hamburger

निम्नलिखित में से कौन सा देश सार्क (SAARC) का सदस्य नहीं है?

By Balaji

Updated on: February 17th, 2023

A) भूटान

B) थाईलैंड

C) मालदीव

D) भारत

थाईलैंड सार्क (SAARC) का सदस्य नहीं हैं। साउथ एशियाई एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (सार्क) दक्षिण एशिया के आठ देशों का एक आर्थिक और राजनीतिक संगठन है। इसकी स्थापना 1985 में हुई थी जब बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्षों ने औपचारिक रूप से चार्टर को अपनाया था। सार्क संगठन का मुख्यालय और सचिवालय नेपाल के काठमांडू में है।

Table of content

(more)
  • 1. सार्क (SAARC) के सदस्य देश (more)
  • 2. निम्नलिखित में से कौन सा देश सार्क (SAARC) का सदस्य नहीं है? (more)

सार्क (SAARC) के सदस्य देश

सार्क एक क्षेत्रीय अंतरसरकारी संगठन और दक्षिण एशियाई राज्यों का भू-राजनीतिक संघ है। सार्क की स्थापना 8 दिसंबर 1985 को ढाका में हुई थी। इसका सचिवालय नेपाल के काठमांडू में है। संगठन आर्थिक विकास और क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देता है। इसने 2006 में दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना की।

सार्क संयुक्त राष्ट्र में एक पर्यवेक्षक के रूप में स्थायी राजनयिक संबंध रखता है और यूरोपीय संघ सहित बहुपक्षीय संस्थाओं के साथ संबंध विकसित करता है। २०१५ के १३वें वार्षिक शिखर सम्मलेन में अफगानिस्तान देश को सार्क का नया सदस्य बना। सार्क से संबंधित विवरण निम्नलिखित हैं:

  • इसके सदस्य अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।
  • पर्यवेक्षक की स्थिति वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, चीन, यूरोपीय संघ, ईरान, जापान, मॉरीशस, म्यांमार, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
  • सार्क सचिवालय की स्थापना 16 जनवरी 1987 को काठमांडू में हुई थी और इसका उद्घाटन नेपाल के दिवंगत राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह ने किया था।

Summary:

निम्नलिखित में से कौन सा देश सार्क (SAARC) का सदस्य नहीं है?

सार्क का सदस्य थाईलैंड देश नहीं है। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय अंतरसरकारी संगठन और राज्यों का भू-राजनीतिक संघ है। इसके कुल 8 सदस्य देश हैं। SAARC में 2021 तक दुनिया का 3% भूमि क्षेत्र, दुनिया की आबादी का 21% और वैश्विक अर्थव्यवस्था का 5.21% शामिल है।

Related Questions:

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
GOVT. EXAMS
STATE EXAMS
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium