यथाशक्ति में कौन सा समास है?

By Raj Vimal|Updated : August 25th, 2022

यथाशक्ति में अव्ययीभाव समास है। यथाशक्ति का समास विग्रह है शक्ति के अनुसार। इस शब्द में पहला पद, “यथा” अव्यय है। अव्ययीभाव समास की परिभाषा के अनुसार, जिस समास में पहला या प्रथम पद अव्यय और दूसरा पद संज्ञा हो, वह अव्ययीभाव समास कहलाता है। 

अव्ययीभाव समास उदहारण

  • आजीवन - जीवनभर 
  • निर्विवाद- बिना विवाद के
  • प्रतिदिन- प्रति दिन
  • निसंदेह- बिना किसी संदेह के
  • आमरण- मृत्यु तक
  • यथाशीघ्र - जितना शीघ्र हो सके

समास अवं समास विग्रह क्या है?

समास और उनके भेदों से जुड़े हुए सवाल सामानयत: प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इनका उद्देश्य परीक्षार्थियों का हिंदी व्याकरण ज्ञान की परीक्षा लेना होता है। ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने के लिए आपको समास और समास विग्रह के बारे में समझना भी जरुरी है।

  • समास - जब दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर एक नया और छोटा शब्द बनता है, तो वह समास कहलाता है।
  • समास विग्रह - जब बने समास के सभी पदों को अलग - अलग किया जाता है तो वह समास विग्रह कहलाता है।

Summary

यथाशक्ति में कौन सा समास है?

यथाशक्ति में कौन सा समास है, यह समझने के लिए जरुरी है कि उसके समास विग्रह को समझा जाए। यथा शक्ति का समास विग्रह है, शक्ति के अनुसार। यहाँ समास का पहला पद “यथा” अव्यय है। अत: यथाशक्ति में अव्ययीभाव समास है

Comments

write a comment

Follow us for latest updates