एक व्यक्ति की औसत बुद्धि लब्धि कितनी होती है?
By Balaji
Updated on: March 30th, 2023
एक व्यक्ति की औसत बुद्धि लब्धि 100 होती है। बुद्धि लब्धि या इंटेलिजेंस कोशेंट (intelligence quotient / IQ) आपकी तर्क करने और समस्याओं को हल करने की क्षमता का एक पैमाना है। यह दर्शाता है कि आपने अपने आयु वर्ग के अन्य लोगों की तुलना में किसी विशिष्ट परीक्षण में कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। इसे अलग अलग मानकीकृत परीक्षणों से प्राप्त कर एक गणना करते है जिससे मुनष्य बुद्धि का आकलन किया जाता है। ‘IQ’ शब्द की उत्पत्ति जर्मन शब्द इंटेलिजेंस कोशेंट से हुई है जिसका पहली बार प्रयोग जर्मन मनोवैज्ञानिक विलियम स्टर्न ने 1912 में किया था।
Table of content
बुद्धि लब्धि का माप
IQ एक संख्या है जो आपकी बुद्धि के मापन का प्रतिनिधित्व करती है। एक व्यक्ति का बुद्धि परीक्षण व्यक्ति को एक बुद्धि परीक्षण देकर निर्धारित किया जा सकता है। औसत आईक्यू 100 अंक है। 100 का स्कोर इंगित करता है कि आप औसत व्यक्ति से अधिक स्मार्ट हैं, जबकि कम स्कोर इंगित करता है कि आप (कुछ हद तक) कम स्मार्ट हैं।
बुद्धि लब्धि किसी एक व्यक्ति की बुद्धि को मापने का एक साधन है| थार्नडाइक के अनुसार- बुद्धि के तीन प्रकार होते है, अमूर्त बुद्धि, सामाजिक बुद्धि और यान्त्रिक बुद्धि| नीचे किसी व्यक्ति के बुद्धि लब्धि और बुद्धि स्तर के माप को दर्शाया गया है।
बुद्धिलब्धि |
बुद्धिकास्तर |
0-25 |
जड़ बुद्धि |
25-50 |
मूर्ख बुद्धि |
50-70 |
अल्प बुद्धि |
70-80 |
क्षीण बुद्धि |
80-90 |
मन्द बुद्धि |
90-110 |
सामान्य बुद्धि |
110-120 |
श्रेष्ढ बुद्धि |
120-140 |
अति श्रेष्ढ बुद्धि |
140 से अधिक |
प्रतिभाशाली |
Summary:
एक व्यक्ति की औसत बुद्धि लब्धि कितनी होती है?
100 होती है एक व्यक्ति की औसत बुद्धि लब्धि| बुद्धि लब्धि एक प्रकार का मानक स्कोर है जो ये बताता है कि एक व्यक्ति की मानसिक क्षमता कितनी ज्यादा और कम है। बुद्धि लब्धि या फिर IQ शब्द को 1912 में मनोवैज्ञानिक विलियम स्टर्न द्वारा जर्मन शब्द Intelligenz quotient के संबंध में खोजा गया था।
Related Questions: