल 

बाँकीदास 

बिहारी 

जार्ज ग्रियर्सन 

भोजपुरी 

रेमंड 

मैथिलि 

कोलब्रुक 

Join करें Online Classroom Program और JRF की सफलता के अवसरों को बढ़ाएं 900% तक।     

  हमें उम्मीद है कि आप सभी UGC NET परीक्षा 2022 के लिए पेपर -2 हिंदी, इकाई १ हिंदी बोलियों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु समझ गए होंगे।

Thank you,

Team BYJU'S Exam Prep.

Comments

write a comment

Follow us for latest updates