महत्वपूर्ण मुहावरे : भाग – 1

By Ashish Kumar|Updated : December 13th, 2021

प्रिय पाठकों,

TET, DSSSB और अन्य शिक्षक परीक्षाओं में हिन्दी भाग से विभिन्न प्रश्न पूछे जाते है ये प्रश्न आप बहुत आसानी से हल कर सकते है यदि आप हिंदी भाषा से सम्बंधित विभिन्न टॉपिक के प्रश्नों का अभ्यास करे, हम हिंदी भाषा पर बहुत महत्वपूर्ण श्रृंखला(महत्वपूर्ण मुहावरे) की शुरुवात कर रहे है जो की आगामी TET, DSSSB और अन्य शिक्षण परीक्षाओ में बहुत ही सहायक होगी ।

 

महत्वपूर्ण मुहावरे:

1. अंग-अंग मुसकाना-(बहुत प्रसन्न होना) - आज उसका अंग-अंग मुसकरा रहा था।

2. अंग-अंग टूटना-(सारे बदन में दर्द होना) - इस ज्वर ने तो मेरा अंग-अंग तोड़कर रख दिया।

3. अंग-अंग ढीला होना-(बहुत थक जाना) - तुम्हारे साथ कल चलूँगा। आज तो मेरा अंग-अंग ढीला हो रहा है।

4. अक्ल का दुश्मन-(मूर्ख) - वह तो निरा अक्ल का दुश्मन निकला।

5.  अक्ल चकराना - (कुछ समझ में न आना) - प्रश्न-पत्र देखते ही मेरी अक्ल चकरा गई।

6.  अक्ल के पीछे लठ लिए फिरना (समझाने पर भी न मानना) - तुम तो सदैव अक्ल के पीछे लठ लिए फिरते हो।

7. अक्ल के घोड़े दौड़ाना- (तरह-तरह के विचार करना) - बड़े-बड़े वैज्ञानिकों ने अक्ल के घोड़े दौड़ाए, तब कहीं वे अणुबम बना सके।

8. आँख दिखाना- (गुस्से से देखना) - जो हमें आँख दिखाएगा, हम उसकी आँखें फोड़ देगें।

9. आँखों में गिरना-(सम्मानरहित होना) - कुरसी की होड़ ने जनता सरकार को जनता की आँखों में गिरा दिया।

10. आँखों में धूल झोंकना-(धोखा देना) - शिवाजी मुगल पहरेदारों की आँखों में धूल झोंककर बंदीगृह से बाहर निकल गए।

11. आँख चुराना-(छिपना) - आजकल वह मुझसे आँखें चुराता फिरता है।

12. आँख मारना-(इशारा करना) - गवाह मेरे भाई का मित्र निकला, उसने उसे आँख मारी, अन्यथा वह मेरे विरुद्ध गवाही दे देता।

13. आँख तरसना-(देखने के लालायित होना) - तुम्हें देखने के लिए तो मेरी आँखें तरस गई।

14. आँख फेर लेना-(प्रतिकूल होना) - उसने आजकल मेरी ओर से आँखें फेर ली हैं।

15. आँख बिछाना-(प्रतीक्षा करना) - लोकनायक जयप्रकाश नारायण जिधर जाते थे उधर ही जनता उनके लिए आँखें बिछाए खड़ी होती थी।

16. आँखें सेंकना- (सुंदर वस्तु को देखते रहना) - आँख सेंकते रहोगे या कुछ करोगे भी

17. आँखें चार होना-(प्रेम होना,आमना-सामना होना) - आँखें चार होते ही वह खिड़की पर से हट गई।

18. आँखों का तारा-(अतिप्रिय) - आशीष अपनी माँ की आँखों का तारा है।

19. आँख उठाना-(देखने का साहस करना) - अब वह कभी भी मेरे सामने आँख नहीं उठा सकेगा।

20. आँख खुलना - (होश आना) - जब संबंधियों ने उसकी सारी संपत्ति हड़प ली तब उसकी आँखें खुलीं।

 

 

Thanks!

Download the BYJU’S Exam Prep App Now.
The most comprehensive exam prep app

#DreamStriveSucceed

byjusexamprep

Comments

write a comment

Follow us for latest updates