hamburger

चिल्का झील किस राज्य में स्थित है?

By Balaji

Updated on: February 17th, 2023

चिल्का झील ओडिशा राज्य में स्थित है। यह झील पूर्व में पुरी, उत्तर में खुर्दा और दक्षिण में गंजम के कुछ हिस्सों में आती है। यह दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जो दया नदी के मुहाने पर स्थित है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इसे भारत का सबसे बड़ा तटीय लैगून भी माना जाता है। हर साल यह सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षियों के लिए एक आश्रय स्थल में बदल जाता है। ये झील एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र भी है और मत्स्य संसाधनों में समृद्ध है।

Table of content

(more)
  • 1. चिल्का झील की खासियत (more)
  • 2. चिल्का झील किस राज्य में स्थित है? (more)

चिल्का झील की खासियत

चिल्का झील करीब 11 हजार स्क्वेयर किमी में ओडिशा राज्य के पूरी जिले में स्थित है| चिल्का झील को 1981 में अंतरराष्ट्रीय महत्व की पहली भारतीय आर्द्रभूमि के रूप में चुना गया था। चिल्का झील में डॉल्फ़िन पाए जाते हैं|

यहां कैस्पियन सागर, ईरान, रूस और साइबेरिया से आए प्रवासी पक्षियों को देखना आसान होता है। इस झील में कई प्रकार के जलीय वनस्पतियां और जीव-जंतु मौजूद हैं। चिल्का झील में 160 से भी ज्यादा प्रकार की मछलियों पायी जाती हैं। यह मछली पकड़ने के उद्योग से जुड़े जलाशयों के पास 132 गांवों में फैले 150000 से अधिक लोगों की आजीविका है।

बोटिंग और फिशिंग करने की सुविधा से यह काफी प्रसिद्द है| इनके अलावा सी इगल, पर्पल मोरहेन, ग्रेलैग गीज़, फ्लेमिंगो जकाना की भी प्रजातियां देखी जा सकती हैं। चिल्का लेक सेंचुरी फ्लेमिंगों की ब्रीडिंग के लिए भी अनुकूल जगह है। पक्षियों के साथ-साथ यहां जंगली जानवर जैसे गोल्डेन जैकाल, ब्लैकबग,स्पॉटेड हिरन और हायना भी पाए जाते हैं |

Summary:

चिल्का झील किस राज्य में स्थित है?

ओडिशा राज्य में चिल्का झील स्थित है| चिल्का झील खारे पानी की लैगून है, जो भारत के ओडिशा राज्य के पुरी, खुर्दा और गंजम जिलों में फैली हुई है। चिल्का झील दया नदी के मुहाने से निकल कर, बंगाल की खाड़ी में बहती है, जो 1,100 किमी से अधिक के क्षेत्र को कवर करती है।

Related Questions:

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
GOVT. EXAMS
STATE EXAMS
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium