यूपी लेखपाल 2022: क्या उम्मीदवार को UPSSSC PET में उपस्थित होना आवश्यक है

By Brajendra|Updated : January 12th, 2022

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने PET (Primary Eligibility Test)  की शुरुआत की है। अब तक यूपीएसएसएससी में असफल होने वाले उम्मीदवारों को किसी दूसरे एग्जाम में आवेदन करने के लिए पूरा बायोडाटा देने की आवश्यकता पड़ती थी लेकिन इस नई प्रक्रिया के तहत PET में रजिस्ट्रेशन होने के बाद ऐसा नहीं करना होगा। इसके अलावा इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र की वैधता 1वर्ष तक मान्य रहेगी। इस लेख में, हम आपको UPSSSC PET 2021 - 2022 परीक्षा के लिए पूर्ण पात्रता मानदंड के बारे में बताएंगे।

Table of Content

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार 7 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। upsssc.gov.in पर उपलब्ध आधिकारिक विज्ञापन में, यह उल्लेख किया गया है कि शॉर्टलिस्टिंग प्रारंभिक पात्रता स्कोर या पीईटी के आधार पर की जाएगी।  वे उम्मीदवार जो पीईटी 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपी लेखपाल 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC लेखपाल 2022 Exam Overview

RecruitmentUP Lekhpal Vacancy 2022
Organizing BodyUttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission
Official websitehttp://upsssc.gov.in/
Number of Vacancies8085
Official Websiteupsssc.gov.in
Selection processThrough Written examination
Start Date of Registration7 January 2022
Registration End Date28 January 2022
Exam DateMarch 2022
UP Lekhpal SalaryRs. 5200-Rs. 20200

UPSSSC PET क्या है?

पीईटी का मतलब प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। UPSSSC PET 2021 परीक्षा 24 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 28 अक्टूबर, 2021 को घोषित किया गया था।

क्या उम्मीदवार को UPSSSC लेखपाल 2022 के लिए PET 2021 में उपस्थित होना अनिवार्य है?

केवल वे उम्मीदवार जो UPSSSC PET 2021 के लिए उपस्थित हुए थे, वे यूपी लेखपाल 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC लेखपाल 2022 अधिसूचना में स्पष्ट  है कि लेखपाल रिक्ति के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार के पास PET स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसलिए जो पीईटी में उपस्थित नहीं हुए वे पात्र नहीं हैं। 

UPSSSC PET परीक्षा पैटर्न 

UPSSSC PET के लिए आवेदन करने के पूर्व आपको परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड के बारे में पता होना चाहिए। नीचे इस लेख में UPSSSC PET परीक्षा के लिए पात्रता के लिए संपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा पात्रता


आयु सीमा
UPSSSC PET परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
18 वर्ष40 वर्ष

आयु में छूट
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित आयु  मे छूट प्रदान की जाएगी:

वर्गआयु मे छूट 
OBC/SC/ST5 Years
Sportsperson5 Years
Handicapped15 Years
Ex-Service Men3 Years

शैक्षिक योग्यता
UPSSSC PET के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के पास न्यूनतम हाई स्कूल स्तर की योग्यता होनी चाहिए।

UP PET Syllabus 2022

UPSSSC PET EXAM के प्रश्न पत्र आब्जेक्टिव प्रकार के बहुविकल्पीय होंगे।

प्रश्नों की संख्या 100 होगी।प्रत्येक गलत उत्तर पर चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

परीक्षा का नामPET (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा)
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्नों का प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रकार का बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्नों की संख्या100
पूर्णांक100
परीक्षा की अवधि02:00 घंटे
नेगेटिव मार्किंग¼ अंक
प्रश्नों का स्तरNCERT सेकन्डेरी/ सीनियर सेकन्डेरी स्तर का

PET के नौ शैक्षणिक विषयों में निम्नांकित सब्जेक्ट शामिल हैं:-

  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
  • सामान्य विज्ञान
  • प्रारम्भिक अंक गणित
  • सामान्य हिन्दी
  • सामान्य अंग्रेजी 

UP PET प्रमाण पत्र के आधार पर उम्मीदवार UPSSSC के निम्नांकित पदों पर आवेदन कर सकते हैं

  • परिवार कल्याण विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता
  • राजस्व लेखपाल 
  • कृषि प्राविधिक सहायक 
  • राजस्व परिषद के कनिष्ठ सहायक 
  • सहायक लेखाकार
  • गन्ना पर्यवेक्षक 
  • चिकित्सा विभाग में प्रयोगशाला प्राविषीज्ञ
  • वन विभाग में वन रक्षक
  • प्रशिक्षण एवं सेवा योजना विभाग में अनुदेशक
  • चिकित्सा विभाग में एक्सरे प्रविधिज्ञ


उत्तर प्रदेश लेखपाल Application Fees 2022

Free मे पढ़े GS/GK Study Notes और अपनी तैयारी को मज़बूत करे

Free मे पढ़े Daily/Weekly/Monthly/Yearly करेंट अफेयर्स

NCERT Books तथा उनकी Summary Free मे Download करे

Comments

write a comment

UPPSC

UP StateUPPSC PCSVDOLower PCSPoliceLekhpalBEOUPSSSC PETForest GuardRO AROJudicial ServicesAllahabad HC RO ARO RecruitmentOther Exams

Follow us for latest updates