ऑपरेशन गंगा
भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिये एक निकासी पहल है, जिसमे एयर इंडिया की सहयता से भारतीयों को यूक्रेन से भारत वापस लाया जा रहा है, रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट, हंगरी जैसे पड़ोसी देशों से एयर इंडिया की निकासी उड़ानें संचालित की जा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यूक्रेन में छात्रों समेत करीब 20,000 भारतीय फँसे थे, जिसमे से अब तक एयर इंडिया की तीन सफलतापूर्वक उड़ानों के द्वारा यूक्रेन से करीब 900 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा चुका है साथ ही भारत सरकार द्वारा रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया की सीमाओं में फँसे भारतीयों को निकालने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को एयरपोर्ट्स से बाहर निकालने के लिए 'स्पेशल ग्रीन कॉरिडोर' का इंतजाम किया गया है।
भारत द्वारा चलाए गए अन्य निकासी अभियान:
वंदे भारत मिशन 2020:
- किसी देश द्वारा अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए सबसे बड़ी पहलों में से एक, वंदे भारत मिशन को मई 2020 में शुरू किया गया था ताकि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन जैसी स्थिति के कारण विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा सके।
- इसके तहत भारत सरकार द्वारा एयर इंडिया की सहयता से लगभग 62 लाख यात्रियों को सुरक्षित घर पहुँचाया गया है।
ऑपरेशन समुद्र सेतु (2020):
- यह कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय नागरिकों को विदेशों से घर वापस लाने के के लिए यह एक नौसैनिक अभियान था जिसके तहत भारतीय नौसेना के जहाज़ जलाश्व (लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक), ऐरावत, शार्दुल तथा मगर (लैंडिंग शिप टैंक) की सहायता से जो 55 दिनों के भीतर, 23,000 किमी. से अधिक की समुंद्री यात्रा के पश्चात् लगभग 3,992 भारतीय नागरिकों को समुद्र के रास्ते से सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया।
ऑपरेशन राहत (2015):
- वर्ष 2015 के यमन संकट के दौरान भारतीय सशस्त्र बल द्वारा वायु मार्ग और समुद्र मार्ग दोनों के द्वारा भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाया गया। इस मिशन के तहत यमन से लगभग 4640 से अधिक भारतीय नागरिकों को यमन से सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया।
ऑपरेशन मैत्री:
- वर्ष 2015 में नेपाल में आए भूकंप में बचाव और राहत अभियान के रूप में ऑपरेशन मैत्री की शुरुआत की गई थी जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों के द्वारा लगभग 5,188 लोगों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया।
ऑपरेशन सुरक्षित घर वापसी (2011):
- भारत सरकार द्वारा 26 फरवरी, 2011 को लीबियाई गृहयुद्ध में फँसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापस लाने के लिये इस मिशन की शुरुआत की थी जिसमे भारतीय नौसेना और एयर इंडिया द्वारा वायु मार्ग और समुद्र मार्ग दोनों का उपयोग कर लगभग 15,000 नागरिकों को बचाया गया था।
ऑपरेशन सुकून:
- यह भारतीय नौसेना द्वारा किये गए सबसे बड़े बचाव अभियानों में से एक था, जो भारतीय नौसेना द्वारा लेबनान युद्ध (2006) के दौरान लेबनान में फँसे भारत, श्रीलंका और नेपाल के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिये चलाया गया था, इस मिशन के तहत लगभग 2,280 लोगों को बचाया गया था।
कुवैत एयरलिफ्ट (1990):
- वर्ष 1990 में इराकी सैनिकों द्वारा कुवैत पर हमला किया गया, भारत सरकार द्वारा इस निकासी अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत लगभग 1,70,000 से अधिक भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया और भारत वापस लाया गया।
Download Free Pdf of Operation Ganga
Most Important Study Notes
BPSC/CDPO के लिए Complete Free Study Notes, अभी Download करें
Download Free PDFs of Daily, Weekly & Monthly करेंट अफेयर्स in Hindi & English
NCERT Books तथा उनकी Summary की PDFs अब Free में Download करें
Comments
write a comment