विटामिन A का रासायनिक नाम क्या है?
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023
विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनोल है। ये एक वसा में घुलनशील अल्कोहल है, जो मछली, दूध,अंडे और मछली-यकृत के तेलों में पाया जाता है। विटामिन ए पौधों में मौजूद नहीं होता है, लेकिन ये कई सब्जियों और फलों में होते हैं।
Table of content
- विटामिन ए के अस्तित्व को पहली बार 1913 में स्पष्ट रूप से पहचाना गया था, इसकी रासायनिक प्रकृति 1933 में स्थापित की गई थी, और इसे पहली बार 1947 में संश्लेषित किया गया था।
- आमतौर पर लोग विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए विटामिन ए कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं। इसका उपयोग मुँहासे, एचआईवी / एड्स, मोतियाबिंद, बाल विकास, संक्रमण और कई अन्य स्थितियों के लिए भी किया जाता है।
- विटामिन ए आपके कोशिका वृद्धि, प्रतिरक्षा कार्य, भ्रूण के विकास और दृष्टि में लाभदयक होता है।
- मानव आहार में विटामिन ए के दो मुख्य रूप हैं पूर्वनिर्मित विटामिन ए (रेटिनॉल, रेटिनिल एस्टर), और प्रोविटामिन ए कैरोटीनॉयड जैसे बीटा-कैरोटीन जो रेटिनॉल में परिवर्तित हो जाते हैं।
Summary
विटामिन A का रासायनिक नाम क्या है?
रेटिनॉल, विटामिन A का रासायनिक नाम है। विटामिन ए एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो कई खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है। विटामिन ए ऑक्सीडेटिव तनाव को नियंत्रण में रखकर, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाकर कई सारी बीमारियों से बचता है।
Related Links: