hamburger

वाराणसी SCO शिखर सम्मेलन के दौरान पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक के दौरान 2022-23 की अवधि के लिए पहली बार एससीओ पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया। SCO पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के नामांकन के लिए नियमों को 2021 में दुशांबे SCO शिखर सम्मेलन में अपनाया गया था।

वाराणसी SCO शिखर सम्मेलन के दौरान पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित

  • उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 15 -16 सितम्बर 2022 को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक के दौरान 2022-23 की अवधि के लिए पहली बार एससीओ पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है।
  • यह भारत और अन्य एससीओ सदस्य देशों के बीच पर्यटन, सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।
  • इस रूपरेखा के तहत 2022-23 में वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  • 2019 बिश्केक शिखर सम्मेलन के दौरान, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने एससीओ की अध्यक्षता वाले देश में एक शहर को एससीओ पर्यटन और संस्कृति राजधानी के रूप में नामित करने की वार्षिक एससीओ परंपरा की स्थापना का सुझाव दिया।
  • SCO पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के नामांकन के लिए नियमों को 2021 में दुशांबे SCO शिखर सम्मेलन में अपनाया गया था।
  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) 2001 में स्थापित एक राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा गठबंधन है। इसका मुख्यालय बीजिंग में है। इसके सदस्य चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं।
  • उत्तर प्रदेश में वाराणसी 11वीं शताब्दी ईसा पूर्व का है। इसे भारत की “आध्यात्मिक राजधानी” माना जाता है। यहाँ पर काशी विश्वनाथ सहित लगभग 2,000 मंदिर हैं।

वाराणसी SCO की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी – Download PDF

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके वाराणसी SCO की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।

सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
⇒वाराणसी SCO की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी विडियो विश्लेषण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Other Important Articles:

G20 Summit SCO Summit 2022
PM PRANAM Yojna Project Cheetah
Mobile Banking Malware SOVA Virus Pradhan Mantri TB Mukt Abhiyan Yojna
Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium