सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अक्टूबर 2022 को सोमवार सुबह निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम सैफई ले जाया जायेगा जहा कल उनका अंतिम संस्कार होगा।
Table of content
मुलायम सिंह यादव (22 नवम्बर 1939-10 अक्टूबर 2022)
- मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अक्टूबर 2022 को सोमवार सुबह निधन हो गया है।
- सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डीएनडी होते हुए उत्तर प्रदेश के सैफई ले जाया जायेगा जहां मंगलवार की दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए सैफई जाएंगे ।
- उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और स्व.मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
राजनैतिक जीवन
- मुलायम सिंह यादव (जन्म : 22 नवम्बर 1939-10 अक्टूबर 2022) भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे भारत के रक्षामंत्री भी रह चुके हैं।
- वे मूलतः एक शिक्षक थे किन्तु शिक्षण कार्य छोड़कर वे राजनीति में आये तथा समाजवादी पार्टी बनायी थी।
- मुलायम सिंह ने यादव 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी।
- वे तीन बार क्रमशः 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक, 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 तक और 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
- 8 बार विधासभा सदस्य तथा 7 बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।
सम्मान एवं पुरस्कार
- पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को 28 मई, 2012 को लंदन में ‘अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
- मुलायम सिंह यादव ने विधि क्षेत्र में समाज में भाईचारे की भावना पैदाकर लोगों को न्याय दिलाने में विशेष योगदान दिया है।
- उन्होंने कई विधि विश्वविद्यालयों में भी महत्त्वपूर्ण योगदान किया है।
मुलायम सिंह पर लिखी गई पुस्तकें
- मुलायम सिंह पर कई पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं। इनमे पहला नाम “मुलायम सिंह यादव- चिन्तन और विचार” का है जिसे अशोक कुमार शर्मा ने सम्पादित किया था।
- राम सिंह तथा अंशुमान यादव द्वारा लिखी गयी “मुलायम सिंह: ए पोलिटिकल बायोग्राफी“ उनकी प्रमाणिक जीवनी है।
- लखनऊ की पत्रकार डॉ नूतन ठाकुर ने भी मुलायम सिंह के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक महत्व को रेखांकित करते हुए एक पुस्तक लिखने का कार्य किया है।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन पर स्टडी नोट्स – Download PDF
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।
⇒ सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
⇒ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन विडियो विश्लेषण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Other Important Articles:
G20 Summit | SCO Summit 2022 |
PM PRANAM Yojna | Mobile Banking Malware SOVA Virus |
Project Cheetah | Pradhan Mantri TB Mukt Abhiyan Yojna |