Tricks to Remember Nobel Laureates of India

By Avinash Kumar|Updated : August 3rd, 2021

Noble Prize: The Nobel Prize is not a single prize but five separate prizes that, according to Alfred Nobel's will of 1895, are awarded to ”those who, during the preceding year, have conferred the greatest benefit to humankind. A person or organization awarded the Nobel Prize is called Nobel Laureate. The word “laureate” refers to being signified by the laurel wreath.  Nobel Prizes are awarded in the fields of Physics, Chemistry, Physiology or Medicine, Literature, and Peace (Nobel characterized the Peace Prize as "to the person who has done the most or best to advance fellowship among nations". Many Indians also awarded Nobel prize for their work in many fields. 

 

 

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची:

रविंद्रनाथ टैगोर (1913)

रवींद्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई थे। उन्हें नोबेल पुरस्कार तब प्राप्त हुआ था जब भारत ईस्ट इंडिया कंपनी/ब्रिटेन का उपनिवेश था।

उन्हें साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था अर्थात गीतांजलि या सांग ऑफरिंग के लिए, जो कि कविताओं का एक संग्रह थी। टैगोर एक कवि, कलाकार, लेखक और विचारक थे। उन्हें उनके कार्य के सम्मान में ब्रिटेन द्वारा नाइटहुड की उपाधि दी गई थी।

उन्होंने दो देशों: भारत और बांग्लादेश के लिए राष्ट्रगान की रचना की थी। भारत - जन गण मन और बांग्लादेश - अमर सोनार बांग्ला।

सी वी रमन (1930)

सी वी रमन को भौतिकी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। वह प्रकाश के प्रकीर्णन में अपने विशिष्ट कार्य के लिए भारत के दूसरे नोबेल पुरस्कार विजेता थे।

उनके शोध को रमन प्रभाव या रमन स्कैटरिंग के नाम से जाना जाता है। वह विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले एशियाई भी थे। वह भारत रत्न के विजेता भी थे।

हर गोबिंद खुराना (1968)

हर गोबिंद खुराना का जन्म रायपुर में हुआ था, फिर वे संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए और एक अमेरिकी नागरिक बन गए।

उन्हें आनुवंशिकी पर उनके विशिष्ट शोध के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने साथी शोधकर्ता मार्शल डब्ल्यू. निरेनबर्ग के साथ नोबेल पुरस्कार साझा किया।

मदर टेरेसा (1979)

मदर टेरेसा 19 साल की उम्र में भारत आयी थीं। उनका जन्म मूल रूप से सर्बिया में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा और उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें दार्जिलिंग में प्रशिक्षित और पढ़ाया गया था और बाद में उन्होंने 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' संगठन के माध्यम से कार्य करना प्रारंभ कर दिया। गरीबी को समाप्त करने के उनके संघर्ष ने उन्हें 1979 में नोबेल पुरस्कार जीतने के लिए प्रेरित किया।

सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर (1983)

इनका जन्म लाहौर में हुआ था जब भारत ब्रिटेन का उपनिवेश था। बाद में, वह संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए और अमेरिका की नागरिकता प्राप्त की। इनके चाचा सीवी रमन थे, जो उपरोक्त बताए गए अनुसार नोबेल पुरस्कार विजेता भी थे। इन्हें भौतिकी के क्षेत्र में इनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।

अमर्त्य सेन (1998)

अमर्त्य सेन का जन्म और पालन-पोषण कोलकाता में हुआ था। उन्हें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनके योगदान और कल्याणकारी अर्थशास्त्र पर उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। प्रसिद्ध पुस्तक 'द आर्गुमेंटेटिव इंडियन' अमर्त्य सेन द्वारा लिखी गई थी।

वेंकटरामन रामकृष्णन (2009)

रामकृष्णन का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। वह पद्म विभूषण के प्राप्तकर्ता भी हैं। उनके कार्यों के अंतर्गत RNA संरचनात्मक राइबोसोम में विशिष्ट योगदान शामिल हैं।

कैलाश सत्यार्थी (2014)

बचपन बचाओ आंदोलन बाल श्रम के खिलाफ प्रयास करने और बच्चों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए इस प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा स्थापित एक गैर सरकारी संगठन (NGO) है।

एक बाल कार्यकर्ता के रूप में, उन्होंने लगभग 1 लाख बच्चों को बाल श्रम, तस्करी और गुलामी से मुक्त कराया है। उन्होंने मलाला यूसुफजई के साथ अपना शांति के लिए नोबेल पुरस्कार साझा किया।

अभिजीत बनर्जी (2019)

भारत में जन्मे और अधिकांशतः भारत में  शिक्षित, ये हाल ही में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल हुए हैं। इन्होने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीता है और इस पुरुष्कार को एस्थर डूफलो और माइकल क्रेमर के साथ साझा किया है। उनका कार्य वैश्विक गरीबी को कम करने पर आधारित था। वह वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासी हैं और वहीं कार्य करते हैं। 

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को याद करने की ट्रिक

 byjusexamprep

More from us 

Free Study Notes (Hindi/English)

Daily Current Affairs for Bihar Exams PDF

Monthly Current Affairs Quiz

NCERT Books PDF (Hindi/ English)

Get Unlimited access to Structured Live Courses and Mock Tests- Gradeup Super

Get Unlimited access to 40+ Mock Tests-Gradeup Green Card

byjusexamprep Daily, Monthly, Yearly Current Affairs Digest, Daily Editorial Analysis, Free PDF's & more, Join our Telegram Group Join Now

Comments

write a comment

Follow us for latest updates