अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस - महत्वपूर्ण बिंदु
- 1994 में सयुंक्त राष्ट्रसंघ (UN) की जनरल असेंबली ने 16 सितंबर के दिन को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस (International Day For Preservation Of Ozone) घोषित किया और तभी से हर साल इसे मनाया जाता हैं।
- कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में 16 सितम्बर 1987 ओज़ोन छिद्र को लेकर चिन्ता के निवारण के लिए बैठक हुई जिसमें 31 देशों ने भाग लिया। इस बैठक को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल नाम दिया गया।
- मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल 1 जनवरी 1989 से प्रभावी हुआ।
- इसमें निर्णय लिया गया कि ओज़ोन को प्रभावित करना वाली गैस CFC, CO2 के उत्सर्जन को कम किया जाये।
- इस प्रोटोकॉल का लक्ष्य वर्ष 2050 तक ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों पर नियंत्रण करना है।
- ओजोन एक प्रकार की गैस है जो पृथ्वी (Earth) के चारों तरफ एक सुरक्षा का कवच बनी हुई है।
- यह लोगों को सूरज की खतरनाक यूवी किरणों से बचाती है।
विश्व ओज़ोन दिवस 2022 थीम क्या है?
विश्व ओजोन दिवस की थीम हर साल संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा तय की जाती है। विश्व ओजोन दिवस 2022 का थीम (theme) नीचे दिया गया है।
⇒ “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल@35: पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग”
अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस (16 सितम्बर) - Download PDF
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।
Comments
write a comment