प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का सूत्र क्या है?
By Balaji
Updated on: February 17th, 2023
प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का वैज्ञानिक नाम कैल्सियम सल्फेट हाइड्रेट और इसका रासयनिक सूत्र CaSO4.½ H2O है। पेरिस प्लास्टर वास्तव में एक जिप्सम प्लास्टर होता है जो पानी के संपर्क में आते ही, कठोर हो जाता है। मुख्यतः इसका इस्तेमाल मेडिकल में हड्डियों को जोड़ने के लिए किया जाता है। वहीँ सामान्यत: इसका इस्तेमाल मूर्ति और अन्य वस्तुएं बनाने के लिए किया जाता है। प्लास्टर ऑफ़ पेरिस और PoP पानी के सम्पर्क में आने के बाद कठोर जिप्सम बन जाता है। यह क्रिया बहुत ही कम समय में होती है इसलिए इसके जमने के दौरान ही इसके उपयोग का काम किया जाता है। कभी कभी कुछ रासायनिक पदार्थ मिलकर इसके जमने कि प्रक्रिया को धीमा किया जाता है।
Table of content
प्लास्टर ऑफ पेरिस के सूत्र
प्लास्टर ऑफ़ पेरिस केमिस्ट्री का एक प्रचलित नाम है, जिसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हड्डियों को जोड़ने में और आग रोधी वस्तुएं बनाने में किया जाता है। इसका रासयनिक फार्मूला CaSO4.½ H2O है। यह पानी में मिलने के बाद तेजी से कठोर बनता है। इसमें मुख्यतः जिप्सम होता है। सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला रासायनिक यौगिक, प्लास्टर ऑफ पेरिस, धुंध पट्टियों के रूप में और मूर्तिकला उपकरण के रूप में उपयोग किया जाता है।
आमतौर पर इसे जमने के लिए 15 मिनट का समय पर्याप्त होता है, लेकिन इस समय को 40 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। जब हम इस पदार्थ के रसायन को समझने की कोशिश करते हैं, तो हम देख सकते हैं कि हमारे दैनिक जीवन में इसके कई तरह के अनुप्रयोग हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस, उदाहरण के लिए, एक सफेद पाउडर रासायनिक यौगिक है जो हाइड्रेटेड कैल्शियम सल्फेट है और अक्सर जिप्सम को कैल्सिन करके बनाया जाता है।
प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का उपयोग
- आगरोधी वस्तुएं बनाने में
- फर्श को चिकना और चमकदार बनाने के लिए
- मूर्तियों के निर्माण में
- हड्डियों को जोड़ने में
- सजावटी, और किचन की वस्तुएं बनाने में
Related Questions: